NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पड़ोसियों के बीच जमकर मारपीट, दो गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पड़ोसियों के बीच जमकर मारपीट, दो गिरफ्तार
रायगढ़

पड़ोसियों के बीच जमकर मारपीट, दो गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: December 17, 2025 12:16 am
By lochan Gupta December 17, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। जूटमिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ोसियों के बीच हुई गंभीर मारपीट की घटना में जूटमिल पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गैर-जमानतीय धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना सोनूमुड़ा भक्तिनडीपा नयापारा की है, जहां आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था।
घटना के संबंध में प्रार्थी दुर्गा प्रसाद साहू पिता बालक राम साहू, उम्र 33 वर्ष, निवासी सोनूमुड़ा भक्तिनडीपा नयापारा, ने दिनांक 25 अक्टूबर को थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी ने बताया कि 19 अक्टूबर की दोपहर घर के सामने गाली-गलौज की आवाज सुनकर वह बाहर निकला, जहां पड़ोस में रहने वाले रामचरण साहू और उसका भाई देवचरण साहू आपस में गाली-गलौज कर रहे थे। गाली देने से मना करने पर देवचरण साहू ने उग्र होकर प्रार्थी के साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से उसके पेट के नीचे वार कर दिया, वहीं रामचरण साहू ने डंडे से मारपीट शुरू कर दी।
मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने आई प्रार्थी की मां मायावती साहू को भी रामचरण साहू ने डंडे से पैर और सिर में चोट पहुंचाई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में दुर्गा प्रसाद साहू बेहोश हो गया था और उसे 19 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में भर्ती कर उपचार कराया गया, इसके बाद घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
थाना जूटमिल में आरोपियों के विरुद्ध धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान आहत दुर्गा प्रसाद साहू एवं उसकी मां मायावती साहू का मेडिकल परीक्षण कराकर प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर साक्ष्य अनुरूप धारा 117(2) एवं 118(1) बीएनएस जोड़ी गई। गिरफ्तारी के भय से आरोपी फरार थे, पुलिस ने आज दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया।
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी रामचरण साहू से घटना में प्रयुक्त एक चाकू तथा आरोपी देवचरण साहू से एक बांस का डंडा जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपी देवचरण साहू पिता बद्री प्रसाद साहू, उम्र 42 वर्ष तथा रामचरण साहू पिता बद्री प्रसाद साहू, उम्र 53 वर्ष, दोनों निवासी सोनूमुड़ा भक्तिनडीपा वार्ड क्रमांक 42, थाना जूटमिल, जिला रायगढ़ (छ.ग.) को आज शाम गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

You Might Also Like

अदाणी फाउंडेशन द्वारा महिला दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

वृद्धजनों के अधिकारों पर वृद्धाश्रम में जागरूकता शिविर आयोजित

सरकारी राशन दुकान के कमरे पर सोसायटी संचालक ने जमाया कब्जा

इनर व्हील क्लब आफ रायगढ़ सेंट्रल का चेयरमैन विजीट

श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा गृह संपर्क अभियान का शुभारंभ

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नवापाली के किसान ज्ञानसागर ने बेचा 117 क्विंटल धान
Next Article विधायक उमेश पटेल ने सदन में उठाया तमनार जनसुनवाई का मुद्दा

खबरें और भी है....

10वीं पास बना रहा था डॉक्टर-पोस्ट मास्टर
डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 36.97 लाख रुपए की ठगी
होली त्यौहार से पहले बदमाशों की धरपकड़ करने के निर्देश
किशोरी से गैंग रेप, गला घोंटकर जंगल में फेंका
कुल्हाड़ी से संघातिक प्रहार कर बेटी की कर दी हत्या

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
10वीं पास बना रहा था डॉक्टर-पोस्ट मास्टर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?