NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: साय मंत्रिमंडल व बीजेपी संगठन का विस्तार जल्द
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > साय मंत्रिमंडल व बीजेपी संगठन का विस्तार जल्द
रायपुर

साय मंत्रिमंडल व बीजेपी संगठन का विस्तार जल्द

2 मंत्री समेत नई कार्यकारिणी बनेगी, 2 प्रदेश महामंत्री की होगी नियुक्ति

lochan Gupta
Last updated: August 2, 2025 12:19 am
By lochan Gupta August 2, 2025
Share
8 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कैबिनेट विस्तार और बीजेपी संगठन का विस्तार एक साथ होगा। बीजेपी नेताओं ने इस ओर संकेत दिए हैं। इस बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में चल रहे विकास कार्यों, निवेश, शिक्षा, स्वास्थ्य और नक्सल उन्मूलन को लेकर विस्तार से चर्चा की।
वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और संगठन महामंत्री पवन साय आज दिल्ली रवाना हुए हैं। रवाना होने से पहले किरण सिंह देव ने संगठन विस्तार को कहा कि दिल्ली में पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है, जिसमें वे हिस्सा लेंगे। इस बैठक के बाद प्रदेश संगठन का विस्तार जल्द किया जाएगा। बीजेपी के अन्य नेताओं ने भी संगठन और कैबिनेट विस्तार जल्द होने के संकेत दिए हैं। बताया जा रहा है कि 20 दिन के अंदर इस पर मुहर लग सकती है। वहीं 2 मंत्री के साथ-साथ नई कार्यकारिणी की भी नियुक्त होगी। इनमें 7 मोर्चा, 30 प्रकोष्ठ अध्यक्ष और 2 प्रदेश महामंत्री चुने जाएंगे।
भाजपा 7 मोर्चा, 30 प्रकोष्ठों के बनाए जाएंगे अध्यक्ष
प्रदेश भाजपा संगठन की नई कार्यकारिणी के ऐलान में भी विलंब हो रहा है। दरअसल, निगम-मंडल में पार्टी के करीब 20 नेताओं को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष जैसे पदों की जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है। ऐसे में खाली पदों पर दावेदार कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद बनी हुई है, देरी होने से उनमें निराशा है। भाजपा के सात मोर्चों और 30 प्रकोष्ठों में भी मंडल व जिला स्तर पर नए अध्यक्षों की नियुक्ति बाकी है, क्योंकि मौजूदा पदाधिकारियों का कार्यकाल पूरा हो चुका है। इन इकाइयों में भी बदलाव की मांग उठ रही है और कार्यकर्ता नई नियुक्तियों की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
पीएम को ‘अमृत रजत महोत्सव’ का दिया न्योता
मुख्यमंत्री साय ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के दौरान 1 नवंबर 2025 को रायपुर में आयोजित होने वाले ‘अमृत रजत महोत्सव’ में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का न्योता दिया। यह कार्यक्रम राज्य के गठन के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री को बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ‘अंजोर विजऩ ञ्च2047’ के तहत राज्य को शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, तकनीक और पर्यावरण के क्षेत्र में तेज़ी से आगे ले जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि नवा रायपुर में देश की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट और एआई डेटा सेंटर की नींव रखी गई है। साथ ही टेक्सटाइल, फार्मा और आईटी क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य में निवेश और रोजग़ार को लेकर भी बड़ी उपलब्धियां मिली हैं। 84 कंपनियों से 6.65 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं और नई औद्योगिक नीति से युवाओं को रोजग़ार के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य क्षेत्र में मेडिसिटी और शिक्षा क्षेत्र में एडु सिटी जैसी योजनाओं की भी जानकारी दी, जिससे रायपुर को मेडिकल और एजुकेशन हब के रूप में विकसित किया जा रहा है।
दो प्रदेश महामंत्री के चेहरे भी बदलेंगे
प्रदेश भाजपा संगठन में दो नए नेताओं को प्रदेश महामंत्री बनाए जाने की तैयारी है। इसको लेकर मोर्चा और प्रकोष्ठों से जुड़े प्रमुख पदाधिकारी सक्रिय हो गए हैं और प्रयास तेज कर दिए हैं। मौजूदा महामंत्री संजय श्रीवास्तव को नान का अध्यक्ष और जगदीश रामू रोहरा को धमतरी नगर निगम का महापौर बनाए जाने के बाद ये पद खाली हो गए हैं। ऐसे में इन अहम जिम्मेदारियों को पाने के लिए कई दावेदार संगठन के भीतर जोड़तोड़ में जुटे हुए हैं।
