NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एसईसीएल की बरौद खदान के प्रभावितों ने रैली के साथ किया प्रदर्शन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > एसईसीएल की बरौद खदान के प्रभावितों ने रैली के साथ किया प्रदर्शन
रायगढ़

एसईसीएल की बरौद खदान के प्रभावितों ने रैली के साथ किया प्रदर्शन

विस्थापन लाभ में भेदभाव का लगाया आरोप

lochan Gupta
Last updated: August 19, 2025 12:40 am
By lochan Gupta August 19, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। एसईसीएल रायगढ़ क्षेत्र के भूविस्थापित व प्रभावितों ने आज अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर और एसईसीएल मुख्यमहाप्रबन्धक कार्यालय तक रैली निकाली और नारेबाजी के साथ मांग पत्र सौंपा एसईसीएल के रायगढ़ क्षेत्र अंतर्गत बरौद खदान के विस्थापित परिवारों ने आज ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति के बैनर तले जिला कार्यालय और एसईसीएल मुख्यालय तक रैली निकाली उसके बाद दोनों कार्यालय में घण्टो तक नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और अपनी मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है।
ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति के अध्यक्ष सपुरन कुलदीप ने बताया कि एसईसीएल एक कंपनी एक नियम का पालन नही कर रही है कोरबा जिले के मेगा प्रोजेक्ट दीपका गेवरा और कुसमुंडा में दी जा रही सुविधाओ से अन्य क्षेत्रों के भूविस्थापितों को वंचित किया जा रहा है 15 लाख रुपये बसाहट राशि यहां मात्र 3 लाख दे रही है वनभूमि पट्टा प्राप्त किसानों को रोजगार मुआवजा और पुनर्वास की सुविधा नही दे रही है इसी के साथ डीएमएफ और सीएसआर से क्षेत्रवासियों प्रत्यक्ष प्रभावितों के लिए बुनियादी सुविधा , शिक्षा रोजगार सृजन जैसी मदों में खर्च करने के बजाय सौंदर्यीकरण के नाम पर बंदरबांट किया जा रहा है जिसके लिए अब सडक़ो पर जनता को उतारी जाएगी ।
ग्राम बरौद के सरपंच श्रीमती रामशिला राठिया ने कहा कि एसईसीएल की वादाखिलाफी के कारण हमें सडक़ों पर उतरने को मजबूर होना पड़ा है किसानों को जमीन, खेत और घर गंवाने के बाद भी जब उन्हें उनका हक नहीं मिला, इसलिए आज रायगढ़ में विस्थापित परिवारों ने कार्यालय का घेराव किया है उपसरपंच ने कहा 2013-14 में जिन परिवारों का विस्तार हुआ, उनके लिए मकान निर्माण का मुआवजा तक नहीं दिया गया पुनर्वास स्थलों पर स्कूल, आंगनबाड़ी, पंचायत भवन जैसी बुनियादी सुविधाएं आज भी सपना बनी हुई हैं वहीं कोलियरी शिफ्टिंग में कई परिवारों को उनका हक और मुआवजा अब तक नहीं मिला है गांव के लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर कब तक उन्हें धोखे में रखा जाएगा। परमानंद यादव ने बताया कि हमने अपनी जमीनें कोल कंपनियों और सरकार को सौंप दीं। अपने खेत-खलिहान गंवा दिए, पुश्तैनी घर छोड़ दिए लेकिन न ढंग का मुआवजा, न रोजगार, न बुनियादी सुविधाएं मिली है प्रशासन और प्रबंधन ने सिर्फ वादे किए, लेकिन हक आज तक नहीं दिया स आंदोलनकारियों का कहना है कि अब और इंतजार नहीं कर सकते अब सडक़ो पर और जरूरत पड़ी तो कानून का सहारा लिया जाएगा और अपनी अधिकार को हर हाल में हासिल किया जाएगा ।प्रदर्शन में प्रमुख रूप से रथामिला राठिया सरपंच सेतुकुमार राठिया, संदिप मेहर, सत्यप्रकाश चैहान, सनतकुमार राठिया,धरमूराम राठिया,तेजराम राठिया,सुकलाल झरिया,सम्पत सिंह राठिया, विजयपाल सिंह तंवर रुद्र दास महंत बसंत कुमार कंवर अनुसूईया राठौर ललित महिलांगे संतोष चैहान अमृता यादव कुमारी कंवर सुशीला कंवर सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।

You Might Also Like

सेना के सम्मान में नारी शक्ति मैदान में

दो संदिग्धों के पास मिले घातक हथियार

जिला स्तरीय जेनेटिक्स टीएलएम आधारित प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

सराईभद्दर में कैंप के दौरान मिले डायरिया के पीडि़त

मांड नदी में बह गया मछुआरा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रोटरी क्लब खरसिया व हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन द्वारा विशाल रक्तदान शिविर सम्पन्न, 183 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित
Next Article स्टेट कैपिटल रीजन से तेजी से होगा विकास, नागरिक सुविधाओं में आएगा नया आयाम-सीएम साय

खबरें और भी है....

केंद्रीय बजट विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम- सीएम साय
ऑनलाइन सट्टा लिखतेे बाप-बेटा समेत तीन गिरफ्तार
बाइक चोरी कर फर्जी आरसी से बिक्री करने वाला गिरोह का पर्दाफाश
जंगल में हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत
10 को सजेगा मुख्यमंत्री कन्या विवाह का भव्य मंडप, 190 जोड़े लेंगे सात फेरे

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
केंद्रीय बजट विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?