NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कृषकों ने किया रायपुर में आधुनिक उद्यानिकी तकनीकों का अवलोकन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > कृषकों ने किया रायपुर में आधुनिक उद्यानिकी तकनीकों का अवलोकन
जशपुरनगर

कृषकों ने किया रायपुर में आधुनिक उद्यानिकी तकनीकों का अवलोकन

50 किसानों ने राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना अंतर्गत किया अध्ययन भ्रमण

lochan Gupta
Last updated: November 30, 2025 12:19 am
By lochan Gupta November 30, 2025
Share
2 Min Read

जशपुरनगर। राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के कुल 50 कृषकों का दल उद्यानिकी विभाग के कर्मचारियों के साथ अध्ययन भ्रमण हेतु रायपुर पहुंचा। इस भ्रमण का प्रमुख उद्देश्य किसानों को आधुनिक तकनीक, उन्नत पद्धतियों, नवीन कृषि उपकरणों तथा नवाचार फसलों की जानकारी प्रदान करना रहा।
सीबी क्रॉप शो 2025 का अवलोकन –
कृषक दल को चावड़ाबाग, रायपुर में आयोजित सीबी क्रॉप शो 2025 के तीन दिवसीय कार्यक्रम का विस्तृत भ्रमण कराया गया। कार्यक्रम में 30 से अधिक सब्जियों तथा 280 से अधिक हाइब्रिड किस्मों का फसल प्रदर्शन किया गया था। साथ ही 90 से अधिक कंपनियों द्वारा बीज, खाद, दवाइयां, कृषि उपकरण एवं अन्य सामग्री की प्रदर्शनी लगाई गई। किसानों ने विभिन्न स्टॉलों एवं उद्यानिकी फसलों की जीवंत प्रदर्शनी का निरीक्षण कर नवीनतम जानकारी प्राप्त की।
वीएनआर में उन्नत किस्मों का अध्ययन
इसके पश्चात कृषकों ने वीएनआर में ग्राफ्टेड बैंगन, टमाटर, मिर्च, पत्ता गोभी एवं फूलगोभी की उन्नत किस्मों का अवलोकन किया। विशेषज्ञों द्वारा सब्जियों के हाइब्रिड बीज उत्पादन की तकनीक भी किसानों को समझाई गई। दल ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस (शेडनेट हाउस एवं प्रिसिजन फार्मिंग) का भी भ्रमण किया। यहाँ शेडनेट के अंदर टमाटर, ड्रैगन फ्रूट की फसलें तथा अंतर्वर्ती फसल के रूप में फूलगोभी व मिर्च दिखाई गईं। साथ ही गेंदा की इंटरक्रॉपिंग के मॉडल भी प्रस्तुत किए गए।
किसानों में उत्साह, सीख को खेतों में अपनाने का संकल्प
आधुनिक तकनीकों को प्रत्यक्ष देखकर किसानों ने गहरी रुचि एवं उत्साह व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे अध्ययन दौरे उन्हें वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने की प्रेरणा देते हैं। किसानों ने बताया कि वे यहाँ सीखी गई उन्नत तकनीकों को अपने खेतों में अपनाकर उत्पादन एवं आय में वृद्धि सुनिश्चित करेंगे। उद्यानिकी विभाग के कर्मचारियों ने किसानों को विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की और अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। विभाग का उद्देश्य है कि जिले के कृषकों को आधुनिक एवं तकनीकी खेती से जोडक़र उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाया जाए।

You Might Also Like

हत्या व रेप के फरार आरोपी को बारह साल बाद, पुलिस ने किया गिरफ्तार

यूथ एण्ड इको क्लब के मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण संपन्न

प्रेमी ने की थी प्रेमिका की हत्या

संत गहीरा गुरु संस्कृत महाविद्यालय सामरबहार में पुलिस व यूनिसेफ की टीम के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

निगरानी बदमाश लूट के आरोप में गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article वन भूमि में अवैध उत्खनन पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
Next Article प्रदेश में धान खरीदी शुरू होते ही कोचिये सक्रिय

खबरें और भी है....

निर्माण गुणवत्ता में नहीं चलेगी लापरवाही -सीएम साय
आईईडी ब्लास्ट में 4 जवान शहीद, डीआरजी के इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल शामिल
मॉडिफाई साइलेंसर व तेज रफ्तार से बाइक चलाने वालों पर गिरी पुलिस की गाज
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के भवन का भूमिपूजन आज
आज से मिलेगी आईपीएल टिकट

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्माण गुणवत्ता में नहीं चलेगी लापरवाही -सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?