NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रायगढ़ में शीतलहर को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > रायगढ़ में शीतलहर को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट
रायगढ़

रायगढ़ में शीतलहर को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

lochan Gupta
Last updated: December 15, 2025 12:09 am
By lochan Gupta December 15, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में बढ़ती ठंड और संभावित शीतलहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत ने आमजन से सतर्क रहने की अपील की है। मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों में तापमान में अत्यधिक गिरावट, शीतलहर एवं शीत दिवस की स्थिति बनने की संभावना जताई गई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अनिल जगत ने बताया कि शीतलहर का प्रभाव विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं, कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों पर अधिक पड़ता है। साथ ही हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारी, मधुमेह, अस्थमा एवं अन्य दीर्घकालिक रोगों से ग्रसित व्यक्तियों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। शीतलहर के दौरान शरीर का तापमान अचानक गिर सकता है, जिससे हाइपोथर्मिया, हाथ-पैरों में सुन्नपन, श्वसन संबंधी बीमारियों में वृद्धि तथा हृदय रोगियों में जटिलताएँ बढऩे की आशंका रहती है। बच्चों में सर्दी-जुकाम व निमोनिया का खतरा भी बढ़ जाता है। उन्होंने शीत लहर को विशेष ध्यान में रखते हुए नागरिकों को परतदार गर्म कपड़े पहनने, ऊनी टोपी, मफलर, दस्ताने व मोजे का उपयोग करने की सलाह दी है। सुबह एवं शाम के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचने, गर्म भोजन व पेय पदार्थों का सेवन करने तथा ठंड में भी पर्याप्त पानी पीने की अपील की गई है। साथ ही धूम्रपान से दूर रहने की सलाह दी गई है।
घर के अंदर हीटर का उपयोग सावधानीपूर्वक करने तथा बंद कमरों में अंगीठी या कोयला न जलाने की चेतावनी दी गई है, क्योंकि इससे कार्बन मोनोऑक्साइड गैस से दम घुटने का खतरा रहता है। बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं एवं छोटे बच्चों को अतिरिक्त गर्माहट देने की आवश्यकता बताई गई है। यात्रा के दौरान कोहरे को ध्यान में रखते हुए सुबह व देर शाम यात्रा से बचने, वाहन धीमी गति से चलाने तथा हेडलाइट व फॉग लाइट का उपयोग करने की सलाह दी गई है। खेतों में कार्य करने वाले किसानों को गर्म कपड़े पहनने और समय-समय पर विश्राम करने की सलाह दी गई है। किसी भी आपात स्थिति में अत्यधिक ठंड लगने, सांस लेने में कठिनाई या बेहोशी की स्थिति होने पर 108 एम्बुलेंस सेवा अथवा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से तुरंत संपर्क करने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में शीतलहर से संबंधित उपचार एवं दवाइयों की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गई है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य कर्मियों एवं आशा कार्यकर्ताओं को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

You Might Also Like

शादी का प्रलोभन देकर बालिका का दैहिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार

जल संरक्षण पर आधारित फिल्म दंतेला 21 जून से सिनेमाघरों में

डॉ. आर. एल. हॉस्पिटल में 5 को लिगामेंट विशेषज्ञ डॉ. सुमन नाग रहेंगे उपलब्ध

अवैध निर्माण से मना करने पर मिलती है मारपीट की धमकी

बोलेरो की ठोकर से घायल महिला ने दम तोड़ा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मानसिक रोगियों के लिए संबल बना ‘अपना घर’ आश्रम
Next Article आयुष केन्द्र लोईंग में विविध जनस्वास्थ्य गतिविधियाँ सम्पन्न

खबरें और भी है....

केंद्रीय बजट विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम- सीएम साय
ऑनलाइन सट्टा लिखतेे बाप-बेटा समेत तीन गिरफ्तार
बाइक चोरी कर फर्जी आरसी से बिक्री करने वाला गिरोह का पर्दाफाश
जंगल में हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत
10 को सजेगा मुख्यमंत्री कन्या विवाह का भव्य मंडप, 190 जोड़े लेंगे सात फेरे

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
केंद्रीय बजट विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?