महिला मोर्चा अध्यक्ष का भी चेहरा बदलेगा
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी भी चर्चा में है। मौजूदा अध्यक्ष शालिनी राजपूत को सरकार द्वारा हस्तशिल्प विकास बोर्ड का प्रमुख नियुक्त किया गया है। ऐसे में अब इस पद पर किसी सक्रिय और प्रभावशाली महिला नेता को जिम्मेदारी सौंपे जाने की संभावनाएं बन रही हैं। भाजपा नेत्रियां भी इस पद को लेकर अपनी दावेदारी मजबूत कर रही हैं।
फॉर्मूला नहीं, आपसी सहमति बनाने का प्रयास
संगठन से जुड़े जानकारों का कहना है कि छत्तीसगढ़ में संगठन के विस्तार के लिए किसी प्रकार के नए फार्मूले पर काम नहीं हो रहा है। केवल यह देखा जा रहा है कि कौन कार्यकर्ता संगठन के लिए कितनी ईमानदारी और समर्पण से काम कर सकता है। इसके आधार पर सीनियर नेताओं के साथ तालमेल बिठाकर संगठन विस्तार की कवायद की जा रही है।
संगठन के काम को लेकर बैठक-किरण देव सिंह
दिल्ली रवाना होने से पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने संगठन के विषयों को लेकर बैठक होने की बात कही है। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रमों का क्रियान्वयन कैसे होगा? इस पर चर्चा होगी। सीएम पहले से दिल्ली में है। इधर, छत्तीसगढ़ में कैबिनेट विस्तार और बीजेपी संगठन के विस्तार की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में चल रहे विकास कार्यों, निवेश, शिक्षा, स्वास्थ्य और नक्सल उन्मूलन को लेकर विस्तार से चर्चा की।
अमित शाह से नक्सल उन्मूलन पर हुई चर्चा
इसके बाद मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और उन्हें नक्सल उन्मूलन अभियानों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2023 से अब तक 445 माओवादी मारे गए, 1554 गिरफ्तार किए गए और 1588 ने आत्मसमर्पण किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की ‘विकास और सुरक्षा’ नीति के चलते अब नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सडक़ों, स्कूलों और अस्पतालों का तेज़ी से विस्तार हो रहा है। इससे लोगों का सरकार पर भरोसा बढ़ा है और कई माओवादी मुख्यधारा में लौट रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने छत्तीसगढ़ सरकार की माओवाद उन्मूलन के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने माओवादी उन्मूलन के लिए राज्य सरकार के प्रयासों को ऐतिहासिक बताया और केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का वादा किया।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री से बोधघाट परियोजना पर चर्चा
दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल से भी मुलाकात की। इस दौरान सीएम साय ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री पाटिल से बस्तर की बहुप्रतीक्षित बोधघाट बहुद्देशीय परियोजना पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र में सिंचाई, पेयजल और बिजली उत्पादन के लिए बेहद जरूरी है, जिससे 8 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई और 125 मेगावाट बिजली उत्पादन संभव होगा। उन्होंने इसे राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की मांग भी की। केंद्रीय मंत्री ने तकनीकी परीक्षण जल्द कराने का भरोसा दिलाया।

You Might Also Like

इंडिगो फ्लाइट में फंसे पूर्व सीएम बघेल, मेयर समेत कई पैसेंजर

छात्रहित में ऐतिहासिक कदम : सीएम साय के निर्देश पर चिकित्सा प्रवेश नियमों में व्यापक सुधार

अन्याय के विरुद्ध लडऩा सबसे बड़ा धर्म- सीएम साय

सचिन पायलट छ.ग. कांग्रेस के नए प्रभारी

जैतूसाव-दूधाधारी मठ में गड़बड़ी की शिकायत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रॉंक गार्डन स्थित झरना में नहाने के दौरान डूबने से युवक की मौत

खबरें और भी है....

साय मंत्रिमंडल व बीजेपी संगठन का विस्तार जल्द
रॉंक गार्डन स्थित झरना में नहाने के दौरान डूबने से युवक की मौत
खुडखुडिय़ा जुआ खेलाते रंगे हाथ पकड़ाया आरोपी, नगदी और जुआ सामग्री जब्त
बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
तलवार लहराने वाला युवक आम्र्स एक्ट में गिरफ्तार

Popular Posts

साय मंत्रिमंडल व बीजेपी संगठन का विस्तार जल्द
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?