NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पद्मश्री राधेश्याम बारले की टीम ने बाबा गुरु घासीदास के संदेशों पर दी जीवंत प्रस्तुति
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पद्मश्री राधेश्याम बारले की टीम ने बाबा गुरु घासीदास के संदेशों पर दी जीवंत प्रस्तुति
रायगढ़

पद्मश्री राधेश्याम बारले की टीम ने बाबा गुरु घासीदास के संदेशों पर दी जीवंत प्रस्तुति

मनखे-मनखे एक समान, सत्य, समानता और सामाजिक एकता पर आधारित ‘सतनाम’ के संदेशो पर दी गई अद्भुत प्रस्तुति, लोकसंगीत व आध्यात्मिकता का दिखा सुंदर संगम

lochan Gupta
Last updated: August 31, 2025 12:22 am
By lochan Gupta August 31, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। चक्रधर समारोह 2025 के चौथे दिन की शाम छत्तीसगढ़ की लोकनृत्य परंपरा के ध्वजवाहक पद्मश्री राधेश्याम बारले की टीम ने पंथी नृत्य की अद्भुत प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। टीम ने गुरु घासीदास के संदेशों पर आधारित नृत्य की भाव-भंगिमाओं से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। सुर-ताल और लय की सटीकता से प्रस्तुति में लोकसंगीत और आध्यात्मिकता का सुंदर संगम दिखा। पद्मश्री श्री बारले पंथी नृत्य के सुप्रसिद्ध नर्तक हैं, जिनका नाम देश-दुनिया में मशहूर है। वे बचपन से ही इन नृत्य शैली को अपनाया है। नृत्य करने के साथ उन्होंने कई देशों के नर्तकों को पंथी नृत्य की प्रशिक्षण दी है। श्री राधेश्माम बारले ने पंथी नृत्य के जरिये बाबा गुरु घासीदास के संदेशों को देश-दुनिया में प्रचारित और प्रसारित किया है। गुरु घासीदास के संदेशों को प्रसारित करने में उनका अमूल्य योगदान रहा है, जिसे देखते हुए 9 नवंबर 2021 को भारत सरकार द्वारा उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार भी उन्हें सम्मानित कर चुकी है। पद्मश्री राधेश्याम बारले का जन्म दुर्ग जिले में हुआ। उन्होंने इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ से लोकसंगीत में पत्रोंपाधी प्राप्त की है। पंथी नृत्य में सतनाम पंथ के प्रवर्तक बाबा गुरु घासीदास के जीवन और उनके उपदेश मनखे-मनखे एक समान, सत्य, समानता और सामाजिक एकता पर आधारित ‘सतनाम’ (सत्य ही ईश्वर है) के संदेश का गायन किया जाता है। इस नृत्य में एक मुख्य नर्तक होता है, जो गायन की शुरुआत करता है और उसके साथ बाकी साथी नृत्य और गायन करते हैं। पद्मश्री श्री बारले मुख्य नर्तक होते हैं, जो बाबा घासीदास के गायन और उपदेश को शुरू करते हैं। उनके साथ बाकी नर्तक उसे दोहराते हैं और गायन करते हैं। यह नृत्य बहुत धीमी गति से शुरू होता है और इसके साथ मांदर की ताल बजती है धीरे-धीरे गायन और नृत्य बढ़ता जाता है। अंत में गायन खत्म होने से पहले नृत्य और गायन काफी तेज हो जाता है। नृत्य की इस शैली में मांदर और झांझ बजाया जाता है यही दोनों मुख्य वाद्य यंत्र होते हैं। नृत्य की इस शैली में नर्तक अपने पैरों में घुंघरू बांधकर नृत्य करते हैं। गौरतलब है कि चक्रधर समारोह रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान है, जो नृत्य, संगीत और लोक परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन का प्रतीक है।

You Might Also Like

मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के संभागीय अध्यक्ष बने अतहर हुसैन

प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना अंतर्गत स्ट्रीट वेंडरो को मिला लाभ

कुलिशा मिश्रा बनी एआईसीसी के अनुसंधान विभाग में राष्ट्रीय समन्वयक

श्री कृष्ण जन्माष्टमी झूला उत्सव-2023 समारोह का आयोजन 5 से 9 सितंबर तक

दिव्यांग हितग्राही को सरपंच ने पीटा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article चक्रधर समारोह : आज का कार्यक्रम
Next Article ओडि़शी नृत्य व लोक संगीत की अद्भुत प्रस्तुति से सजी चौथे दिन की सांस्कृतिक संध्या

खबरें और भी है....

छठ महापर्व की धूम,,छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद
छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति में तोडफ़ोड़ का मामला गरमाया
गेल इंडिया कपंनी के जीएम की संदिग्ध मौत
व्रतियों ने केलो नदी के घाट पर किया खराना पूजा
अवैध चिरान के लिए घर में लगा दी आरा मिल

Popular Posts

छठ महापर्व की धूम,,छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?