NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सब्जी बनाने के विवाद में दोस्त पर टंगिया से हमला
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सब्जी बनाने के विवाद में दोस्त पर टंगिया से हमला
रायगढ़

सब्जी बनाने के विवाद में दोस्त पर टंगिया से हमला

lochan Gupta
Last updated: December 19, 2025 12:08 am
By lochan Gupta December 19, 2025
Share
2 Min Read

रायगढ़। घरेलू विवाद में एक युवक ने अपने ही दोस्त पर टंगिया से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही जोबी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के संबंध में प्रार्थी सतीश कुमार राठिया पिता 25 वर्ष निवासी जोबी ने 15 दिसंबर को पुलिस चौकी जोबी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पत्नी मायके गई हुई है, जिसके चलते वह अपने दोस्त राम गोपाल यादव के घर पर साथ में खाना बनाकर खाता था। 13 दिसंबर शनिवार की रात मछली की सब्जी बनाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान सतीश द्वारा यह कहे जाने पर कि वह ही हमेशा खाना बनाता है और राम गोपाल कोई सहयोग नहीं करता, आरोपी राम गोपाल यादव गाली-गलौज पर उतर आया और पास में रखे टंगिया को उठाकर उसके पासे से सतीश पर हमला कर दिया। इससे सतीश कुमार राठिया का चिकित्सकीय परीक्षण में पाया गया कि उसके दाहिने पैर की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया है। इससे गंभीर चोट की पुष्टि होने पर पुलिस ने धारा 296, 351(2), 115(2), 118(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी राम गोपाल यादव पिता फिर सिंह 20 वर्ष निवासी जोबी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तथा घटना में प्रयुक्त टंगिया को विधिवत जप्त किया गया।

You Might Also Like

पीडीएस चावल की तस्करी, 30 क्विं. चावल से भरी पिकअप पकड़ाई

अभिषेक केडिया एलएलबी में 5वां स्थान प्राप्त किया

रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, पहचान के प्रयास जारी

तेज अंधड़ से घरघोड़ा क्षेत्र में 15 खंभा सहित दर्जनभर से अधिक पेड़ गिरे

स्वच्छ भारत मिशन को जनआंदोलन बनाने की दिशा में पहल, पुसौर के गांवों में स्वच्छता जागरूकता अभियान तेज

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पुलिस ने गौ-वंश से भरी दो पिकअप किया जप्त
Next Article सुनील इस्पात में करंट से हुई थी युवक की मौत

खबरें और भी है....

तोखन साहू बन सकते हैं प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष
जशपुर में 5.49 करोड़ से बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम
वैन्यू कार से 30 लाख का गांजा बरामद
सीएम साय ने किया ‘ई-रेत संगवारी’ पोर्टल का शुभारंभ
कुल्हाड़ी से ग्रामीण को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी को उम्र कैद

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
तोखन साहू बन सकते हैं प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?