खरसिया। भाजपा नेता के बड़े भाई पर चाकू से प्राणघातक हमला कर उसे अधमरा करने की घटना प्रकाश में आई है। गंभीर रूप से जख्मी 55 वर्षीय वृद्ध को अचेत अवस्था में चपले अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कालेज रायगढ़ रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची खरसिया पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम चपले में आज सनसनीखेज वारदात सामने आई है। भाजपा नेता पुरुषोत्तम पटेल के बड़े भाई कमल पटेल पर युवक ने चाकू से हमला कर दिया। बताया जाता है कि कमल को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें तत्काल इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया है। फिलहाल उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
खरसिया विकासखंड के ग्राम चपले में सोमवार को दोपहर लगभग4 बजे के आसपास कमल पटेल (55वर्ष) पिता धनसाय पटेल के द्वारा अपने घर के मेन गेट पर दरवाजा लगा रहा था ,उसी समय गांव के ही ओमशंकर पिता जोहितराम पटेल वहां आया और जबरन झगडा करने लगा। वाद-विवाद होने पर युवक ने चाकू से कमल पटेल की पेट में तीन जगह पर वार कर दिया, जिससे कमल पटेल की पेट का आहार नली दो स्थलो से बाहर निकाल आई और वह बेहोश होकर गिर गया। जिसे उपचार के लिये समुदायिक स्वास्थ केन्द्र चपले लाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे तत्काल रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक में होश नहीं आया था। घटना की सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
वृद्ध पर चाकू से प्राणघातक हमला, हालत गंभीर, मेकाहारा में भर्ती
