रायगढ़। मोदी जी के नेतृत्व में भारत और विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश की तस्वीर बदल रही है। उक्त बाते आत्मनिर्भर भारत युवा सम्मेलन के आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि प्रथम बार भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष बनकर आए राहुल ने जिला भाजपा कार्यालय में कही। जिला भाजपाध्यक्ष अरुणधर दीवान ने भी कहा शरीर के संचालन में जो भूमिका रीढ़ की होती है वही भूमिका भाजपा के संगठन में भाजयुमो की होती है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद राहुल टिकरीहा के प्रथम नगर आगमन पर आज जिला भाजयुमो अध्यक्ष विनायक पटनायक की अगुवाई में भाजयुमो के कार्यकताओं में ऐतिहासिक स्वागत किया। अपराह्न सडक़ मार्ग से रायपुर से रायगढ़ आए जहां अटल चौक में भाजयुमो जिलाअध्यक्ष विनायक पटनायक की अगुवाई में भाजयुमो के जिला पदाधिकारी एवं भाजपा संगठन से हुए कार्यकताओं ने आतिशबाजी करते हुए भव्य स्वागत कर प्रदेश अध्यक्ष को फूल मालाओं से लाद दिया। प्रदेश अध्यक्ष का काफिला जैसे ही आगे बढ़ा कबीर चौक में मंडल अध्यक्ष शैलेश सिंह प्रशांत सिंह शिव काशी की अगुवाई में ऐतिहासिक स्वागत किया गया। युवाओं की जोश पूर्ण नारेबाजी देख प्रदेश अध्यक्ष राहुल अभिभूत हो उठे। स्वागत की इस कड़ी में कायाघाट चौपाटी में राम जाने भारद्वाज, नरेंद्र ठेठवार की अगुवाई में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जितेन्द्र निषाद, दिलराज सिंह, सुजीत लहरे, बंटी सिंह, सुधीर यादव, आकाश सोनी, शिवा सोनी, साहिल मनियार, अंकित जादोन, विवेक सिंह, विक्रांत तिवारी, सुभाष यादव, सतीश रामटेके, समीर गुप्ता, हेमन्त जायसवाल, विकास मेहता, सुशील सिंह,की मौजूदगी रही।
विश्व में भारत का दबदबा बढ़ा- राहुल
प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष राहुल टीकरिया ने छत्तीसगढ़ी महतारी का जयकारा लगाते हुए चुटिले अंदाज में कहा मु_ी बांधकर हाथ ऊपर कर नारा लगाए किसी भी हाल में लोगों को पंजा नहीं दिखना चाहिये। उन्होंने कहा कला संस्कृति के विरासत की इस नगरी में प्रथम नगर आगमन के दौरान युवा साथियों के भव्य स्वागत से अभिभूत हूं आप सभी ने जो प्यार आदर दिया यह मेरे लिए पूंजी है। सभी का अभिनन्द करते हुए राहुल ने कहा भाजपा द्वारा यह कमान सौंपे जाने के बाद हर जिले का लगातार प्रवास चल रहा रायगढ़ उनका 33 वा जिला है। अध्यक्ष बनने के बाद पांच संभागीय बैठकों का जिक्र करते हुए कहा संगठन महामंत्री पवन साय जी की मौजूदगी से युवाओं को सम्बल मिला है।पूर्व वक्ताओं ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि संगठन से जुड़े लोग कभी ना कभी भाजयुमो से जुड़े रहे है।उनका अनुभव हमे ऊर्जा प्रदान करता है। विधान सभा चुनाव के बाद संपन्न हुए लोकसभा सभा चुनाव में सभी विधान सभा में मिली बढ़त का जिक्र करते हुए कहा विधान सभा में भी संभावनाएं छिपी ही है।