सारंगढ़। शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे, एसपी आँजनेय वैर्ष्णेय सीईओ इंद्रजीत बर्मन ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था, सौंदर्यी करण कार्यों और लगातार बढ़ते अतिक्रमण की समस्या पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने चेम्बर ऑफ कामर्स के पदाधिकारियों, पत्रकारों एवं पार्षदों, वरिष्ठ नागरिकों से शहर विकास से जुड़े मुद्दों पर खुलकर राय मांगी। डॉ कन्नौजे ने कहा कि शहर का समग्र विकास प्रशासन और नागरिकों के आपसी सहयोग से ही संभव है। तीन माह में शहर की व्यवस्थाओं में आए सकारात्मक बदलावों पर संतोष व्यक्त करते हुए कलेक्टर ने कहा कि एक समय सारंगढ़ समस्याओं से घिरा हुआ था। सडक़ों की बदहाल स्थिति, विद्युतीकरण से जुड़ी दिक्कतों के चलते वे नागरिकों, विभिन्न संगठनों से खुलकर चर्चा करने की स्थिति में नहीं थे।
कलेक्टर ने बताया कि तीन माह के भीतर शहर की प्रमुख सडक़ों के सुधार और विद्युतीकरण कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। नाका नंबर 5 का पुल, खेल भाटा मैदान, बस स्टैंड यात्री प्रतीक्षालय, जिला अस्पताल में हुए कार्यों के परिणाम स्वरूप अब हालात बेहतर हुए हैं और वे आत्मविश्वास के साथ शहरवासियों से सीधे संवाद कर पा रहे हैं।
डॉ. कन्नौजे ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता रही है कि बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त किया जाए, ताकि नागरिकों को राहत मिल सके। आगे भी विकास कार्यों को निरंतर जारी रखा जाएगा और शहर को व्यवस्थित, सुरक्षित व सुगम, सौन्दर्य मय बनाने के लिए सभी के सहयोग से कार्य किया जाएगा। बैठक में शहर की नियमित सफाई, कचरा प्रबंधन, नालियों की सफाई और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता को लेकर सुझाव रखे गए। रवि तिवारी ने कहा कि तालाबों में अति क्रमण की संख्या दिन- ब- दिन बढ़ते जा रही है। यह समस्या अब समस्या नहीं बल्कि एक आपदा बनकर आ रही है। कार्यवाही न होने के चलते अब तालाबों के बचे हुए जमीन पर भी अति क्रमण करने से लोग पीछे नहीं हठ रहे हैं। कलेक्टर ने नगर पालिका को निर्देश दिए कि – सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न हो व जिम्मेदार अधिकारी नियमित मॉनिटरिंग करें।
एसपी आंजनैय वैष्णव ने कहा कि शहर की प्रमुख चौक-चौराहें, सडक़ें अच्छी बन गई है। आम नागरिकों को वाहन चलाते समय हेल मेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने को कहें उन्होंने यह भी कहा कि शराब सेवन करके वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही की जाएगी। चुकी रायपुर मार्ग, रायगढ़ मार्ग और बिलासपुर मार्ग अच्छी बन चुकी हैजिस के चलते लोग वाहन तेज दौड़ा रहे हैं उनसे निवेदन है कि वाहन की रफ्तार में कंट्रोलर लावें, साथ ही साथ बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के गाड़ी ना चलावें। चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के व्यापारियों के निवेदन है कि वें अपने प्रतिष्ठान सामने अतिक्रमण न करें वाहनों के आने जाने के रास्ता साफ रखें कलेक्टर साहब ने बताया कि पार्किंग की व्यवस्था के लिए पुराना नपा और बस स्टैंड से लग कर नयें बस स्टैंड में वाहन पार्किंग करें। सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण पर भी चर्चा हुई। सुव्यवस्थित सौंदर्यीकरण से न केवल शहर की पहचान मजबूत होगी बल्कि नागरिकों को बेहतर वातावरण भी मिलेगा साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए अतिक्रमण हटाने कीजरूरत पर बल दिया गया। डॉ कन्नौजे ने कहा कि उनका विजऩ है चकाचक रायगढ़ रोड, बिलासपुर रोड, रायपुर रोड के साथ शहर अंदर की मार्गो का चौड़ीकारण औऱ विद्युतीकरण प्रमुख था। 3 माह से हम इस दिशा में लगातार काम कर रहे हैँ औऱ आगे भी युद्ध स्तर पर करेंगे, लेकिन नये जिला होने के कारण वर्तमान मे आर्थिक कमी से जूझ रहे हैँ।
वरिष्ठ पत्रकार व सारंगढ़ मीडिया हाउस के डायरेक्टर भरत अग्रवाल ने प्रशासन की आर्थिक समस्या के व्यावहारिक समाधान सुझाए। उन्होंने कहा कि यदि उपलब्ध संसाधनों का ईमानदारी और पारदर्शिता से उपयोग किया जाए, तो नपा की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है। भरत अग्रवाल ने बताया कि पुलिस द्वारा जप्त वाहनों की नीलामी कर राजस्व बढ़ाया जाए जिससे लंबे समय से खड़े वाहनों का सही उपयोग हो सके। नपा में पड़े कबाड़ की बिक्री कर अतिरिक्त आय अर्जित की जाए। नपा द्वारा निर्मित दुकानों का ईमानदारी पूर्वक किराया संवर्धन किया जाए, ताकि वास्तविक किराया न पा को प्राप्त हो। सम्पत्ति कर एवं जल कर, समेतिक कर की प्रभावी वसूली सुनिश्चित की जाए, जिससे नगर की नियमित आय मजबूत हो।
उन्होंने कहा कि इन उपायों को सही ढंग से लागू करने पर नपा की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और विकास कार्यों के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे। साथ ही इससे शहर की मूल भूत सुविधाओं और जनहित के कार्यों को गति मिलेगी।अतिक्रमण को लेकर कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों, नागरिकों को स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने की अपील की साथ ही आवश्यक होने पर प्रशासन कार्यवाही भी करेंगी। अंत में कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कहा कि सारंगढ़ को स्वच्छ, सुंदर और आदर्श शहर बनाने के लिए सभी वर्गों का सहयोग जरूरी है। प्राप्त सुझावों के आधार पर ठोस कार्य योजना बनाकर जल्द अमल किया जाएगा।
इस बैठक में कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे, एसपी आँजनेय वैष्णव, एडिशनल एसपी निमिषा पांडेय, जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन, नंदा जी विघुत मंडल, रमाकांत कश्यप, वर्षा बंसल एसडीएम के साथ चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स से नन्दकिशोर अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, नत्थू केडिया, घनश्याम बंसल, संगीत सिंह ठाकुर, समीर सिंह ठाकुर,दीपक अग्रवाल, पार्षद मयुरेश केशरबानी, अमित तिवारी, सरिता गोपाल, रामनाथ सिदार, शुभम् बाजपेई, चंद्रा जी, जन सम्पर्क अधिकारी देव यादव, प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक थवाईत, श्रमजीवी पत्रकार अध्यक्ष गोल्डी नायक, मीडिया हाउस टीम से वरिष्ठ पत्रकार भरत अग्रवाल, जगन्नाथ बैरागी, केशव वैष्णव, रामगोपाल वैष्णव, कमल सिँह यादव, ओमकार बानी सहित अन्य पत्रकारों के साथ विभागों के अधिकारी, विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य एवं वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थित रही।
कलेक्टर ने शहर की सफाई सौंदर्यीकरण, अतिक्रमण मुद्दे पर ली अहम बैठक



