रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की ओर वार्ड बॉय और वार्ड आया के पदों पर भर्ती के रविवार को एग्जाम लिया। लेकिन कई कैंडिडेट एग्जाम नहीं दे पाए। उन्होंने आरोप लगाया है कि एग्जाम मैनेजमेंट में शामिल लोगों ने गेट वक्त से पहले बन्द कर दिया। कैंडिडेट्स ने बताया कि गेट बंद होने का समय 10:30 का था, लेकिन 10:25 के आस-पास ही गेट बंद कर दिया गया। जबकि एडमिट कार्ड में भी साफ लिखा था कि एंट्रेस गेट आधे घंटे पहले बंद किया जाएगा। बता दें कि इस परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 10 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। एग्जाम का समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक तय किया गया था। यानी कायदे से गेट 10:30 के पर बंद होना था। हालांकि, कैंडिडेट्स को ये निर्देश भी दिए गए थे कि फ्रिस्किंग के लिए कम से कम एग्जाम सेंटर दो घंटे पहले पहुंचे।