उनका अगला प्रवास अलग अलग विधान सभा में होगा ताकि जमीनी स्थिति का आकलन किया सके। युवाओं से आह्वान करते हुए कहा पद एक दायित्व है और आप सभी युवा स्वय को राहुल टीकारिया मान कर बूथ स्तर पर मंडल स्तर पर काम पर जुट जाए। भाजपा को वैचारिक पार्टी बता पार्टी के संघर्ष के दिनो का जिक्र करते हुए कहा दो सीटों से पूर्ण बहुमत का यह सफर आसान नहीं रहा इस सफर में बहुत से लोगों ने अपना जीवन मां भारती की सेवा के लिए होम कर दिया। काम करने से पद मिलेगा ऐसी मानसिकता से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा आप काम करेंगे तो आपका कद पड़ेगा कद बढ़ेगा तो पद आपके पास ही होगा । विपक्ष के दौरान भूपेश सरकार के खिलाफ भाजयुमो द्वारा की गई लड़ाई का भी जिक्र करते हुए कहा भूपेश सरकार की विदाई तभी संभव हो पाई।सरदार पटेल यूनिटी मार्च, आत्मनिर्भर भारत का संकल्प, मतदाता पुनर्निरीक्षण का जिक्र करते हुए कहा सभी अभियान में युवाओं के ऊर्जा की जरूरत है।मतदाता परीक्षण सूची के कार्य को अहम बताते हुए कहा इसमें मंडल अध्यक्षों की सक्रिय भूमिका होनी चाहिए। 8 हजार रोहिंग्या मुस्लिमों का नाम कटने का जिक्र करते हुए कहा अवैध रूप से रहने वाले प्रवासियों की पहचान उनका नाम कटवाना है।वैध मतदाताओं का नाम जुड़वाना है बिहार की बड़ी जीत जिक्र करते हुए कहा ह्यद्बह्म् की वजह से बिहार से 64 लाख मतदाताओं का नाम काटा गया। मोदी जी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर होकर भारत आगे बढ़ रहा है।
भारत को चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बताते हुए कहा आने वाले दिनों में भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। रक्षा के मामले भारत की आत्मनिर्भरता की चर्चा करते हुए कहा पहले देश हथियारों का आयात करता था आज मोदी जी के नेतृत्व में भारत हथियार निर्यात कर रहा है। प्रधान मंत्री रहते हुए अटल बिहारी ने छत्तीसगढ़ बनाया ।तमाम अवरोधों के बावजूद परमाणु परीक्षण कराया।कोरोना के दौरान बनाई गई वैक्सीन से भारत का विश्व में दबदबा बढ़ा। आत्मनिर्भर भारत के लिए सभी को मिल कर काम करना करने की आवश्यकता जताई। भाजयुमो अध्यक्ष विनायक पटनायक ने स्वागत उद्बोधन में कहा कला संस्कृति की इस नगरी में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान युवा सम्मेलन में आपका बतौर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष पहली बार आगमन हुआ है। हम ये विश्वास दिलाते है कि आपके नेतृत्व में रायगढ़ के युवा बदलाव की बुनियाद रखेंगे। सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने एवं आत्मनिर्भर भारत की कल्पना को साकार करेंगे।
सपने वो जो युवाओं को सोने ना दे- विलिस गुप्ता
भाजपा उपाध्यक्ष विलिस गुप्ता ने कहा भाजयुमो से जुड़े दिनों का स्मरण करते हुए कहा रायगढ़ की इस पावन धरा पर राहुल जी का अभिनंदन है।आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत युवाओं को मोदी जी के विकसित भारत की कल्पना को साकार करना है। आज की युवा पीढ़ी 2047 के दौरान भारत को विकसित होते देखेगी ।अमृतलाल के दौरान आत्म निर्भर भारत की रखी यह नींव आने वाले दिनों में भारत को विकसित बनाने में मददगार साबित होगी। पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय अब्दुल कलाम का जिक्र करते हुए कहा युवा तरुणाई उठती है तो सही मायने में भोर होती है। सपने ऐसे देखे जो युवाओं को सोने ना दे। स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दिए जाने आ आह्वान करते हुए कहा युवा मोर्चा का दायित्व मिलना जोश उमंग का कारण बन जाता है।
