NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पीएम मोदी के जन्मदिवस पर होगी रक्तदान एवं पौधरोपण के साथ सेवा पखवाड़ा की शुरुवात
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पीएम मोदी के जन्मदिवस पर होगी रक्तदान एवं पौधरोपण के साथ सेवा पखवाड़ा की शुरुवात
रायगढ़

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर होगी रक्तदान एवं पौधरोपण के साथ सेवा पखवाड़ा की शुरुवात

जिला और मण्डल स्तर पर विभिन्न जगह रक्तदान, तो पूरे जिले में 75 स्थलों की सफाई एवं स्वच्छता अभियान की तैयारी शुरू

lochan Gupta
Last updated: September 17, 2025 12:18 am
By lochan Gupta September 17, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस अवसर पर ‘सेवा पखवाड़ा’ की भव्य शुरुआत की जाएगी। इस अवसर पर जिले भर में रक्तदान शिविर एवं पौधरोपण अभियान के साथ बड़े स्तर पर स्वच्छता अभियान की तैयारी की गई है। भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने कार्यक्रमों की रूपरेखा बताते हुए कहा कि मोदी जी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र और जनसेवा के लिए समर्पित रहा है। गरीबों के कल्याण, महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं के मार्गदर्शन और किसानों की उन्नति के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी ने अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उनके नेतृत्व में देश ने विश्व पटल पर नई पहचान बनाई है। ऐसे महान जननायक के जन्मदिवस को भाजपा कार्यकर्ता ‘सेवा और समर्पण दिवस’ के रूप में मनाते हुए समाज के हर वर्ग के बीच पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी जी का यह संदेश कि राजनीति का उद्देश्य केवल सत्ता नहीं बल्कि सेवा है, भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आने वाले दिनों में स्वास्थ्य जांच शिविर, स्वच्छता अभियान, दिव्यांग सहायता, वृद्धजन सम्मान, जनजागरूकता कार्यक्रम जैसे अनेक सेवा कार्य भी होंगे।
सेवा पखवाड़ा के जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री जतिन साव ने जानकारी देते हुए कहा कि बूथ से लेकर जिला स्तर तक सेवा पखवाड़ा का आयोजन भारतीय जनता पार्टी और आम नागरिकों के मध्य सेतु का कार्य करेगा। पखवाड़ा की शुरुवात 17 सितम्बर को पूरे जिले में रक्तदान, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान के साथ की जाएगी। इसके लिए बूथ, शक्तिकेन्द्र, मण्डल एवं जिला स्तर पर अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। उन्होंने बताया कि सेवा पखवाड़ा में किये जाने वाले 14 सेवा कार्यों की जिम्मेदारी जिले से मण्डल तक अलग-अलग कार्यकर्ताओं को संयोजक एवं सह संयोजक बनाकर दी गई है। प्रत्येक मण्डल में 1 प्रभारी एवं 1 सदस्य की नियुक्ति भी की गई है जो पूरे कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग करेंगे। जतिन साव ने प्रथम दिवस के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि पूरे जिले में 11 स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित होंगे। साथ ही 75 स्थलों पर स्वच्छता अभियान एवं पौधरोपण किया जाएगा, जिसमें स्थानीय नागरिकों की बढ़-चढक़र सहभागिता होगी। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में सेवा और समर्पण की भावना से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचेंगे। उक्त विज्ञप्ति जिला भाजपा के सह प्रवक्ता अशोक अग्रवाल द्वारा जारी की गई है।

You Might Also Like

सुपर 30’ के संस्थापक पद्मश्री आनंद कुमार के कार्यक्रम में हुआ बदलाव

युवक की हत्या मामले के तीन आरोपी गए जेल

चिटफंड कंपनियों से रिकवरी बनी पुलिस के लिए चुनौती

लेखक एवं डाक्टर रेणुका शर्मा महेश्वरी को भोपाल में मिला सम्मान

17 लाख की ठगी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 83.62 करोड़ की लागत से 6 नए फिजियोथेरेपी महाविद्यालयों को मिली प्रशासकीय स्वीकृति : ओपी चौधरी
Next Article जिंदल पावर लिमिटेड तमनार द्वारा श्रमिक चिकित्सा शिविर का आयोजन

खबरें और भी है....

आज आधी रात को हुआ होलिका दहन
‘पुष्पा’ स्टाइल में कार मॉडिफाई कर गांजा तस्करी
जबलपुर गांव में हुई चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर एक और कार्रवाई
साल्हेओना में मंगलवार और शनिवार को ही खेलते हैं होली

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?