रायगढ़। भोले के दिवाने परिवार द्वारा गांधी गंज में 16 जुलाई को संगीतमय पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आमगांव महाराष्ट्र से आए शिव भक्तों द्वारा आकर्षक प्रस्तुति दी जाएगी। इसमें शिव पार्वती के रूप में विशेष प्रस्तुति रहेगी नित्य नाटिका व भाव विभोर कर देने वाले भजनों के अद्भुत श्रृंखला की शानदार प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से प्रारंभ किया जाएगा। विगत 2 साल से यह आयोजन किया जा रहा है।
संगीतमय प्रस्तुति
शिव भोले के दीवाने ग्रुप आमगांव द्वारा महारुद्राभिषेक संगीतमय तरीके से किया जायेगा। उपरोक्त ग्रुप द्वारा मूर्ति रूप में 12 पार्थिव ज्योतिर्लिंग साज सज्जा कर बनाया जाएगा और महारुद्राभिषेक किया जायेगा। 12 ज्योतिर्लिंग में टोटल 24 जोड़े का बैठना सुनिश्चित हुआ है। इस कार्यक्रम में शिवलिंग में जितने भी वस्तु चढ़ाया जाएगा उन सभी वस्तुओं की जानकारी एक एक कर दी जाएगी। आयोजन समिति इस कार्यक्रम की तैयारी में जोरों से जुटी हुई है।
संगीतमय पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक का आयोजन गांधी गंज में 16 जुलाई को
भोले के दिवाने परिवार द्वारा किया जा रहा भव्य कार्यक्रम, आमगांव महाराष्ट्र से आये शिव भक्त देंगे आकर्षक प्रस्तुति
