NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एनसीसी के 77 वें स्थापना दिवस पर केडेट्स की शानदार प्रस्तुतियां, देशभक्ति के रंग में रंगा परिसर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > एनसीसी के 77 वें स्थापना दिवस पर केडेट्स की शानदार प्रस्तुतियां, देशभक्ति के रंग में रंगा परिसर
रायगढ़

एनसीसी के 77 वें स्थापना दिवस पर केडेट्स की शानदार प्रस्तुतियां, देशभक्ति के रंग में रंगा परिसर

lochan Gupta
Last updated: November 24, 2025 1:27 am
By lochan Gupta November 24, 2025
Share
2 Min Read

घरघोड़ा। पी.एम. श्री स्कूल घरघोड़ा में एनसीसी के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य और आकर्षक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर सुबह से ही उत्साह, जोश और देशभक्ति के माहौल से सराबोर रहा। इस विशेष अवसर पर 100 से अधिक एनसीसी केडेट्स ने अनुशासन, एकता और प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्राचार्य संजय पंडा तथा विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार प्रेम अग्रवाल और स्कूल के लेक्चरर जय विश्वकर्मा और प्रकश पंडा उपस्थित रहे। एनसीसी केडेट्स ने मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। अतिथियों की उपस्थिति से कार्यक्रम का गौरव और अधिक बढ़ गया।
मुख्य अतिथि संजय पंडा ने अपने संबोधन में कहा कि एनसीसी जीवन में अनुशासन, निष्ठा और देशप्रेम की भावना को जागृत करता है। यह युवाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास तथा समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करने का अनमोल माध्यम है। उन्होंने केडेट्स को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद केडेट्स द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत, सामूहिक नृत्य, समूहगान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। तिरंगे की छटा और देश के प्रति समर्पण का भाव हर प्रस्तुति में झलक रहा था। दर्शकों ने तालियों की गडग़ड़ाहट से केडेट्स का उत्साह बढ़ाया और उनके प्रदर्शन की खुलकर सराहना की। कार्यक्रम का संचालन एनसीसी अधिकारी स्/ह्र मनोज कुर्रे ने सधे हुए और गरिमामय अंदाज में किया। उन्होंने कार्यक्रम को सुचारू रूप से आगे बढ़ाते हुए केडेट्स की मेहनत और अनुशासन को विशेष रूप से रेखांकित किया। आयोजन की सफलता में विद्यालय परिवार, एनसीसी यूनिट तथा सभी सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। एनसीसी के 77वें स्थापना दिवस का यह आयोजन न केवल यादगार रहा बल्कि छात्रों में देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की भावना को और प्रबल कर गया।

You Might Also Like

साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा पर रायगढ़ और तमनार में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मेकाहारा के नियम-कानून में हो रहे बदलाव से मरीज परेशान

शराबी चालकों पर यातायात पुलिस का कहर

पूर्वांचल के चहुंओर सजा मातारानी के दरबार

ओपी चौधरी ने सीएम बनने से किया इनकार!

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article २८ व २९ को दादीजी का मंगसीर उत्सव
Next Article सीएम साय ने यूनिटी मार्च के लिए राज्य के 68 युवाओं के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

खबरें और भी है....

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
अंधविश्वास में महिला की हत्या : जादू-टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर दी मौत, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल भवनों का होगा कायाकल्प
नाबालिग से दुष्कर्म, विशाल ठाकुर गिरफ्तार, कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा
अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?