रायगढ़। शहर के नयागंज कोस्टापारा निवासी अभिषेक देवांगन ने गुरुवार की रात को फांसी लगा कर खुदखुशी कर ली। आत्महत्या करने से पहले अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल किया था जिसमें उसने कहा कि जिस लडक़ी से वह प्यार करता था उसने उसे धोखा दिया है। लडक़ी ने दूसरे युवक से शादी कर ली है जिससे वह दुखी है। वहीं मामले की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौपते हुए जांच शुरू की है। इधर आज मृतक के परिजनों ने कोतवाली पंहुच कर युवती और उसके दूसरे प्रेमी के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग कर रहे है। परिजनों का आरोप है कि युवती एक अन्य युवक के साथ भी प्यार करती थी और उसके साथ मिलकर अभिषेक को प्रताडि़त करती थी। युवती और उसके दूसरे प्रेमी के विरुद्ध कार्रवाई की परिजन मांग कर रहे है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आयेंगे उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जावेगी।



