NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: हर महीने 8-10 लाख खर्च, फिर भी सडक़ों पर फ्लैक्स की भरमार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > हर महीने 8-10 लाख खर्च, फिर भी सडक़ों पर फ्लैक्स की भरमार
रायपुर

हर महीने 8-10 लाख खर्च, फिर भी सडक़ों पर फ्लैक्स की भरमार

‘नो फ्लैक्स जोन’ बना मजाक, राजनीतिक दबाव में अटकी कार्रवाई

lochan Gupta
Last updated: October 14, 2025 11:35 pm
By lochan Gupta October 14, 2025
Share
3 Min Read

रायपुर। राजधानी रायपुर में नो फ्लैक्स जोन अब सिर्फ एक नारा बनकर रह गया है. तेलीबांधा से टाटीबंध तक की सडक़ को नो फ्लैक्स स्ट्रीट घोषित किया गया था, जो रंग-बिरंगे राजनीतिक और धार्मिक फ्लैक्स से पटी हुई है. इन फ्लैक्सों को हटाने में नगर निगम हर महीने 8 से 10 लाख रुपये खर्च कर रहा है, लेकिन हालात जस के तस हैं। आमापारा से यूनिवर्सिटी गेट तक लगे स्मार्ट पोल अब फ्लैक्स पोल बन चुके हैं. टूटे फ्रेम और लटकते फ्लैक्स दोपहिया वाहन चालकों के लिए खतरा बन रहे हैं. हाल के महीनों में ऐसे हादसे भी सामने आए हैं, जिनमें लोगों को चोटें आईं, लोगों की मौत भी हुई है. फ्लैक्स को हटाने निगम हर महीने 10 टाटा एस गाडिय़ां और प्रत्येक जोन में 5-5 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाता है, लेकिन फ्लैक्स हटाने के बाद भी ये फिर से लग जाते हैं।
महापौर मीनल चौबे ने हाल ही में सख्ती के आदेश दिए, लेकिन निगम अफसरों का कहना है कि राजनीतिक दबाव के चलते कार्रवाई कमजोर पड़ जाती है। विधायक राजेश मूणत और कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने भी फ्लैक्स पर रोक के लिए आदेश दिए थे, लेकिन राजनीतिक सिफारिशों के चलते निगम पीछे हट जाता है। नगर निवेश प्रभारी आभाष मिश्रा ने कहा, महापौर और आयुक्त इस बार सख्त हैं। बड़े शहरों की तर्ज पर रायपुर में भी रोडसाइड फ्लैक्स पर पूरी तरह रोक लगेगी। श्रीगणेश विसर्जन को दो महीने बीत चुके हैं, लेकिन आमापारा चौक पर अब भी गणेश उत्सव के फ्लैक्स टंगे हैं. नवरात्रि और दशहरा के फ्लैक्स भी दीपावली तक बने रहते हैं. निगम कर्मचारियों का कहना है कि ऊपर से फोन आने पर कार्रवाई रुक जाती है।
फ्लैक्स हटाने से निकलने वाला प्लास्टिक कचरा पर्यावरण के लिए नई चुनौती बन रहा है। यह न तो आसानी से रिसाइकल हो सकता है और न ही जलाया जा सकता है, क्योंकि जलाने से जहरीला धुआं निकलता है। निगम के पास अभी ठोस कचरा निपटान की व्यवस्था नहीं है। इसे रिसाइकल के लिए एजेंसियों को सौंपा जा रहा है। हर महीने 8-10 लाख रुपये खर्च होने के बावजूद शहर की सूरत नहीं सुधर रही। इस राशि से साफ-सफाई या सडक़ सुधार में निवेश हो सकता था। निगम अब अगले महीने से सख्ती और जागरूकता अभियान शुरू करने की योजना बना रही है। अफसरों का दावा है कि अगर राजनीतिक फ्लैक्स पर भी निष्पक्ष कार्रवाई हुई तो रायपुर को फ्लैक्स-मुक्त बनाया जा सकता है। फिलहाल, रायपुर की सडक़ें यह सच्चाई बयां करती है कि जहां ‘नो फ्लैक्स’ लिखा है, वहां सबसे ज्यादा फ्लैक्स लटके हैं।

You Might Also Like

मुठभेड़ में खूंखार नक्सली समेत 27 माओवादी ढेर

ग्रामीण विकास की रीढ़ की हड्डी हैं पंचायती राज संस्थाएं-सीएम साय

19 विभागों में 8900 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

कांग्रेस सरकार ने जनता से किए वादे पूरे किए-राहुल गांधी

अमरजीत और करीबियों से मिला ढाई करोड़ कैश, रियल स्टेट में करोड़ों का निवेश

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article राजधानी के कर्बला तालाब इलाके में अवैध निर्माण
Next Article गुणवत्ता और मानक ही आत्मनिर्भर भारत की पहचान : सीएम साय, विश्व मानक दिवस पर मुख्यमंत्री ने दिलाई गुणवत्ता की शपथ

खबरें और भी है....

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
अंधविश्वास में महिला की हत्या : जादू-टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर दी मौत, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल भवनों का होगा कायाकल्प
नाबालिग से दुष्कर्म, विशाल ठाकुर गिरफ्तार, कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा
अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?