NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: झारखंड से आए समुदाय सदस्यों ने देश देखा पर्यटन स्थल का किया भ्रमण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > झारखंड से आए समुदाय सदस्यों ने देश देखा पर्यटन स्थल का किया भ्रमण
जशपुरनगर

झारखंड से आए समुदाय सदस्यों ने देश देखा पर्यटन स्थल का किया भ्रमण

lochan Gupta
Last updated: December 21, 2025 11:35 pm
By lochan Gupta December 21, 2025
Share
2 Min Read

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिले के पर्यटन स्थलों को निरंतर विकसित किया जा रहा है, जिससे राज्य सहित अन्य प्रदेशों के पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके। इसी कड़ी में पड़ोसी राज्य झारखंड की राजधानी रांची जिले के अंगड़ा प्रखंड से आए 24 सदस्यीय समुदाय प्रतिनिधिमंडल ने जशपुर जिले के प्रसिद्ध देशदेखा पर्यटन स्थल का एक दिवसीय पर्यटन एवं अध्ययन भ्रमण किया।
इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण समुदायों को साहसिक पर्यटन एवं सामुदायिक पर्यटन की अवधारणा से परिचित कराना, साथ ही इससे जुड़ी आजीविका, स्वरोजगार एवं रोजगार की संभावनाओं की जानकारी प्रदान करना रहा। भ्रमण के दौरान प्रतिभागियों को देशदेखा पर्यटन स्थल पर संचालित विभिन्न एडवेंचर गतिविधियों जैसे रैपलिंग, जुमरिंग, टॉप-रोप क्लाइम्बिंग एवं बोल्डरिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों द्वारा इन गतिविधियों की प्रक्रिया, सुरक्षा मानकों तथा पर्यटकों की बढ़ती रुचि के संबंध में मार्गदर्शन किया गया, जिससे प्रतिभागियों में साहसिक पर्यटन को लेकर उत्साह एवं जिज्ञासा देखने को मिली।
भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों ने कैंप एवं स्थानीय होम-स्टे में रात्रि विश्राम किया। इस दौरान उन्हें ग्रामीण आतिथ्य, स्थानीय खान-पान, संस्कृति तथा सतत पर्यटन की कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त प्रतिनिधिमंडल ने समीपवर्ती केरे ग्राम में संचालित विभिन्न होम-स्टे का भ्रमण कर होम-स्टे संचालकों से संवाद किया तथा होम-स्टे प्रबंधन, उपलब्ध सुविधाओं एवं पर्यटन गतिविधियों में समुदाय की सहभागिता को नजदीक से समझा।
यह अध्ययन भ्रमण प्रतिभागियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायी सिद्ध हुआ। भ्रमण से यह स्पष्ट हुआ कि एडवेंचर पर्यटन एवं होम-स्टे मॉडल को समन्वित रूप से अपनाकर स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकते हैं, साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन के माध्यम से आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास को नई दिशा दी जा सकती है। प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में इस प्रकार की गतिविधियों को विकसित करने की इच्छा भी व्यक्त की।

You Might Also Like

बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु प्राचार्य मिशन मोड में करें काम : कलेक्टर व्यास

सीएम ने ली अनाथ बच्ची की जिम्मेदारी

सरगुजा रेंज आईजी ने पत्थलगांव थाना का किया निरीक्षण

सीएम विष्णुदेव के सुशासन में युवाओं के सपने हो रहे साकार

चोरों ने शिक्षक दंपति के घर को बनाया निशाना, साउंड सिस्टम को किया पार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीएम साय ने दो वर्षों में जिले को दी ऐतिहासिक सौगात
Next Article गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस की कार्यवाही

खबरें और भी है....

वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
बजट से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सपत्नि की पूजा अर्चना
सीएम साय ने बजट को बताय‘संकल्प से सिद्धि’ करोडमैप
यह संकल्प का नहीं, भ्रष्टाचार का बजट : चरणदास महंत
पूरे परिवार पर कुल्हाड़ी से संघातिक हमला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?