सारंगढ़। नगर के कलेक्ट्रेट चौक बिलासपुर रोड पर रात्रि के समय पुलिस अधिकारी कली राम कुर्रे द्वारा चलायी जा रही स्विफ्ट कार ने स्कूटी सवार को जबर्दस्त ठोकर मार दी, जिससे स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल निजी अस्पताल राधा कृष्ण में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घायल का नाम अजय बबलू बरेठ उम्र 27 वर्ष पिता फूलसाय बरेठ निवासी फूलझरिया पारा सारंगढ़ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और दो बैरिकेट्स को तोड़ते हुए डिवाइडर में जा घुसा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार चला रहा पुलिस अधिकारी नशे की हालत में था। डॉ के मुलाहिजा रिपोर्ट से सत्य सामने आ पायेगी।हादसे के बाद वाहन चालक पुलिस अधिकारी को मौके से पुलिस वाहन में बैठाकर ले गए और घायल व्यक्ति को अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा किसी प्रकार का मदद नहीं किया गया ना ही उसे हॉस्पिटल पहुंचाया गया। इस कार्यवाही ने लोगों के बीच यह संदेश दिया कि आरोपी पुलिस कलीराम कुर्रे को बचाने की कोशिश कर रही है यह आरोप निराधार है। टीआई हक ने बताया कि बरेठा जी के परिवार को थाना आकर अपराध पंजीबद्ध कराने के लिए बुलाया गया है लेकिन 1 बजे तक उनके परिवार से कोई नहीं आया है। थाना प्रभारी देर रात निजी अस्पताल राधाकृष्ण में घायल व्यक्ति को देखने पहुंचे और शांत्वना देकर वापस आयें।