भाजयुमो से जो सिखा आज महापौर बनने के बाद काम आ रहा- जीवर्धन
महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा सनातनी परम्परा में अतिथि को देव माना जाता है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद राहुल टिकरिहा जी का प्रथम नगर आगमन है और हम अतिथि देवो भव: के भाव से हम उनका अभिनंदन करते है।रायगढ़ के युवाओं का स्वागत आपको सदा स्मरण रहेगा। रायगढ़ क्षेत्र के 48 वार्डो का एक मंडल हुआ करता था बतौर मंडल अध्यक्ष सभी वार्डो का काम करना पड़ता था। युवा मोर्चा के दौरान मैंने जो प्रयास किए आज वो महापौर बनने के बाद काम आ रहे है। जीवर्धन ने अपने अपने वार्ड में नए युवाओं को जोड़े जाने का आह्वान किया।
भाजयुमो संगठन के लिए रीढ़ की भूमिका निभाता है- दीवान
जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने भारत माता का जयकारा लगाते हुए कहा हम सब के बीच में छग के तरुनाई का नेतृत्व कर्ता राहुल टीकरिया पहली बार रायगढ़ आए है। आज मंच पर मौजूद जिला भाजपा के बड़े पदों पर पहुंचे जिला पदाधिकारी भाजयुमो की दहलीज पार कर ही यहां तक पहुंचे है। भाजयुमो में किए गए अथक प्रयासों ने हमने संगठन की रीति नीतियों को भली भांति समझा है और भाजयुमो के दायित्व के दौरान जो कुछ सिखा आज वही संगठन के दौरान काम आ रहा है।मंच पर बैठे अधिकांश पदाधिकारी 2003 से 2014 के मध्य युवा मोर्चा से जुडे रहे है। रायगढ़ भाजयुमो की पहचान प्रदेश स्तर पर स्थापित हो इसके लिए मिलजुलकर काम करना है।नए युवाओं के लिए भाजयुमो को प्रवेश द्वार बताते हुए ऊर्जावान अध्यक्ष दीवान ने कहा इस जिले से अधिक से अधिक विधायक जीताने का प्रयास करना है।
भाजयुमो संगठन का प्रवेश द्वार-विकास केडिया
महामंत्री विकास केडिया ने कहा आज भाजपा के जिला पदाधिकारी मंच पर बैठे है। उन्होंने भी कभी अपनी राजनीति भाजयुमो से शुरू की थी।कभी स्वय के भाजयुमो जिला अध्यक्ष होने का जिक्र करते हुए कहा जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान,अरुण कातोरे विलिस गुप्ता भी भाजयुमो से जुड़े रहे है। विकास ने भाजयुमो को संगठन का का प्रवेश द्वार बताया।
मंच पर उपस्थित भाजपा नेताओं में अध्यक्ष अरुणधर दीवान महामंत्री द्वय विकास केडिया जतिन साव महापौर जीवर्धन चौहान सभापति डिग्री पूर्व महामंत्री सतीश बेहरा पार्षद पूनम।पटेल सोलंकी पावन अग्रवाल रत्थू गुप्ता भाजयुमो अध्यक्ष विनायक पटनायक सुरेश गोयल मंडल अध्यक्ष शैलेश माली, संजय अग्रवाल पार्षद नेहा देवांगन बृजेश गुप्ता,सनत नायक,आलोक पटेल छाया विधायक खरसिया महेश साहू आदि शामिल थे।
देश में मोदी तो प्रदेश में साय के नेतृत्व में चल रही बदलाव की बयार-राहुल
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टीकरीहा के प्रथम नगर आगमन पर जिला भाजयुमो के किया ऐतिहासिक स्वागत



