NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सत्ता कार्यकर्ताओं की वजह से मिलती है-नेताम
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सत्ता कार्यकर्ताओं की वजह से मिलती है-नेताम
रायगढ़

सत्ता कार्यकर्ताओं की वजह से मिलती है-नेताम

सत्ता धारी दल के लिए कार्यकर्ता रीढ़ की हड्डी-ओपी चौधरी

lochan Gupta
Last updated: December 24, 2025 12:44 am
By lochan Gupta December 24, 2025
Share
4 Min Read

रायगढ़। कार्यकर्ताओं की वजह से राजनैैतिक दलों को सत्ता मिलतीं है। भाजपा में सत्ता की कुर्सी तक वही कार्यकर्ता पहुंचते है परिक्रमा की बजाय जमीन में अपना पराक्रम दिखाते है ।उक्त बाते सूबे के कृषि मंत्री एवं रायगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने विधान सभा कार्यकर्ता सम्मेलन के आयोजन के दौरान रायगढ़ में कही। बिलासपुर संभाग भाजपा संगठन प्रभारी,रामू रोहड़ा ने कहा रायगढ़ का चुनाव परिणाम कार्यकताओं के अथक परिश्रम का जीवंत प्रमाण है। विधान सभा के बाद लोकसभा चुनाव इसके बाद त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में रायगढ़ के कार्यकर्ताओं ने अपना पराक्रम बता दिया। रायगढ़ संगठन के कार्यशैली की सराहना भी की। विधायक ओपी चौधरी ने कहा सत्ता धारी दल के लिए कार्यकर्ता रीढ़ की हड्डी की तरह होते है। रायगढ़ के कार्यकर्ताओं की ऊर्जा की सराहना करते हुए कहा इस विधान सभा में भाजपा को सर्वाधिक मत मिले बड़ी मार्जिन की जीत मिली और यह जीत लोकसभा ओर नगरीय निकाय चुनाव तक कायम रही। कार्यकर्ताओं के परिश्रम को नमन करते हुए ओपी ने विश्वास दिलाते हुए कहा कार्यकर्ता नेता और जनता के मध्य सेतु की तरह होते है यह सेतु जितना मजबूत होगा उतना नेता और जनता के मध्य संबंध प्रगाढ़ होंगे। रायगढ़ की चर्चा प्रदेश स्तर पर होती है। संगठन की सराहना करते हुए उन्होंने कहा वे संगठन के लिए सदैव तत्पर रहते है और संगठन से जुड़े नेताओं से उनका निरंतर संवाद रहता है और बहुत से विषयों में उनका मार्गदर्शन भी मिलता है। ऊर्जावान अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने विधान सभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता का श्रेय कार्यकताओं को देते हुए कहा एक कप्तान सफल तभी होता है जब उससे जुड़े खिलाड़ी अपना बेहतर प्रदर्शन करते है रायगढ़ टीम की एकजुटता की सराहना करते हुए कहा संगठन की सफलता का श्रेय सही मायने में कार्यकताओं को दिया जाना चाहिए। रायगढ़ जिले में पार्टी की मजबूती के लिए एकजुटता और परिश्रम को आवश्यक बताते हुए कहा सत्ता मिल जाना लक्ष्य नहीं है बल्कि लक्ष्य जनता का दिल जीतना है।पृथक पड़ी हुई पानी की बूंद का कोई अस्तित्व नहीं होता लेकिन जब वही बूंद सागर में मिल जाती है तो उस बूंद को सागर की शक्ति हासिल हो जाती है । कार्यकताओं के लिए सदैव तत्पर रहने का आश्वासन देते हुए कहा शीर्ष तक पहुंचने वाले नेता कभी संगठन से जुड़े कार्यकर्ता भी रहे है। मंच संचालन करते हुए भाजपा महामंत्री विकास केडिया ने कहा कार्यकताओं की सफलता उन्हें सत्ता के सिंहासन तक पहुंचाती है। बतौर कार्यकर्ता जीवन से जुड़े संस्करण साझा करते हुए विकास केडिया ने रायगढ़ में मिली सफलता का श्रेय कार्यकताओं को दिया।जिला भाजपा के तत्वाधान में पॉलिटेक्निक सभागार में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का ऐतिहासिक आयोजन सम्पन्न हुआ। दो घंटे तक चले इस सम्मेलन में कार्यकर्ता अपने नेताओं को मंत्र मुग्ध होकर सुनते रहे।

You Might Also Like

ओपी को बाहरी बताने वाली कांग्रेस का जनता ने मुंह काला किया-उमेश अग्रवाल

फार्नेस ब्लास्ट में झूलसे मजदूर की मौत

बनाई कोल ब्लॉक के भू-अर्जन को निरस्त करने की मांग

आशीष व प्रिया की जोड़ी के सर सजा कपल ऑफ द ईयर का ताज

स्टेशन के मल्टी कांप्लेक्स का लाइसेंस निरस्त

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सडक़ हादसे में घायल राजमिस्त्री की उपचार के दौरान हुई मौत
Next Article महानगर की तर्ज पर रायगढ़ को विकसित करने हरसंभव प्रयास-प्रभारी मंत्री नेताम

खबरें और भी है....

‘कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री साय
सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य-सीएम साय
पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
त्योहारी सीजन से पहले शक्कर का कृत्रिम संकट, जमाखोरी से आसमान पर पहुंचा दाम
एक ही रात में राइस मिल व तीन दुकानों के टूटे ताले, एक लाख नकद ले उड़े बदमाश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
‘कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?