NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पुलिस हिरासत में रायपुर की लेडी डॉन पूजा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > पुलिस हिरासत में रायपुर की लेडी डॉन पूजा
रायपुर

पुलिस हिरासत में रायपुर की लेडी डॉन पूजा

खुद को बताया पुलिस अफसर बताकर स्टूडेंट्स को फ्लैट में बंधक बनाकर मारपीट-लूटपाट की

lochan Gupta
Last updated: November 18, 2025 12:38 am
By lochan Gupta November 18, 2025
Share
3 Min Read

रायपुर। राजधानी रायपुर में लेडी हिस्ट्रीशीटर पूजा उर्फ मोनिका सचदेवा ने कमल विहार के एक फ्लैट में दो छात्राओं और उसके भाई को बंधक बनाकर मारपीट और लूटपाट की है। इस मामले में पूजा सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने खुद को महिला एसआई बताकर पीडि़तों को धमकाया और कैश, मोबाइल, लैपटॉप समेत करीब डेढ़ लाख रुपए का सामान छीन लिया। शिकायत के बाद पुलिस ने पूजा सहित उसके पांच मददगारों अरेस्ट किया है। जबकि दो आरोपी अब भी फरार हैं।
दरअसल, 14 नवंबर को अमलीडीह की युवती अपनी सहेली के साथ भाई को दवाई देने कमल विहार गई थी। वापस लौटते समय लिफ्ट में उनकी मुलाकात पूजा सचदेवा और उसके साथियों से हुई। सभी नशे की हालत में थे। बातचीत के दौरान पूजा ने खुद को महिला पुलिस अधिकारी बताते हुए छात्रा पर ‘गलत गतिविधियों’ में शामिल होने का झूठा आरोप जड़ दिया। डरी-सहमी छात्रा को पूजा जबरन उसके भाई के कमरे तक ले गई। कमरे में युवक के साथ उसके तीन दोस्त भी थे। आरोपियों ने दरवाजा बंद कर सभी को कमरे में कैद किया। इसके बाद जमकर मारपीट, धमकियां और गाली-गलौज की गई। गैंग ने कैश छीनने के बाद भी पैसे की मांग करते हुए अश्लील हरकतें की। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकले। जिसके बाद पीडि़त थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज की और दबिश देकर देकर पूजा सहित गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जबकि उसका भाई मोनू और साथी करण साहू फरार चल रहे हैं। सभी पर डकैती, मारपीट, छेड़छाड़ और धमकी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
पूजा सचदेवा को पुलिस रिकॉर्ड्स में ‘लेडी डॉन’ के नाम से जाना जाता है। 2005 में कोतवाली थाने में पूजा के खिलाफ पहली एफआईआर दर्ज हुई थी। उस पर अलग-अलग थानों में हत्या, मारपीट, बलवा, सट्टेबाजी और गांजा तस्करी जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं। वह अब तक 18 बार जेल जा चुकी है। 2017 में हुए चर्चित संतोष दुबे हत्याकांड में भी उसका नाम सामने आया था। 2015 में कोतवाली पुलिस ने उसे निगरानी सूची में शामिल किया था। पुलिस ने कमल विहार इलाके में पेट्रोलिंग बढ़ा दी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पूजा सचदेवा की बहन मोनिका सचदेवा को भी पुलिस ‘लेडी डॉन’ के नाम से जानती है। उसके खिलाफ 2006 में कोतवाली थाने में पहला केस दर्ज हुआ था। 2017 में संतोष दुबे हत्याकांड में गिरफ्तार हुई थी। गांजा और शराब तस्करी, सट्टेबाजी तथा मारपीट के 15 मामलों में जेल जा चुकी है।

You Might Also Like

1200 से अधिक शहीद जवानों के बनाए जाएंगे स्मारक : गृह मंत्री शर्मा

मुझसे पूछकर प्रत्याशी उतारना कांग्रेस की मजबूरी : बृजमोहन

दिल्ली में छग की झांकी में आदिवासी नायकों की झलक

संभागायुक्त कावरे ने बेलरगांव के तहसीलदार को किया निलंबित

सडक़ों पर ब्लैक स्पॉट के सुधार कार्य में लाएं तेजी- सीएम साय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article स्वच्छता सुदृढ़ीकरण हेतु निरंतर किए जा रहे हैं अभिनव पहल
Next Article रेल महाप्रबंधक ने मेमू कार शेड, भिलाई का किया निरीक्षण

खबरें और भी है....

वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
बजट से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सपत्नि की पूजा अर्चना
सीएम साय ने बजट को बताय‘संकल्प से सिद्धि’ करोडमैप
यह संकल्प का नहीं, भ्रष्टाचार का बजट : चरणदास महंत
पूरे परिवार पर कुल्हाड़ी से संघातिक हमला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?