NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: दिल्ली में बिहार चुनाव की जीत का जश्न
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > नई दिल्ली > दिल्ली में बिहार चुनाव की जीत का जश्न
नई दिल्ली

दिल्ली में बिहार चुनाव की जीत का जश्न

छठ को ड्रामा कहने वाले बिहार की इज्जत क्या करेंगे-पीएम, मोदी बोले- कांग्रेस अब मुस्लिम लीगी माओवादी पार्टी

lochan Gupta
Last updated: November 15, 2025 12:22 am
By lochan Gupta November 15, 2025
Share
8 Min Read

नई दिल्ली। भाजपा ने बिहार में एनडीए की जीत का शुक्रवार को दिल्ली हेडक्वार्टर में जश्न मनाया। इस मौके पर पीएम ने कहा कि बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया। अब कट्टा सरकार कभी वापस नहीं आएगी। उन्होंने छठी मईया के जयकारे लगाते हुए कहा कि जो छठ पूजा को ड्रामा कह सकते हैं, वे बिहार की क्या इज्जत करेंगे। इस दौरान कांग्रेस, आरजेडी, पश्चिम बंगाल, केरल तमिलनाडु चुनाव का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बंगाल में भी भाजपा सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब मुस्लिम लीगी माओवादी पार्टी बन गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का गमछा लहराकर अभिवादन किया। सारे कार्यकर्ताओं ने भी गमछा लहराकर इसका जवाब दिया।
बिहार में आज एनडीए की सरकार बनी है। गठबंधन को 243 में 202 सीटों पर जीत हासिल हुई, जो रिकॉर्ड है। महागठबंधन के खाते सिर्फ 35 सीटें ही आईं। बिहार में सरकार बनाने के लिए 122 सीटों की जरूरत होती है। एनडीए में भाजपा और जेडीयू ने 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ा था। अन्य सहयोगी पार्टियों एलजेपी को 29 सीटें, एचएएम और आरएलएम को 6-6 सीटें दी गई थीं।
बिहार ने बंगाल में भाजपा की विजय का रास्ता बनाया- मैं कहता हूं कि आपकी आशा मेरा संकल्प है। आपकी आकांक्षा मेरी प्रेरणा है। अब का बिहार विकसित होगा। भाजपा की ताकत उसका कार्यकर्ता है। भाजपा का कार्यकर्ता कुछ ठान लेता है तो कुछ भी असंभव नहीं रह जाता है। आज की विजय ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को केरल, तमिलनाडु, असम, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल में भी नई ऊर्जा से भर दिया है। यहां गंगा जी, बिहार से बहते हुए ही बंगाल तक पहुंचती है। बिहार ने बंगाल में भाजपा की विजय का रास्ता बना दिया है। मैं बंगाल के भाई-बहनों से कहता हूं कि भाजपा आपके साथ मिलकर बंगाल से जंगलराज को उखाड़ फेंकेगी।
कांग्रेस का एक और हो सकता है विभाजन – कांग्रेस अब मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस, यानी एमएमसी बन गई है। यही एमएमसी है और इसका पूरा एजेंडा इसी पर चलता है। इसके भीतर एक अलग धड़ा पैदा हो रहा है, जो नेगेटिव पॉलिटिक्स से अलग हो रहा है। यह धड़ा नामदारों के खिलाफ है, और उनके प्रति घोर निराशा पनप रही है। आगे चलकर कांग्रेस का एक और बड़ा विभाजन हो सकता है। इसके सहयोगी दल भी अब समझने लगे हैं कि कांग्रेस अपनी निगेटिव राजनीति में सबको एक साथ डुबो रही है।
बिहार में निवेश और रोजगार होगा तेज – आने वाले 5 साल बिहार तेज गति से आगे बढ़ेगा। यहां नए उद्योग लगेंगे। यहां के नौजवानों को यहीं रोजगार मिले, इसके लिए काम होगा। निवेश ज्यादा नौकरियां लाएगा। यहां पर्यटन का विकास होगा। यहां का सामर्थ्य दुनिया को दिखेगा। आस्था के स्थानों, तीर्थस्थानों का कायाकल्प होगा। मैं आज देश-दुनिया के निवेशकों से कहूंगा कि बिहार आपके स्वागत के लिए तैयार है। बिहार की संतान जो देश-दुनिया में हैं, वे यहां निवेश करें। मैं बिहार की एक-एक मां, युवा, किसान, गरीब परिवार से कहना चाहता हूं कि आपका भरोसा-मेरा प्रण है।
कांग्रेसी सहयोगियों के वोट बैंक को निगल रही-बिहार चुनाव के दौरान मैंने कहा था कि कांग्रेस के नामदार तालाब में डुबकी लगाकर लगातार खुद डूबने और साथियों को डुबाने की कोशिश कर रहे हैं। मैंने पहले भी इनके सहयोगियों को जताया था कि कांग्रेस ऐसी परजीवी है, जो अपने सहयोगियों के वोट बैंक को निगलकर वापसी करना चाहती है। इसलिए कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत इनको भी है। बिहार में आरजेडी को सांप सूंघा हुआ है। कांग्रेस-आरजेडी का झगड़ा बहुत जल्द खुलकर सामने आने वाला है। आज की यह विजय एक नई यात्रा की शुरुआत है। बिहार का भरोसा हमारे कंधों पर जिम्मेदारी बढ़ाने वाला है।
आतंक के वे दिन अब इतिहास बन गए
मोदी ने कहा कि यह उन युवाओं की जीत है, जिनका करिअर खराब किया गया था। आतंक के वे दिन अब इतिहास बन गए हैं। बिहार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। यह यात्रा रुकने वाली नहीं है। यह परिणाम उन विकास विरोधियों को जवाब है, जो कहते थे कि बिहार को एक्सप्रेस वे, हाईवे, इंडस्ट्री, ट्रेन या एयरपोर्ट नहीं चाहिए। यह परिणाम वंशवाद की राजनीति को विकासवाद का जवाब है।

