पखांजुर। डाइट कांकेर प्राचार्य के आदेशानुसार खंड शिक्षा अधिकारी देव कुमार शील एवं खंड स्रोत समन्वयक के निर्देश पर जोन स्तरीय प्राथमिक स्तर हृश्वक्क राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर आधारित नवीन पाठपुस्तक कक्षा 1 से 3 री तक के शिक्षको का स्नरुहृ के तहत जोन दो बांदे मे पाँच दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन बीते मंगलवार से शनिवार तक आयोजन किया जाना है शुक्रवार चतुर्थ दिवस को अंग्रेजी एवं पर्यावरण पाठ्य पुस्तक के संबंध 4 ब्लॉक मॉडल मे प्रशिक्षण दिया गया, जिससे शिक्षको के अध्यापन स्तर मे सुधार होगा जिसमे बच्चे अपने पाठ को आसानी से सीखेंगे। भोजन अवकाश के बाद विषय मेला का आयोजन किया जिसका निरिक्षण खंड शिक्षा अधिकारी एवं खंड स्रोत समन्वयक द्वारा किया गया शिक्षको को उनके कार्य के लिए प्रोत्साहित किया गया मेला सभी संकुल टीम शिक्षको द्वारा अलग अलग अवधारणा पर स्टॉल लगा कर प्रदर्शनी लगाया गया द्य शिक्षण और भाषा सीखने में ‘4 ब्लॉक मॉडल’ साक्षरता का एक व्यापक ढांचा है। इसे डॉ. पेट्रीसिया कनिंघम और डॉ. डोरोथी हॉल द्वारा विकसित किया गया था। यह मॉडल इस सिद्धांत पर आधारित है कि बच्चे अलग-अलग तरीकों से सीखते हैं, इसलिए हर दिन अंग्रेजी (या किसी भी भाषा) के शिक्षण में ये चार हिस्से शामिल होने चाहिए, इस ब्लॉक में शिक्षक छात्रों को पढऩे की रणनीतियाँ सिखाते हैं। इसमें पूरी कक्षा या छोटे समूहों में एक ही टेक्स्ट को पढ़ा जाता है। इसका उद्देश्य बच्चों के पढऩे के कौशल, समझ और प्रवाह को सुधारना है।
साथ ही यहाँ छात्रों को अपनी पसंद की किताबें चुनने की आज़ादी दी जाती है। वे अपनी रुचि और स्तर के अनुसार पढ़ते हैं। इसके बाद वे जो पढ़ा है, उसे दूसरों के साथ साझा करते हैं। इसका उद्देश्य बच्चों में पढऩे के प्रति प्रेम जगाना है। इस ब्लॉक में बच्चे खुद के विचार लिखना सीखते हैं। शिक्षक पहले खुद लिखकर दिखाते हैं,फिर छात्र अपनी कहानियाँ या अनुभव लिखते हैं। इसमें व्याकरण और वर्तनी के बजाय विचारों की अभिव्यक्ति पर अधिक ध्यान दिया जाता है। यह मॉडल सुनिश्चित करता है कि हर बच्चा, चाहे उसकी सीखने की गति कैसी भी हो, दिन भर में भाषा के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं का अनुभव करे। इस कार्यक्रम का प्रशिक्षण प्रभारी अवध राम हारमे केंद्रीय टीम लीडर, व्यस्थापक संकुल समन्वयक कमलेश महलदार, नरेंद्र खरे, जितेंद्र भास्कर, महेंद्र कुमार नायक, अरुण कुंडू एवं मास्टर ट्रेनर प्रदीप भोसले, गिरधारी लाल दनात सहायक के रूप मे नोमेंद वर्मा, शंकर लाल बशोड द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
जोन स्तरीय स्नरुहृ के तहत शिक्षकों को पाँच दिवसीय प्रशिक्षण
चतुर्थ दिवस को अंग्रेजी एवं पर्यावरण पाठ्य पुस्तक के संबंध चार ब्लॉक मॉडल मे प्रशिक्षण दिया गया



