NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सुशासन के अटल पथ पर अग्रसर छग, सुशासन का अटल संकल्प हो रहा साकार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > लेख > सुशासन के अटल पथ पर अग्रसर छग, सुशासन का अटल संकल्प हो रहा साकार
लेख

सुशासन के अटल पथ पर अग्रसर छग, सुशासन का अटल संकल्प हो रहा साकार

lochan Gupta
Last updated: December 24, 2025 11:28 pm
By lochan Gupta December 24, 2025
Share
9 Min Read

किरण देव

भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति में विकास और सुशासन के प्रतीक हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत विकास की जिस यात्रा की ओर अग्रसर है, उसके पीछे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा दिया गया सुशासन का वह मंत्र पाथेय है, जिसे केन्द्र एवं राज्य की डबल इंजन की सरकारों ने अंत्योदय की रीति-नीति बनाया है। भारतीय राजनीति के अजातशत्रु कवि हृदय अटल छत्तीसगढ़ से गहरा नाता था। छत्तीसगढ़ निर्माण से पहले रायपुर के सप्रे मैदान में आयोजित चुनावी सभा का दृश्य आज भी मुझे याद है, जब अटल की एक झलक पाने के लिए छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से लोग वहां पहुंचे थे। उस समय उन्होंने जैसे ही छत्तीसगढिय़ा सबले बढिय़ा का उद्घोष लगाया पूरा मैदान छत्तीसगढ़ महतारी के प्रति आस्था के भाव से स्पंदित हो उठा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आप 11 सीट जीतकर दीजिए, मैं छत्तीसगढ़ राज्य दूंगा। उस चुनाव में हमारी पार्टी के सात सांसद छत्तीसगढ़ से जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। श्रद्धेय अटल ने छत्तीसगढ़वासियों से किया गया वादा पूरा कर अपनी संकल्पबद्धता को प्रमाणित कर राजनीतिक प्रतिबद्धता का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। 31 जुलाई 2000 को लोकसभा और 9 अगस्त को राज्यसभा में छत्तीसगढ़ राज्य के प्रस्ताव पर मुहर लगी। चार सितम्बर 2000 को भारत सरकार के राजपत्र में प्रकाशन के बाद एक नवम्बर 2000 को छत्तीसगढ़ राज्य देश के 26 वें राज्य के रूप में अस्तित्व में आया।
सौभाग्य से यह वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना का रजत जयंती वर्ष है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता अपने राज्य निर्माता श्रद्धेय अटल के पुण्य कृतित्व के लिए उन्हें अपनी आदरांजलि प्रकट कर रही है। अटल राजनीति को परमार्थ का माध्यम मानते थे। वह समावेशी विकास के अगुवा थे। प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना के जरिए उन्होंने देशभर के गांव को पक्की सडक़ों से जोड़ा। आज अटल के विजन पर देशभर में 6 लाख किलोमीटर से अधिक प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना की सडक़ें बन चुकी हैं। अटल की दूरदृष्टि को साकार करती यह महत्वाकांक्षी योजना छत्तीसगढ़ जैसे राज्य में समृद्धि की वाहक बनी है। इसका आकलन इस तथ्य से लगाया जा सकता है कि पिछले 25 वर्ष में लगभग 22 हजार 750 किमी लम्बी सडक़ों का जाल बिछा जा चुका है। अटल को देश में राजमार्ग क्रांति लाने का श्रेय दिया जाता है। अटल के प्रधानमंत्रीत्व काल में शुरू हुई स्वर्णिम चतुर्भुज योजना राष्ट्रीय राजमार्गों के जरिए देश को एकसूत्र में पिरोती है। 11-13 मई 1998 को पोखरण में परमाणु परीक्षण कर अटल बिहारी वाजपेयी ने दुनिया को बता दिया कि भारत अपनी संप्रभुता एवं अखंडता से कोई समझौता नहीं कर सकता। अटल का पूरा जीवन समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन को बेहतर बनाने में समर्पित रहा। उन्होंने केन्द्र में जनजातीय कार्य मंत्रालय की स्थापना की, जिससे जनजातीय समाज के सर्वांगीण उन्नति का मार्ग प्रशस्त हुआ। आज जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित पीएम जनमन और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना जैसी नीतिगत पहल से छत्तीसगढ़ समेत देश के सभी जनजातीय बाहुल्य राज्य लाभान्वित हो रहे हैं। अटल ने स्कूली शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 2001-2002 में सर्वशिक्षा अभियान शुरू किया। इसकी बदौलत देश के हर आय वर्ग के बच्चों के लिए स्कूली शिक्षा की राह आसान हुईं। अटलने विदेशों में रह रहे भारतीय मूल के लोगों को देश की विकास यात्रा से जोडऩे के लिए प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम शुरू किया। अटल के कार्यकाल में भारत ने करगिल युद्ध में न सिर्फ विजय प्राप्त की बल्कि आतंकवाद पोषक पाकिस्तान के दांत खट्टे् करते हुए उसे अंतर्राष्ट्रीय जगत में अलग-थलग करने का काम किया।
