NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: विधायक उमेश पटेल ने सदन में उठाया तमनार जनसुनवाई का मुद्दा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > विधायक उमेश पटेल ने सदन में उठाया तमनार जनसुनवाई का मुद्दा
रायगढ़

विधायक उमेश पटेल ने सदन में उठाया तमनार जनसुनवाई का मुद्दा

जंगलों की कटाई को लेकर विपक्ष ने मचाया बवाल

lochan Gupta
Last updated: December 17, 2025 12:17 am
By lochan Gupta December 17, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का तीसरा दिन भी हंगामेदार रहा। तीसरे दिन हसदेव अरण्य समेत प्रदेश के जंगलों की कटाई को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा। विपक्ष की ओर से स्थगन प्रस्ताव लाया गया जिससे आसंदी के स्थगन प्रस्ताव को अग्राह्य करते ही सदन में जबरदस्त हंगामा हुआ।
गर्भगृह में प्रवेश करने पर विपक्षी विधायक स्वमेव निलंबित हो गए । हसदेव अरण्य हो, तमनार हो या बस्तर के जंगल, प्रदेश के जंगलों में हो रही कटाई की गूंज विधानसभा में भी सुनाई दी। विपक्ष ने इस मामले में स्थगन प्रस्ताव लाया। विपक्षी विधायकों ने आरोप लगाया कि सभी स्थानों में जंगलों की अवैध कटाई की जा रही है। नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि आदिवासी इलाकों में जबरन पेड़ों की कटाई हो रही है,लोग अब सरकार व पुलिस से डरने लगे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हसदेव, तमनार और बस्तर में जबरन जंगल काटे जा रहे हैं जिससे आदिवासी भय के माहौल में जी रहे हैं। इस पर सदन में चर्चा जरूरी है। कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने तमनार में जनसुनवाई को फर्जी बताते हुए गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि लोग धरने पर बैठे रहे और मात्र 15 मिनट में औपचारिकता निभाकर सुनवाई खत्म कर दी गई।
विपक्ष ने सरकार पर आदिवासियों के साथ अन्याय और फर्जी सुनवाई का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। स्थगन प्रस्ताव पर सरकार के जवाब के बाद चर्चा अस्वीकार होते ही विपक्ष ने सदन के गर्भगृह में प्रवेश किया, जिसके बाद विधायक स्वमेव निलंबित हो गए। स्थगन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अशासकीय संकल्प में खदान नहीं खोलने की बात थी, बावजूद इसके जंगलों की कटाई तेजी से हो रही है।
सरगुजा से बस्तर तक जंगल काटे जा रहे हैंस मंत्री गंभीर सवालों के जवाब में बस्तर ओलंपिक की बात कर रहे हैं। सरकार की संवेदनशीलता इसी से समझी जा सकती है स भूपेश बघेल ने सवाल उठाया कि जब राज्य में सोलर की संभावनाएं हैं तो कोयला खनन क्यों किया जा रहा है। उन्होंने मानव-हाथी द्वंद्व, प्रदूषण और पर्यावरणीय त्रासदी की चेतावनी भी दी। छत्तीसगढ़ में एक ओर विपक्ष जंगल, जमीन और आदिवासियों के अधिकारों की लड़ाई का दावा कर रहा है तो दूसरी ओर सरकार विकास और खनन को जरूरी बता रही है। अब ऐसे मे सवाल यही है हसदेव अरण्य, तमनार व बस्तर की हरियाली बचेगी या सियासत की भेंट चढ़ जाएगी।

You Might Also Like

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान- 2026

शहर के हॉट स्पाटों पर पाया गया डेंगू का लार्वा

गोतमा में सरपंच चुनाव हारने पर हुआ बवाल, समर्थकों ने वोटरों से की गाली गलौच

मनोज बने आरआई संघ के जिलाध्यक्ष

आपरेशन सिंदूर की थीम पर सज रहा चक्रधरनगर का भव्य दुर्गा पंडाल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पड़ोसियों के बीच जमकर मारपीट, दो गिरफ्तार
Next Article डीबीएल कंपनी ने अमृत सरोवर में किया अवैध उत्खनन, हुई शिकायत

खबरें और भी है....

वित्तमंत्री चौधरी आज करेंगे बजट पेश
डीएमएफ घोटाले में टुटेजा, शराब स्कैम में अनवर ढेबर गिरफ्तार
सरकार को सडक़ से सदन तक घेरेंगे-चरणदास
मोबाइल दुकान में 5 लाख की चोरी
8 गौवंश के साथ दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?