NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: उप स्वास्थ्य केन्द्र से बैटरी, पंखा, कूलर चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > उप स्वास्थ्य केन्द्र से बैटरी, पंखा, कूलर चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

उप स्वास्थ्य केन्द्र से बैटरी, पंखा, कूलर चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार

आरोपी से बैटरी व इन्वर्टर बरामद

lochan Gupta
Last updated: October 9, 2023 1:03 am
By lochan Gupta October 9, 2023
Share
2 Min Read

रायगढ़। उप स्वास्थ्य केंद्र नूनदरहा से बैटरी, पंखे, कूलर चोरी करने वाले आरोपी को आज घरघोड़ा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, आरोपी से एक बैटरी और माइक्रोटेक कंपनी का इनवर्टर की जप्ती की गई है ।
उप स्वास्थ्य केंद्र में चोरी को लेकर 04 अक्टूबर को ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक श्रीमति अमला तिग्गा द्वारा थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 30 सितंबर की सुबह उप स्वास्थ्य केन्द्र नूनदरहा के दरवाजा को ताला बंद करके अपने ससुराल रायगढ़ गई थी । दूसरे दिन 04 अक्टूबर की सुबह वापस उप स्वास्थ्य केन्द्र गई तो वहां का गेट खुला हुआ था, अंदर जाकर देखी स्वास्थ्य केन्द्र से 01 बैटरी मय इन्वर्टर, 03 नग पंखे, 01 कूलर, 01 बी.पी. मशीन, 01 वेट मशीन और 03 नग रजिस्टर को कोई अज्ञात चोर द्वारा रात्रि में उप स्वास्थ्य केन्द्र का ताला तोड कर अंदर घुसकर चोरी कर ले गया था। प्रार्थीया के रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी पर धारा 457,380 भा.द.वि. के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आज मुखबिर सूचना पर संदेही भारत राठिया निवासी नुनदरहा, थाना घरघोड़ा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो 03 अक्टूबर की रात्रि अपहृत मसरूका को चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी भारत राठिया पिता मनीराम राठिया उम्र 23 वर्ष सा. नुनदरहा, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ (छ.ग.) के मेमोरंडम कथन पर चोरी संपत्ति एक एक्साईड कंपनी बैटरी तथा एक माइक्रोटेक कंपनी का इन्वर्टर जुमला कीमती 19,500 रूपये जप्त कर बरामद किया गया। आरोपी द्वारा शेष अपहृत संपत्ति को अज्ञात फेरी कबाडिय़ों के पास बिक्री कर बिक्री रकम को खाने पीने में खर्च करना बताया गया । आरोपी को घरघोड़ा पुलिस द्वारा विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

You Might Also Like

विश्व पर्यावरण दिवस पर जलवायु अनुकूल कृषि एवं विभागीय समन्वय कार्यशाला आयोजित

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेराव से पहले रोके गए कार्यकर्ता

जीवन में हमारे शिक्षक देवताओं से भी बढक़र हैं

दो बाइक में भिड़ंत से घायल युवक ने दम तोड़ा

युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 50 हजार मूल्य का 456 पाव देशी व अंग्रेजी शराब जब्त
Next Article आचार संहिता को लेकर व्यापारियों में चिंता का माहौल

खबरें और भी है....

वंदे मातरम् के गाने पर हुए विवाद पर अमित शाह बरसे
परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान
भाजयुमो ने निकाला मशाल जुलूस, जमकर की नारेबाजी
एसएसपी शशि मोहन राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित
अर्चना एक्का की सोच अब राष्ट्रीय मंच पर, कचरे में संभावना की तलाश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वंदे मातरम् के गाने पर हुए विवाद पर अमित शाह बरसे
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?