NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बिलासपुर मंडल द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता हेतु बेहतरीन पहल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > बिलासपुर मंडल द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता हेतु बेहतरीन पहल
बिलासपुर

बिलासपुर मंडल द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता हेतु बेहतरीन पहल

बिलासपुर स्टेशन परिसर में उपलब्ध हेल्थ कियोस्क से यात्रियों को मिल रही है चिकित्सीय जाँच की बेहतरीन सुविधा

lochan Gupta
Last updated: July 30, 2025 11:37 pm
By lochan Gupta July 30, 2025
Share
3 Min Read

बिलासपुर। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर मंडल ने बेहतर स्वास्थ्य जागरूकता की बेहतरीन पहल की शुरुआत की है। इसी क्रम में, बिलासपुर रेलवे स्टेशन परिसर में हेल्थ कियोस्क की स्थापना की गई है, जो यात्रियों को आवश्यक चिकित्सीय जांच की सुविधा प्रदान कर रही है। यह हेल्थ कियोस्क आधुनिक तकनीक से सुसज्जित है और यात्रियों को ब्लड प्रेशर, शुगर, ईसीजी, विजन टेस्ट, कलर ब्लाइंडनेस टेस्ट, एचबी टेस्ट, हार्ट रेट, कान की जाँच आदि की जांच की सुविधा कम समय में किफायती दर पर उपलब्ध करवा रहा है। इसके अलावा 99 रुपए में 31 प्रकार की जांच, 129 रुपए में मातृत्व देखभाल पैकेज, 139 रुपए में बच्चों का स्वास्थ्य चेकअप, 349 रुपए में डायबिटीज़ केयर पैकेज, 399 रुपए में वरिष्ठ नागरिक वेलनेस पैकेज, 749 रुपए में समग्र स्वास्थ्य जांच पैकेज के साथ ही बाजार से काफी किफ़ायती दर में 64 प्रकार की स्वास्थ्य जांच की तुरंत रिपोर्ट जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध है 7 यह कियोस्क अत्याधुनिक उपकरणों और डिजिटल तकनीक से लैस होने के फलस्वरूप यात्रियों को त्वरित और सटीक रिपोर्ट प्रदान कर रही है। बिलासपुर रेलवे स्टेशन परिसर में हेल्थ कियोस्क से यात्रियों एवं आमजनों को चिकित्सीय जाँच की सुविधा मिल रही है। यह हेल्थ कियोस्क बिलासपुर स्टेशन परिसर में स्थित रेल कोच रेस्टोरेन्ट के सामने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के बगल में स्थित है, जो प्रतिदिन सुबह 08 बजे से रात्रि 08 बजे तक लोगों की सुविधा हेतु खुली रहती है। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस पहल को साकार किया गया है। हेल्थ कियोस्क न केवल आकस्मिक स्वास्थ्य समस्याओं की शीघ्र पहचान में सहायक है, बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता को भी बढ़ावा देने का माध्यम बन रहा है। वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह ने बताया, कि मंडल द्वारा उठाया गया यह कदम न केवल यात्रियों की सुविधा में वृद्धि कर रहा है बल्कि रेलवे के प्रति उनकी विश्वासनीयता को भी मजबूत कर रहा है। हेल्थ कियोस्क की इस सेवा से यात्रियों को मेडिकल जांच के लिए समय बचाने और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने में सहायता मिल रही है। यात्रियों के लिए यह सेवा स्वास्थ्य सुरक्षा और जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। साथ ही यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के दौरान अपने स्वास्थ्य की निगरानी करने में भी सहायक सिद्ध हो रही है।

You Might Also Like

गतौरा ट्रेन हादसा : 11 यात्रियों की मौत, 20 घायल

मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत मंडल में विभिन्न कार्यक्रम हुए आयोजित

पेस्ट फिल तकनीक से कोयला खनन करने वाला पहला कोल पीएसयू बनेगा एसईसीएल

हाईकोर्ट में अनवर ढेबर की याचिका खारिज

स्टेशन में अग्निशमन यंत्र के उपयोग की दी गई जानकारी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीएम साय के प्रयासों से कृषि निर्यात को मिलेगा नया प्रोत्साहन
Next Article खाद की कमी को लेकर जिला पंचायत सदस्य ने निकाली साइकिल यात्रा

खबरें और भी है....

कुनकुरी को मिलेगी पहली आधुनिक आवासीय कॉलोनी, अटल विहार योजना के तहत 97 आवासों का होगा निर्माण
आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा रायगढ़ प्रेस क्लब भवन
अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
पति की मारपीट से पत्नी की मौत
इनोवा व मारूती एक्सएल-6 से हो रही थी गांजा की तस्करी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कुनकुरी को मिलेगी पहली आधुनिक आवासीय कॉलोनी, अटल विहार योजना के तहत 97 आवासों का होगा निर्माण
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?