NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सीएम साय ने दो वर्षों में जिले को दी ऐतिहासिक सौगात
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > सीएम साय ने दो वर्षों में जिले को दी ऐतिहासिक सौगात
जशपुरनगर

सीएम साय ने दो वर्षों में जिले को दी ऐतिहासिक सौगात

बरसात में मार्ग अवरुद्ध होने की समस्या से मिलेगी लोगों को स्थायी राहत, 22 उच्चस्तरीय पुलों के लिए 109 करोड़, 215 छोटे पुल-पुलिया हेतु 20 करोड़ 93 लाख की मंजूरी

lochan Gupta
Last updated: December 21, 2025 11:34 pm
By lochan Gupta December 21, 2025
Share
4 Min Read

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन के दो वर्षों के भीतर जशपुर जिले के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। बरसात के दिनों में नदी-नालों के उफान से मार्ग अवरुद्ध होने और ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क टूटने की वर्षों पुरानी समस्या अब स्थायी रूप से दूर होने जा रही है।प्रदेश की साय सरकार ने जिले में 22 उच्चस्तरीय पुलों के निर्माण के लिए कुल 109 करोड़ 09 लाख रुपये तथा 215 छोटे पुल-पुलिया निर्माण के लिए 20 करोड़ 93 लाख रुपये की बड़ी मंजूरी दी है। इस महत्वपूर्ण सौगात से जिले के ग्रामीण, वनांचल और दूरस्थ अंचलों में सालभर निर्बाध आवागमन सुनिश्चित होगा।
जशपुर जिले के इन प्रमुख मार्गों पर बनेंगे उच्चस्तरीय पुल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिले के केराकोनादृबैगाटोली मार्ग ईब नदी 6 करोड़ 06 लाख, चलनी-परसाडीपा मार्ग पौरी नदी 3 करोड़14 लाख, अलोरी-मतलोगा मार्ग ईब नदीदृ 4 करोड़ 02 लाख, जशपुर-सन्ना मार्ग घेरडेवा नदी 7 करोड़ 35 लाख,जशपुर नगर मुख्य मार्ग बाकी नदी 4 करोड़ 59 लाख,बगीचादृआरा मार्ग गरिमा नदी 5 करोड़ 52 लाख, बगीचा- रेंगले मार्ग राजपुरी नाला 7 करोड़ 24 लाख, कलीबा-टांगरबहार मार्ग झीकी नाला 6 करोड़ 05 लाख, बांसापतरा-दुलदुला मार्ग चांपाझरिया नाला 7 करोड़ 24 लाख, गुलझरिया-बम्हनी मार्ग श्री नदी 3 करोड़ 66 लाख, कुनकुरी- रनपुर मार्ग ईब नदी 4 करोड़ 86 लाख, भालुमुंडा-खजूरखाट मार्ग कोकिया नदी 3 करोड़ 32 लाख, बोडाझापर-चटकपुर मार्ग चंपाझरिया नाला 4 करोड़ 46 लाख, धौरासांड-दाइजबहार मार्ग ईब नदी 9 करोड़ 18 लाख, डुमरबहार-तमता मार्ग शेखरपुर के पास 3 करोड़ 73 लाख, घुघरी-ढोढरअम्बा मार्ग खर्रा नाला 6 करोड़ 26 लाख, कोतबा-लवाकेरा मार्ग कोकिया नाला 4 करोड़ 14 लाख, जशपुर-सन्ना मार्ग मरगा नाला 4 करोड़ 52 लाख, दुलदुला एल-025 से बनगांव रोड मार्ग पर 3 करोड़ 60 लाख, दुलदुला-चटकपुर से बकुना मार्ग पर 2 करोड़ 71 लाख, दुलदुला- मकरिबांधा से मुड़ाआंबा मुड़ा नाला 2 करोड़ 69 लाख, दुलदुला-रायअम्बा से मकरिबांधा कुसुमनाला 4 करोड़ 67 लाख रुपए की लागत से उच्चतरीय पुल निर्माण की मंजूरी मिली है।
गांव-टोला जोडऩे के लिए 215 छोटे पुल-पुलिया के लिए 20 करोड़ 93 लाख की मंजूरी
प्रदेश की साय सरकार ने बीते दो वर्षो में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न गांवों को टोला-पारा से जोडऩे के उद्देश्य से 215 छोटे पुल-पुलिया निर्माण को स्वीकृति दी गई है, जिन पर 20 करोड़ 93 लाख रुपये की लागत आएगी। इससे किसान, छात्र, मरीज और आम नागरिक खेतों, बाजारों, स्कूलों, अस्पतालों और पंचायत मुख्यालय तक वर्षभर आसानी से पहुंच सकेंगे।
ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत, बरसात में भी नहीं टूटेगा संपर्क
अब तक बरसात के मौसम में कई गांवों का संपर्क पूरी तरह कट जाता था। पुल-पुलिया के अभाव में आवागमन जोखिम भरा हो जाता था। इन निर्माण कार्यों से न केवल जान-माल की सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को भी नई गति मिलेगी।खास कर पुल निर्माण होने से राहगीरों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी।अब पुल निर्माण हो जाने से राहगीरों को कम दूरी के साथ समय की भी बचत होगी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति क्षेत्रवासियों ने जताया आभार
जिले को मिली इस ऐतिहासिक सौगात पर क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि यह सौगात जशपुर जिले के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।दो वर्षों का सुशासन अब सडक़ों और पुलों पर साफ नजर आ रहा है और आज जशपुर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

You Might Also Like

जशपुर जिला पंचायत में भाजपा का कब्जा

सशक्त जशपुर अभियान के तहत बरांगजोर में शिविर का आयोजन

सांप काटने पर परिजनों ने दिखाई तत्परता बच्ची को तत्काल अस्पताल पहुंचाने पर बची जान

कुख्यात अन्तर्राज्यीय मवेशी तस्कर कुर्बान खान गिरफ्तार

जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने एनएच-43 से चेटबा हाईस्कूल पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article विधायक रायमुनी भगत ने प्लस पोलियों अभियान का किया शुभारंभ
Next Article झारखंड से आए समुदाय सदस्यों ने देश देखा पर्यटन स्थल का किया भ्रमण

खबरें और भी है....

वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
बजट से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सपत्नि की पूजा अर्चना
सीएम साय ने बजट को बताय‘संकल्प से सिद्धि’ करोडमैप
यह संकल्प का नहीं, भ्रष्टाचार का बजट : चरणदास महंत
पूरे परिवार पर कुल्हाड़ी से संघातिक हमला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?