बिहार का जनादेश लोकतंत्र और सुशासन की जीत -सीएम विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह जनादेश लोकतंत्र और सुशासन की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दुनिया को लोकतंत्र की शिक्षा देने वाले बिहार ने एक बार फिर लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत किया है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बिहार की जनता ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर भाजपा-नीत गठबंधन पर विश्वास जताया है। यह जीत अन्य तमाम चुनावों की तुलना में और भी बड़ी है।
उन्होंने कहा कि अक्सर सत्ता में रहने के बाद दलों को एंटी इंकम्बेंसी का सामना करना पड़ता है, लेकिन भाजपा शासित राज्यों ने इस मिथक को भी तोड़ दिया है। भाजपा-नीत गठबंधनों ने यह साबित किया है कि यदि सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरे तो उसे बार-बार जनता का आशीर्वाद मिलता है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिहार की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार राज्य के विकास को नई गति देगी। उन्होंने बिहार के निरंतर प्रगति की शुभकामनाएँ भी दीं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के प्रभारी नितिन नबीन को बिहार के बांकीपुर विधानसभा सीट से पुन: ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर बधाई व शुभकामनाएँ दी। साथ ही उन्होंने एक्स पर लिखा कि यह जनादेश आपके जनसेवा, विकास और जनता के विश्वास का परिणाम है। आपके संगठन कौशल और लोकप्रियता का यह उदाहरण है कि एक ही विधानसभा क्षेत्र से लगातार पांच बार आप विधायक चुने गए हैं।

नितिन नवीन को ओपी ने जीत पर दी बधाई

बिहार विधानसभा चुनाव में बांकीपुर क्षेत्र से पुन: प्रचंड बहुमत के साथ ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने पर भाजपा प्रत्याशी नितिन नबीन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए स्थानीय विधायक वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने यह यह विजय आपके सशक्त नेतृत्व, जनसेवा के प्रति समर्पण और क्षेत्र के निरंतर विकास का परिणाम है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप ऊर्जा, निष्ठा और दूरदृष्टि के साथ बांकीपुर सहित पूरे समूचे बिहार के सर्वांगीण विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जायें।

You Might Also Like

यंग इंडिया की 751.9 करोड़ की संपत्ति अटैच

‘आपातकाल में संविधान को नोचा गया, कांग्रेस का ये पाप कभी नहीं धुलेगा’

एक दिन में 78 सांसद सस्पेंड

झूठ की घुट्टी पर विकास की गारंटी पड़ी भारी

देश को धर्मांतरण का अड्डा बनाना चाहता है विपक्ष : बृजमोहन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अंतरजातीय विवाह के कारण समाज ने नहीं उठाई लाश

खबरें और भी है....

दिल्ली में बिहार चुनाव की जीत का जश्न
अंतरजातीय विवाह के कारण समाज ने नहीं उठाई लाश
रायपुर स्टेडियम को लीज पर चलाएगा छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ
साइबर ठगी : दो म्यूल खाता धारक गिरफ्तार
धान खरीदी का महापर्व आज से शुरू, तैयारियां पूरी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?