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के आचरण और उसकी प्राथमिकता तथा हमारी सरकार के नीतिगत निर्णयों में श्रद्धेय अटल के चिंतन की स्पष्ट अभिव्यक्ति होती है। अटल की जिस प्रेरणा और दर्शन को आत्मसात कर हम आगे बढ़ रहे हैं, इससे भारतीय जनता पार्टी और उसकी सरकारों पर जनता का भरोसा और अधिक मजबूत हुआ है। अटल ने छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर जो स्वप्न देखा था उसे जनता के आशीर्वाद से डॉ रमन सिंह के नेतृत्व में पंद्रह वर्ष तक भाजपा सरकार ने साकार रूप देने का कार्य किया, विकास की उसी अटल दृष्टि के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व एवं विष्णु देव साय की अगुआई वाली वर्तमान भाजपा सरकार अंत्योदय के अनुष्ठान में जुटी है.
छत्तीसगढ़ में हमारी डबल इंजन की सरकार के लिए पहले दिन से ही गरीब, किसान, महिला, युवा, जनजातीय समाज का कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता में रहा है। हमारी सरकार ने गठन के दूसरे ही दिन कैबिनेट की बैठक आयोजित कर मोदी की गारंटी के अनुरूप 18 लाख से अधिक जरूरतमंद परिवारों को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति का निर्णय लिया। आज प्रदेश में 26 लाख पीएम आवास निर्माण की प्रक्रिया शुरू है। कांग्रेस की पिछली सरकार ने किसानों के साथ जिस तरह छल किया, उससे वह अन्नदाता की नजरों से हमेशा के लिए उतर गई है। हमारी सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन, सुशासन दिवस 25 दिसंबर 2023 को राज्य के 12 लाख किसानों को दो साल के बकाया धान बोनस की राशि 3716 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। पिछले तीन खरीफ सीजन से हमारी सरकार किसानों से 3100 प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी के कीर्तिमान रच रही है।
छत्तीसगढ़ देश की इकोनॉमी का इंजन है। बावजूद इसके नक्सलवाद ने हमारी विकास यात्रा को काफी बाधित किया था। अब हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प तथा जवानों के अदम्य साहस से माओवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने के करीब है। नक्सलवाद के उन्नमूलन में नियद नेल्ला नार समेत डबल इंजन सरकार की सुशासनकारी योजनाएं वरदान बनी हैं।
श्रद्धेय अटल ने हमेशा शासन में पारदर्शिता एवं दक्षता को प्राथमिकता दी। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ सरकार ने सुशासन एवं अभिसरण विभाग का गठन है, जिसके अंतर्गत विभिन्न विभागों की सुशासन पहल को प्रभावी रूप दिया जा रहा है। जनता के हित के लिए बनने वाली योजनाओं का लाभ उसके वास्तवीक हितग्राहियों को मिले इसके लिए हमारी सरकार ने अटल मॉनिटरिंग सिस्टम तैयार किया है। इसके जरिए राज्य में योजनाओं की निगरानी की जाती है। इसी तरह ई-ऑफिस, सिंगल विंडो सिस्टम-2.0, सुगम एवं संगवारी एप सुशासन के अटल मंत्र को साकार रहे हैं। बदलती जीवनशैली के साथ सूचना एवं प्रौद्योगिकी आधारित सेवाओं ने जीवन को सुगमता प्रदान करने के साथ शासकीय कार्यों में पारदर्शिता लाने का भी काम किया है। कांग्रेस की सरकार ने जहां कोयले के परिवहन में परमिट की व्यवस्था को ऑफलाइन कर दिया था वहीं हमारी सरकार ने इसे ऑनलाइन कर भ्रष्टाचार पर रोक लगाई है। पीएससी जैसी परीक्षा को कांग्रेस सरकार ने दागदार कर युवाओं के सपनों का कत्ल किया लेकिन हमारी सरकार ने इसकी पारदर्शिता और प्रमाणिकता को बढ़ाया है। युवाओं की सुविधा के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर भी जारी किया जाता है। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने इस वर्ष अटल की जयंती पर अटल निर्माण वर्ष घोषित किया है। ऐसे में यह सुशासन दिवस नये संकल्पों के साथ प्रदेश और देश की तरक्की को गति देने का है। हम विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकसित छत्तीसगढ़ को गढऩे जुटे हैं।
लेखक भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ हैं

You Might Also Like

अटल स्मृति सर्च पर विशेष लेख : आधुनिक भारत के शिल्पकार श्रद्धेय अटल जी

विनोद कुमार शुक्ल को विश्व हिन्दी अधिष्ठान की श्रद्धांजलि

डॉ. दुलीचंद अग्रवाल को शब्दांजलि

‘वंदे मातरम्’ के युगनायक बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अटल स्मृति सर्च पर विशेष लेख : आधुनिक भारत के शिल्पकार श्रद्धेय अटल जी
Next Article हरदी एनीकट के गेट तोडऩे वालों पर कार्रवाई

खबरें और भी है....

वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
बजट से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सपत्नि की पूजा अर्चना
सीएम साय ने बजट को बताय‘संकल्प से सिद्धि’ करोडमैप
यह संकल्प का नहीं, भ्रष्टाचार का बजट : चरणदास महंत
पूरे परिवार पर कुल्हाड़ी से संघातिक हमला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?