NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पंडालों में मंत्रोच्चारण के साथ विराजमान हुईं मां जगतजननी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पंडालों में मंत्रोच्चारण के साथ विराजमान हुईं मां जगतजननी
रायगढ़

पंडालों में मंत्रोच्चारण के साथ विराजमान हुईं मां जगतजननी

माता के आगमन को लेकर रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया शहर, सप्तमी पर कालरात्री की हुई निशा पूजन

lochan Gupta
Last updated: October 22, 2023 1:45 am
By lochan Gupta October 22, 2023
Share
5 Min Read

रायगढ़। शारदीय नवरात्र के सातवें दिन शनिवार को शहर में बने आर्कषक पंडालों में मंत्रोच्चारण के साथ मां जगतजननी को विराजमान किया गया, इस दौरान सुबह से ही शहर में पूजा-अर्चना का दौर चलते रहा, जिससे चारों तरफ माता के जयकारे लगते रहे, इसके साथ ही देवी मंदिरों में भी माता के सातवां रूप कालरात्री की पूरी विधि-विधान से अराधना की गई है। वहीं कई देवी मंदिरों में नीशा पूजन का आयोजन किया गया था जो रात 12 बजे से लेकर 1.30 बजे तक चला।

उल्लेखनीय है कि शक्ति की भक्ति का महापर्व नवरात्र 15 अक्टूबर से शुरू हो गया है, जिससे शहर में दर्जनभर से अधिक स्थानों मां दुर्गा को विराजमान किया किया गया है। आलम यह है कि शाम होते ही पूरा शहर दुधिया रौशनी से नहा रहा है। इसके साथ ही नयनाभिराम आकृति के स्वरुप से हर समिति के पदाधिकारी पंडाल का निर्माण किया है। जिसमें कारीगरों द्वारा बेमिशाल तरीके अपने कारीगिरी को ऊकेरे हैं। ऐसे में शनिवार सुबह से ही शहर के सभी पंडालों में माता को विराजमान करने के लिए वैदिक मंत्रोच्चारण शुरू हुआ था, जो देर शाम तक चला, इसके बाद आम लोगों के दर्शन के लिए माता का मुख खोला गया। इस बार शहर के एक से बढकऱ एक दुर्गा पंडाल तैयार कर माता की प्रतिमा को स्थापित किया गया है। जो लोगों को खुब पसंद आ रहा है। ऐसे में शनिवार देर शाम से ही पंडालों में विराजी माता जगतजननी के दर्शन के लिए भक्त की भीड़ उमडऩे लगी थी, जो रात करीब 10 बजे तक चलता रहा। इस दौरान शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
देवी मंदिरों में लगा रहा भक्तों का तांता
गौरतलब हो कि शनिवार को नवरात्र के सातवें दिन होने के कारण सुबह से ही देवी मंदिरों में माता कालरात्री की पूजा की गई। इस दौरान शहर के बुढ़ी माई मंदिर, सतीमाई मंदिर, केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड स्थित दुर्गा मंदिर, अनाथालय स्थित दुर्गा मंदिर में भक्तों की देर शाम तक जमावड़ा लगा रहा। वहीं शाम के समय माता के आरती में भी बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए थे।
शक्तिपीठ आश्रम में हुआ निशा पूजन
इस संंबंध में भगवानपुर दुर्गा मंदिर के पुजारी पंडित राजकुमार चौबे ने बताया कि सप्तमी पर्व पर कालरात्री की निशा पूजन किया गया। इस दौरान शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात करीब 12 बजे से मां काली की अराधना शुरू हुआ जो देर रात करीब डेढ़ बजे तक चलता रहा, इस दौरान निशा पूजन में भी आसपास के बड़ी संख्या में देवी भक्त पहुंचे हुए थे।
आज होगी महागौरी पूजन
रविवार को सुबह महागौरी की पूजा की जाएगी, जिसकी सभी तैयारियां पहले से ही कर ली गई है। वहीं मान्यता है कि पति रूप में शिव को प्राप्त करने के लिए महागौरी ने कठोर तपस्या की थी। इसी कारण से इनका शरीर काला पड़ गया, लेकिन तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने इनके शरीर को गंगा के पवित्र जल से धोकर कांतिमय बना दिया। जिससे उनका रूप गौर वर्ण का हो गया। इसीलिए इन्हें महागौरी कहा जाता है। महागौरी अमोघ फलदायिनी हैं और इनकी पूजा से भक्तों के तमाम कलेश धुल जाते हैं। पूर्वसंचित पाप भी नष्ट हो जाते हैं। महागौरी का पूजन-अर्चन, उपासना-आराधना कल्याणकारी है। इनकी कृपा से अलौकिक सिद्धियां भी प्राप्त होती हैं। इसी मान्यता को लेकर महागौरी की पूजन किया जाता है।

पंडालों में उमड़ रहे श्रद्धालु

वहीं आज सप्तमी के दिन से रायगढ़ शहर के ढिमरापुर, रामभांठा, बजरंगपारा, हंडी चौक, सत्तीगुडी चौक, दशरथ पान ठेला, दरोगापारा, कालीबाडी, स्टेशन चौक, जूटमिल, संजीवनी परिसर, चक्रधर नगर चौक, अंबेडकर चौक, बोईरदादर चौक, आईटीआई कालोनी, बंगाली कालोनी काली मंदिर, गौरीशंकर मंदिर, चांदमारी, केवडाबाडी बस स्टैण्ड के अलावा शहर के अलग अलग मोहल्लों में आकर्षक पंडालों में मां दुर्गा विराजमान हो गई है। इसके अलावा विद्युत झालरों की रोशनी से पूरा शहर जगमगा उठा है। शहर के दुर्गा पंडालों और देवी मंदिरों की सजावट देखते ही बन रही है। इन भव्य पंडालों में भी लोग नयनाभिराम दृश्य को देखने के लिए उमड़ रहे हैं।

You Might Also Like

हाई वोल्टेज करंट से हुई थी बिजली मिस्त्री की मौत

वटमुलआश्रम बनोरा रायगढ़ सामूहिक ब्रतोपनयन संस्कार में शामिल पं. प्रवीण कुमार दाश

निकले महादेव मंदिर परिसर में चला स्वच्छ तीर्थ अभियान

शाखी सिंह परिहार को बिलासपुर में कला अभ्युदिता और प्रणवम प्रतिभा अवार्ड से सम्मानित हुई

जुर्डा में आयोजित सातवें सम्मेलन में जुटे पूर्वांचल क्षेत्र के हजारों लोग

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article खरसिया पुलिस व सायबर सेल ने हाइवे के ढाबों पर चलाया सघन जांच अभियान
Next Article अवैध शराब परिवहन पर तमनार पुलिस व फ्लाइंग स्क्वॉड की बड़ी कार्रवाई

खबरें और भी है....

बारिश में भी चलेगा नक्सल विरोधी अभियान- अमित शाह
सर्पदंश से युवक की मौत
गिट्टी से भरी ट्रैक्टर बेकाबू होकर खेत में पलटी
बोर्ड परीक्षा में कम अंक मिला तो छात्रा ने लगाई फांसी
सडक पर मंडरा रहा 18 हाथियों का दल

Popular Posts

बारिश में भी चलेगा नक्सल विरोधी अभियान- अमित शाह
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?