NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता-कलेक्टर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता-कलेक्टर
रायगढ़

बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता-कलेक्टर

कलेक्टर ने ली जीवनदीप समिति की बैठक

lochan Gupta
Last updated: November 27, 2025 12:23 am
By lochan Gupta November 27, 2025
Share
2 Min Read

रायगढ़। कलेक्टर एवं जीवनदीप समिति के अध्यक्ष श्री मयंक चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जीवनदीप समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्यय विवरण की विस्तृत समीक्षा की गई और विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर गहन चर्चा हुई।
बैठक के दौरान कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने जिला अस्पताल एवं उससे संबद्ध अस्पतालों की मौजूदा सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जनसामान्य को समय पर और पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। सिविल सर्जन-सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक द्वारा एजेंडा अनुसार चर्चा के दौरान बताया गया कि मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने हेतु ऑपरेशन थिएटर में शल्यक्रिया के लिए एनेस्थेसिया वर्क स्टेशन मशीन, सीबीसी जांच मशीन तथा अन्य अत्यावश्यक चिकित्सा उपकरणों की खरीद एवं व्यवस्थापन की आवश्यकता है। इस संबंध में विस्तृत प्रस्ताव कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया गया। कलेक्टर ने सभी एजेंडा बिंदुओं पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने एजेंडा के अतिरिक्त अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की और अस्पताल प्रबंधन से स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधार लाने हेतु सुझाव एवं दिशा-निर्देश दिए।
बैठक मे सी.ई.ओ.जिला पंचायत श्री अभिजीत बबन पठारे, आयुक्त, नगर पालिक निगम श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत, सिविल सर्जन डॉ. दिनेश पटेल, सुश्री रंजना पैंकरा, डी.पी.एम., डॉ. पी.के. गुप्ता, भेषज विषेषज्ञ, डॉ. आर.के. गुप्ता, अस्थिरोग विशेषज्ञ, डॉ. सुषमा एक्का, स्त्रीरोग विषेषज्ञ एवं डॉ. अभिषेक अग्रवाल, अधीक्षक, 100 बिस्तर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य अस्पताल, रायगढ़ सहित जीवनदीप समिति कार्यकारिणी समिति के सदस्य उपस्थित थे।

You Might Also Like

शहर के मंदिरों में भाजपाईयों ने की साफ-सफाई

गेज वेट व फीस प्लेट चोरी करने वाले तीन आरोपी व एक कबाड़ी गिरफ्तार

नपा अध्यक्ष कमल गर्ग ने स्वच्छता दीदीयों को किया सम्मानित

कीचड़ से सराबोर है खेदापाली चौक

पिता-बेटी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पालूराम धनानिया कॉलेज में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित
Next Article एसआईआर : एसडीएम घरघोड़ा ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को किया सम्मानित

खबरें और भी है....

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
अंधविश्वास में महिला की हत्या : जादू-टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर दी मौत, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल भवनों का होगा कायाकल्प
नाबालिग से दुष्कर्म, विशाल ठाकुर गिरफ्तार, कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा
अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?