NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: श्रीराम-जानकी मंदिर में मंगलवार को होगा 121वां सुंदरकांड पाठ
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > खरसिया > श्रीराम-जानकी मंदिर में मंगलवार को होगा 121वां सुंदरकांड पाठ
खरसिया

श्रीराम-जानकी मंदिर में मंगलवार को होगा 121वां सुंदरकांड पाठ

प्रत्येक मंगलवार होता है पाठ

lochan Gupta
Last updated: July 31, 2025 11:46 pm
By lochan Gupta July 31, 2025
Share
3 Min Read

खरसिया। नगर की आस्था के मूर्तिमान स्वरूप श्रीराम-जानकी मंदिर में प्रत्येक मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ किया जाता है। वहीं इस मंगलवार 120वां सप्ताह रहा, जब सुंदरकांड का पाठ उत्साह एवं भक्तिपूर्वक किया गया। श्रीराम-जानकी सेवा समिति से जुड़ी महिलाओं द्वारा प्रत्येक मंगलवार को श्रीराम-जानकी मंदिर में सुंदरकांड तथा श्रीहनुमान चालीसा, हनुमानाष्टक बजरंगबाण और हनुमान जी की आरती का आयोजन संध्या 5:00 बजे किया जाता है। वहीं आरती के पश्चात खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया जाता है जो श्रीराम-जानकी सेवा समिति के सदस्यों द्वारा स्वयं बनाया जाता है। यह सत्य है कि सुंदरकाण्ड का पाठ करने से सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, साथ ही किसी भी प्रकार की परेशानी या संकट हो, सुंदरकाण्ड के पाठ से वह कष्ट तुरंत ही दूर हो जाता है। सुंदरकांड के पाठ से भूत, पिशाच, यमराज, शनि राहु, केतु, ग्रह-नक्षत्र आदि सभी का भय दूर हो जाता है। सुंदर काण्ड का पाठ सप्ताह में एक बार जरूर करना चाहिए। मंगलवार और शानिवार के दिन तो जरूर करना चाहिए, यह पाठ अत्यंत लाभदायक होता है।
विषम परिस्थितियों से रक्षा करता है सुंदरकांड का पाठ
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भी विषम परिस्थितियों में सुंदरकांड पाठ करने की सलाह दी जाती है। जीवन में किसी प्रकार की समस्या या तंगी उत्पन्न होती है तो आप संकल्प लेकर लगातार सुंदरकांड का पाठ करें, इससे एक नहीं बल्कि अनेक समस्याओं का समाधान मिलता है। श्रीराम चरित मानस को रचने वाले गोस्वामी तुलसीदास के अनुसार हनुमान जी को जल्द प्रसन्न करने के लिए सुंदरकांड का पाठ एक मात्र रामबाण उपाय माना जाता है, जिससे सुंदरकांड पाठ करने वालों के जीवन में खुशियों का संसार होता है और जीवन सुखमय होता है।
सकारात्मक ऊर्जा का होता है संचार
सुंदरकांड करने वाले व्यक्ति के अंदर सकारात्मक और विचारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है, वह व्यक्ति किसी भी कार्य में अपनी रुचि दिखाता है तो उसमें सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। वहीं सुंदरकाण्ड का पाठ करने से व्यक्ति के मन से भय जाता रहता है और आत्मविश्वास एवं इच्छाशक्ति मजबूत होती है। साप्ताहिक पाठ करने से गृहक्लेश दूर होता है और परिवार में खुशियां बढ़ती हैं। नियमित पाठ करने से कर्ज और रोग से छुटकारा मिलता है और स्वास्थ्यगत पीड़ा से छुटकारा मिलता है।

You Might Also Like

एनएच-49 पर घायल युवक की एसडीएम ने की मदद

दर्रामुड़ा में शिवमहापुराण कथा का भव्य और अलौकिक आयोजन

नगर पालिका खरसिया में एक देश एक चुनाव का प्रस्ताव पारित

छात्र राघव ने जिता अबेकस चैंपियनशिप का खिताब

पुलिस चौकी पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता, उमेश पटेल की छवि खराब करने वाले भाजपा नेताओं पर कार्रवाई की मांग

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article साहित्य जगत के दीप्तिमान साहित्यकार प्रो अंबिका वर्मा
Next Article यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य हेतु बिलासपुर मंडल की सराहनीय पहल

खबरें और भी है....

महिलाओं का सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला- सीएम साय
डीएनए रिपोर्ट से हुआ अंधे कत्ल का खुलासा, भाजी नहीं बनाने पर पत्नी का घोंटा था गला
ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी सवार युवती की मौत
नेपाल त्रासदी पर सीएम विष्णुदेव साय ने जताया दुख
नेपाल में जलप्रलय में 105 भारतीय समेत 300 विदेशी टूरिस्ट लापता

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
महिलाओं का सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?