NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बस्तर ओलंपिक का समापन में पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > बस्तर ओलंपिक का समापन में पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
छत्तीसगढ़

बस्तर ओलंपिक का समापन में पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

बस्तर को बनाएंगे देश का सबसे विकसित आदिवासी संभाग-शाह

lochan Gupta
Last updated: December 13, 2025 11:57 pm
By lochan Gupta December 13, 2025
Share
6 Min Read

जगदलपुर। केंद्रीय मंत्री अमित शाह आज प्रियदर्शिनी स्टेडियम जगदलपुर में आयोजित बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल हुए, जिसमें 7 जिलों के 2676 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, अरुण साव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, 2030 तक बस्तर संभाग को देश का सबसे विकसित आदिवासी संभाग बनाएंगे। विकसित बस्तर के हर गांव तक सडक़ होगी। हर घर तक बिजली पहुंचेगी। वन उपज के प्रोसेसिंग के लिए प्लांट लगाए जाएंगे। डेयरी के क्षेत्र में बस्तर सबसे ज्यादा दूध उत्पादक संभाग बनेगा।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, बस्तर जल्द ही नक्सलवाद मुक्त होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बस्तर की धरती पर सभी खिलाडिय़ों को राम-राम कहते हुए खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। शाह ने कहा, मेरी एक ही प्रार्थना है कि बस्तर हमेशा शांति, खेल और विकास की राह पर आगे बढ़े। मैं 2024 में भी बस्तर आया था, 2025 में भी आया हूं और 2026 में भी आऊँगा। बस्तर नक्सल मुक्त होकर आने वाले समय में ओलंपिक जैसे अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में भी अपनी पहचान बनाए, यही हमारा संकल्प है।

कुपोषण मुक्ति के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान

अमित शाह ने कहा, 2030 तक विकसित बस्तर का सपना साकार होगा। बस्तर में शांति, सुरक्षा, खेल और विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि बस्तर में उद्योग, सिंचाई और स्वास्थ्य सुविधाओं का व्यापक विस्तार किया जाएगा। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए नए अस्पताल बनाए जाएंगे। वहीं सिंचाई परियोजनाओं के माध्यम से किसानों को लाभ मिलेगा। कुपोषण मुक्ति के लिए बस्तर में विशेष अभियान चलाया जाएगा, ताकि माताओं और बच्चों को बेहतर पोषण और स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

2030 तक विकसित बस्तर बनाना हमारा संकल्प

उन्होंने कहा, वनवासी समुदाय की आजीविका मजबूत करने के लिए वन उपज के प्रोसेसिंग प्लांट लगाए जाएंगे। साथ ही डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देकर बस्तर को संभाग का सबसे बड़ा दूध उत्पादक क्षेत्र बनाया जाएगा। नक्सलवाद पर कड़ा संदेश देते हुए अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद बस्तर का विकास नहीं चाहता। जो लोग नक्सलवाद का रास्ता छोडऩा चाहते हैं, उनके लिए सरकार पुनर्वास योजना लेकर आई है, ताकि वे समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें। ‘मैं विकसित बस्तर और नक्सल मुक्त बस्तर बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करूंगा। वर्ष 2030 तक विकसित और नक्सल मुक्त बस्तर हमारा संकल्प है।’

माओवादियों को हिंसा का रास्ता छोडऩे की अपील

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद का रास्ता छोडऩे वाले युवाओं द्वारा बस्तर ओलंपिक में हिस्सा लेने की खबर सुनकर मुझे बेहद खुशी हुई है। यह इस बात का प्रमाण है कि बस्तर के युवा अब हिंसा नहीं, विकास और खेल का रास्ता चुन रहे हैं। अमित शाह ने माओवादियों से अपील करते हुए कहा कि हिंसा का रास्ता छोडि़ए और समाज की मुख्यधारा में लौटिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नक्सलवाद से किसी का भला नहीं हुआ है और यह बस्तर के विकास में सबसे बड़ी बाधा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘नुआ बाट’ का अर्थ होता है नया मार्ग, और यह नया मार्ग शांति, विकास और भविष्य निर्माण का मार्ग है। आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों ने विकास का रास्ता चुना है। सरकार ऐसे सभी लोगों का स्वागत करती है और उन्हें आगे बढऩे के लिए हर संभव सहयोग देगी।

सरेंडर कर चुके 700 नक्सलियों ने खेलों में लिया हिस्सा

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि आत्मसमर्पण कर चुके 700 नक्सलियों ने कई खेलों में खिलाड़ी के रूप में सामने आकर पूरे देश के लिए बहुत बड़ा उदाहरण प्रस्तुत किया है। इन खिलाडिय़ों ने भय की जगह आशा चुनी, विभाजन की जगह एकता का रास्ता चुना और विनाश की जगह विकास का रास्ता चुना है और यही प्रधानमंत्री मोदी की नए भारत और विकसित बस्तर की संकल्पना है। उन्होंने कहा कि हमारे बस्तर की संस्कृति दुनियाभर में सबसे अधिक समृद्ध संस्कृति है। सभी जनजातियों का खानपान, परिवेश, कला, वाद्य, नृत्य और पारंपरिक खेल सिर्फ छत्तीसगढ़ की नहीं बल्कि पूरे भारत की सबसे समृद्ध विरासत है।

बस्तर में 2000 से अधिक नक्सलियों ने किया सरेंडर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बस्तर में 2000 से अधिक लोगों ने सही मार्ग अपनाया है और हिंसा छोडक़र समाज की मुख्यधारा में लौटे हैं। यह दिखाता है कि बस्तर के लोग अब शांति, विकास और खेल के रास्ते को चुन रहे हैं। उन्होंने बस्तर ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले खिलाडिय़ों की सराहना करते हुए कहा कि जो जीत रहे हैं, उन्हें बधाई और जो इस बार हार गए हैं, उन्हें 2026 में जीतने के लिए शुभकामनाएं। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं का उत्साह और परिश्रम बस्तर को विकास और समृद्धि की ओर ले जाएगा।

You Might Also Like

मुठभेड़ में मारा गया एक करोड़ का इनामी नक्सली सुधाकर

युवा मोर्चा पखांजुर ने शाहिद जवनों और पत्रकार मुकेश चंद्राकार को दी श्रद्धांजलि

अभिभावक-शिक्षक मिल कर राष्ट्रीय शिक्षानीति के अनुसार कार्य करें : वि.खं. शिक्षाअधिकारी मनोरा

सीएमएचओ ने प्रा. स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

83 दिनों में 100 हार्डकोर नक्सली ढेर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ओडिशा-छत्तीसगढ़ महानदी जल विवाद
Next Article औघड़ की मड़ई के आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में मिला 212 मरीजों को लाभ

खबरें और भी है....

वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
बजट से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सपत्नि की पूजा अर्चना
सीएम साय ने बजट को बताय‘संकल्प से सिद्धि’ करोडमैप
यह संकल्प का नहीं, भ्रष्टाचार का बजट : चरणदास महंत
पूरे परिवार पर कुल्हाड़ी से संघातिक हमला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?