NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कलेक्टर ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > कलेक्टर ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण
सारंगढ़

कलेक्टर ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण

lochan Gupta
Last updated: July 21, 2025 11:45 pm
By lochan Gupta July 21, 2025
Share
3 Min Read

सारंगढ़। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने सोमवार की सुबह जिला अस्पताल सारंगढ़ के विभिन्न वार्डों का आकस्मिक निरीक्षण किया जिसमें ओपी डी, आईपीडी, पंजीयन, दवा वितरण, एक्सरे, डायलिसिस, लैब, टीकाकरण, ड्रेसिंग, डेंटल, पोषण पुनर्वास सहित महिला व पुरुष वार्ड शामिल थे। कलेक्टर ने एक्सरे कक्ष में मशीनों के संबंध में रेडियो ग्राफर से एक्सरे क्षेत्र की जानकारी लिए। कलेक्टर ने टीकाकरण में आये गर्भवती महिला के परिजन को समझाया कि – जब भी हॉस्पिटल आए यह टीका करण का रिकॉर्ड कॉपी जरूर लाएं। डॉ कन्नौजे ने नर्स को समय-समय पर सही टीकाकरण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार स्क्रीनिंग कक्ष में उपस्थित स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी को कहा कि – वे जिले के सभी क्षेत्रों का, खासकर महानदी किनारे बसे गांव में टीबी, कुष्ठ, सिकलसेल आदि बीमारियों का स्वास्थ्य चेकअप सर्वे करें और चिन्हांकित मरीजों का समुचित इलाज करें।
कलेक्टर ने महिला, पुरुष वार्ड के मरीजों का हालचाल जाना, वहां इलाज ठीक प्रकार से हो रहा है की नहीं इसकी जानकारी ली। सहसपुर से आए मरीज का हीमोग्लोबिन कम था, जिस का बेहतर इलाज करने के लिए कलेक्टर ने डॉक्टर को निर्देश दिए। सिविल सर्जन ने कलेक्टर को बताया कि लैब रूम में 58 प्रकार के टेस्ट किया जा रहा है। कलेक्टर डॉ, संजय कन्नौजे ने जिला अस्पताल में निशुल्क डायलिसिस सुविधा और 58 प्रकार के लैब टेस्ट के व्यापक प्रचार करने के निर्देश दिए साथ ही मरीज को वार्ड में और बाहर में गर्मी से परेशानी नहीं हो, इसके लिए कुलर लगाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिला अस्पताल में बाहर मरीज (ओपीडी) और भर्ती मरीज (आईपीडी) की जानकारी लियें। सिविल सर्जन डॉक्टर दीपक जायसवाल ने बताया कि – प्रतिदिन ओपीडी में ढाई सौ से 300 मरीज आते हैं तथा आईपीडी में 200 से अधिक मरीज का दाखिला रहता है। इस पर कलेक्टर ने सभी डॉक्टर, नर्स और सिविल सर्जन को निर्देश दिए की यहां आने वाले मरीजों का इलाज में किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसकी व्यवस्था करें। सिविल सर्जन द्वारा वार्ड कम होने व मरीजों की संख्या ज्यादा होने बताए जाने पर कलेक्टर ने जिला खनिज न्यास से पृथक वार्ड बनाने हेतु प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।
जिला अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड का शुभारंभ
स्वास्थ्य सुविधाओं का लगा तार वृद्धि करते हुए कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने जिला अस्पताल सारंगढ़ के इमरजेंसी वार्ड का उद्घाटन किया। इस वार्ड में अब एक्सीडेंटल और इमरजेंसी केस के लिए पृथक से ड्रेसिंग रूम बनाया गया है, जिसमें मरीज को सुविधा होगी। इस कार्यक्रम में अब्बास अली प्रदेश सदस्य, घनश्याम बंसल अग्रसेन सेवा संघ के उपाध्यक्ष व चैंबर कोषाध्यक्ष, अविनाश पुरी गोस्वामी पूर्व पार्षद, अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वे, एसडीएम प्रखर चंद्राकर, बीएमओ डॉ राम लाल सिदार एवं अस्पताल के अन्य डॉक्टर, नर्स आदि उपस्थित थे।

You Might Also Like

धड़ल्ले से चल रहा अवैध ईंट का कारोबार

अभामा महिला बरमकेला द्वारा रविवार को नेत्र जांच शिविर का आयोजन

आबकारी टीम ने 235 लीटर कच्ची महुआ शराब व 4800 किलो लाहन किया जप्त

भारत जोडो पदयात्रा करने सडक़ पर उतरे कांगे्रसी

एसपी के निर्देश पर जिला पुलिस टीम ने अवैध शराब, जुआ-सट्टा पर लगाया लगाम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article भूपेश अपने भ्रटाचार को छुपाने रोज 100 झूठ बोल रहे है-केदार कश्यप
Next Article सहजपाली पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर फर्जीवाड़

खबरें और भी है....

जिले में रफ्तार का कहर, 6 की मौत, तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में गई बेकसूरों की जान
राकेश मिश्रा होंगे चक्रधरनगर के नए टीआई
सीजी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई
अपराधों से तौबा कर लें, वरना होगी कड़ी कार्रवाई
27 व 1 मार्च को बीआर पैसेंजर रहेगी रद्द

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
जिले में रफ्तार का कहर, 6 की मौत, तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में गई बेकसूरों की जान

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?