NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > खरसिया > नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न
खरसिया

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

खरसिया ब्लाक के 1137 अभ्यर्थियों में 922 रहे उपस्थित

lochan Gupta
Last updated: December 13, 2025 11:47 pm
By lochan Gupta December 13, 2025
Share
3 Min Read

खरसिया। नगर सहित रायगढ़ जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय में हेतु प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुई खरसिया ब्लाक के 1137 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था जिसमें 922 अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराते हुए परीक्षा दी। जवाहर नवोदय विद्यालय की पर्यवेक्षक श्रीमती निशा यादव और फातिमा फरीद ने सभी परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेते हुए निरीक्षण किया। परीक्षा दिला रहे बच्चों को प्रोत्साहित
करते हुए परीक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी और शांत चित्त से सभी प्रश्नों का हल करने और एक भी प्रश्न खाली नहीं छोडऩे की बात कही। शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल खरसिया में निरीक्षण करते हुए उन्होंने शांतिपूर्ण परीक्षा पर उन्होंने अपनी संतुष्टि व्यक्त की और उपस्थित शिक्षकों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें आवश्यक निर्देश भी दिए। विकासखंड शिक्षा अधिकारी एलएन पटेल भी लगातार सभी स्कूलों का निरीक्षण करते हुए परीक्षा ड्यूटी में लगे हुए शिक्षकों को शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने और परीक्षा के बाद आंसर शीट को सीलबंद करते हुए उसकी वीडियोग्राफी और फोटो विभाग की साइट में अपलोड करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बच्चों के साथ पालक भी छात्रों के साथ पहुंचे थे। चयन परीक्षा को लेकर बच्चों के साथ पालकों में भी काफी उत्साह था। परीक्षा देने के बाद सभी बच्चों ने सरल प्रश्न पत्र होने की बात कहते हुए परीक्षा में अपनी सफलता की बात कही सरल प्रश्न पत्र को लेकर बच्चे काफी उत्साहित भी नजर आए। शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्य हेमंत यादव, शिक्षक रामगोपाल पटेल, मायाराम राठिया, श्रीमती अर्चना तिवारी, श्रीमती खीर कुंवर ने परीक्षा संपन्न कराने में अपना विशेष योगदान दिया और परीक्षा दे रहे नन्हे परीक्षार्थियों को परीक्षा के संबंध में बहुत ही अच्छी तरह से समझाइश देते हुए प्रोत्साहित किया। बताते चलें कि जिले में कम से कम 75 प्रतिशत स्थान जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से अस्थाई रूप से चयनित अभ्यर्थियों द्वारा भरे जाएगें और शेष स्थानों को जिले के आरक्षण मानदण्ड के अनुसार खुले तौर पर शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के उम्मीदवारों की योग्यता के आधार पर भरे जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्र के कोटे के अन्तर्गत प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी को ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित किसी सरकारी/सरकारी सहायता प्राप्त/सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालय से तीसरी, चौथी तथा पांचवी कक्षा में पूर्ण शैक्षणिक सत्र में अध्ययन किया हो हालांकि अभ्यर्थी ने कक्षा-5 में पूर्ण शैक्षणिक सत्र में उसी जिले के ग्रामीण क्षेत्र में अध्ययन किया हो, जहां वह प्रवेश चाहता है।

You Might Also Like

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का चपले संयुक्त मंडल पथ संचलन संपन्न

खरसिया की खूबसूरती बढ़ाने बन रही चौपाटी

रजनीश बने खरसिया विधानसभा प्रभारी महेश साहू ने दी बधाई शुभकामनाएं

देवी माँ के दरबार में वहीं पहुंचता है जिन्हें माँ बुलाती है ‘चलो बुलावा आया है’

कौशल्या साय की अगुवाई में खरसिया क्षेत्र के 300 से अधिक लोगों ने किया भाजपा प्रवेश

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग ने चार गाडिय़ों को किया जप्त
Next Article ब्राह्मण सेवा समिति और मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति ने दिया मानवता का उत्कृष्ट परिचय

खबरें और भी है....

वित्तमंत्री चौधरी आज करेंगे बजट पेश
डीएमएफ घोटाले में टुटेजा, शराब स्कैम में अनवर ढेबर गिरफ्तार
सरकार को सडक़ से सदन तक घेरेंगे-चरणदास
मोबाइल दुकान में 5 लाख की चोरी
8 गौवंश के साथ दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?