NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: झपटमारी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > झपटमारी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

झपटमारी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

पिकअप वाहन बिक्री का झांसा देकर पीडि़त से किये थे झपटमारी, लूट की रकम 2 लाख 2 हजार रुपये एवं आर्टिका कार जब्त

lochan Gupta
Last updated: December 26, 2025 12:23 am
By lochan Gupta December 26, 2025
Share
2 Min Read

रायगढ़। जूटमिल थाना क्षेत्र अंतर्गत 22 दिसंबर की शाम गढ़उमरिया पेट्रोल पंप के पास हुई रुपए 2 लाख 40 हजार की नगदी झपटमारी के मामले में जूटमिल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर झपटमारी की पूरी साजिश का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को झपटमारी से प्राप्त रकम और घटना में प्रयुक्त कार सहित गिरफ्तार कर लिया है।
पीडि़त जशमन लकड़ा पिता संतराम लकड़ा उम्र 42 वर्ष, निवासी चिराईखार थाना लैलूंगा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने परिचित प्यारेलाल कुर्रे से एक पुराना पिकअप वाहन रुपए 2,40,000 में खरीदने का सौदा कर रायगढ़ आया था। 22 दिसंबर को प्यारेलाल के कहने पर वह नगद रकम बैग में लेकर अपने बेटे और भाई के साथ गढ़उमरिया पेट्रोल पंप पहुंचा, जहां पहले से योजना के तहत मौजूद आरोपियों ने बलपूर्वक बैग छीन लिया और आर्टिका कार से फरार हो गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देश एवं नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में थाना जूटमिल व साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्य और सूचना के आधार पर आरोपियों की पतासाजी करते हुए सक्ती जिले में दबिश दी और तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया।
पूछताछ में मुख्य आरोपी प्यारेलाल कुर्रे ने खुलासा किया कि उसने अपने साथियों किशन जांगड़े और संतोष महतो के साथ मिलकर झपटमारी की योजना बनाई थी। झपटमारी से प्राप्त रकम में से रुपए 25,000 खर्च करना तथा शेष राशि आपस में बांटना बताया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से रुपए 2,02,000 नगद और घटना में प्रयुक्त आर्टिका कार क्रमांक सीजी-13-बीजी-4568 को जप्त किया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 443/2025 धारा 304(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

You Might Also Like

जिले में अब तक मात्र 7 हजार क्विंटल की हुई धान खरीदी

एनजीटी की पांच सदस्यीय टीम रायगढ़ पहुंची

केंद्रीय मंत्रिमंडल में छ.ग. को प्रतिनिधित्व मिलना गौरवशाली क्षण : सीएम साय

कलेक्टर जनदर्शन पुन: प्रारंभ, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे जनसामान्य

पर्यावरण संरक्षण के लिए पोस्टकार्ड भेजो अभियान का संचालन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आई लव यू कहकर हाथ पकडऩा अपराध-हाईकोर्ट
Next Article इमारती लकड़ी की तस्करी करते ट्रैक्टर जब्त

खबरें और भी है....

अफीम की अवैध खेती पर सीएम साय का कड़ा रुख
‘बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ का किया शुभारंभ
पंचधारी डेम में नहाने के दौरान डूबने से छात्र की मौत
भारी वाहन की ठोकर से ग्रामीण की मौत
कारखानों में सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर सख्ती

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अफीम की अवैध खेती पर सीएम साय का कड़ा रुख
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?