NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: श्रद्धेय अटल जी की पुण्यतिथि पर खरसिया भाजपा ने दी श्रद्धांजलि
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > खरसिया > श्रद्धेय अटल जी की पुण्यतिथि पर खरसिया भाजपा ने दी श्रद्धांजलि
खरसिया

श्रद्धेय अटल जी की पुण्यतिथि पर खरसिया भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता अटल जी अमर रहे के नारो से गुंजा भाजपा कार्यालय

lochan Gupta
Last updated: August 18, 2025 12:09 am
By lochan Gupta August 18, 2025
Share
3 Min Read

खरसिया। छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता भारत के महानतम प्रधानमंत्री श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि भारतीय जनता पार्टी कार्यालय खरसिया में अटल जी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर सादगी के साथ भाजपा खरसिया के वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने अटल जी को विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए मनाई। देशभर में आज 16 अगस्त को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और महान राजनेता अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि श्रद्धा और विनम्रता से मनाई जा रही है। इस अवसर पर खरसिया भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने श्री अटल जी को याद करते हुए कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी सादगी, ईमानदारी और राजनीतिक शुचिता के लिए हमेशा याद किया जाएगा भाजपा का प्रत्येक सदस्य उनके विचारों से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्रहित में अपना योगदान देते रहेगा, उनका निधन भारतीय राजनीति में एक युग का अंत था, लेकिन उनकी विरासत हमेशा देश को आगे बढऩे के लिए प्रेरित करती रहेगी। उनका निधन 16 अगस्त 2018 को हुआ था अटल जी भारतीय राजनीति के उन चुनिंदा नेताओं में से एक थे, जिन्हें उनके विरोधी भी सम्मान देते थे। वे भारतीय राजनीति के एक ऊंचे शिखर, एक ओजस्वी वक्ता, प्रखर राष्ट्रवादी और सर्वमान्य नेता थे। अटल जी ने प्रधानमंत्री के रूप में अनेकों राष्ट्रीय हित और विकास के कार्य किए जिनमें प्रमुख रूप से देश की सुरक्षा के लिए पोखरण-।। परमाणु परीक्षण, कारगिल युद्ध में विजय, स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना जिसने देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हुए इंफ्रास्ट्रक्चर को नई बुलंदियों पर पहुंचा दिया, छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण जो आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित करते हुए एक समृद्ध राज्य के रूप में आगे बढ़ रहा है, और 6 से 14 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने के लिए सर्व शिक्षा अभियान की शुरुआत की जो शिक्षा के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम था। भाजपा कार्यालय में आज अटल जी को श्रद्धांजलि देने वालों में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, पार्षदों, एवं जिला एवं नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व सदस्यों, मंडल अध्यक्ष पूर्व मंडल अध्यक्ष और आम जन की उपस्थिति रही।

You Might Also Like

पुलिस चौकी पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता, उमेश पटेल की छवि खराब करने वाले भाजपा नेताओं पर कार्रवाई की मांग

सपिया में खेत भूमि सुधार सडक़ तालाब गहरीकरण टूवाल निर्माण कार्य में भारी भ्रष्टाचार की शिकायत

खरसिया में धूमधाम से निकली भोले बाबा की बारात

खरसिया अधिवक्ता संघ ने पहलगाम आतंकी हमले के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

हरदिहा पटेल विकास समिति के विभिन्न प्रकोष्ठ का हुआ विस्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बाबा श्याम के मीठे – मीठे भजनों के संग निहाल होकर झूमे श्रद्धालु
Next Article मूसलाधार बारिश के बीच दहीहंडी का शानदार आयोजन

खबरें और भी है....

अन्नदाता का मान ही हमारी सरकार की पहचान
मंगल कार्बन प्लांट हादसे में जारी है मौतों का सिलसिला, अब तक मासूम सहित 4 लोगों की जा चुकी जान
भारत माला भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाला
उधारी के 1.5 करोड़ लेने व्यापारी ने निकाली दंडवत यात्रा
‘ऑपरेशन शंखनाद’32 मवेशियों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अन्नदाता का मान ही हमारी सरकार की पहचान
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?