NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: डॉ.मीनकेतन प्रधान-नार्वें की अन्तर्राष्ट्रीय ऑनलाइन कवि-गोष्ठी में सम्मिलित
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > डॉ.मीनकेतन प्रधान-नार्वें की अन्तर्राष्ट्रीय ऑनलाइन कवि-गोष्ठी में सम्मिलित
रायगढ़

डॉ.मीनकेतन प्रधान-नार्वें की अन्तर्राष्ट्रीय ऑनलाइन कवि-गोष्ठी में सम्मिलित

lochan Gupta
Last updated: June 26, 2025 8:03 pm
By lochan Gupta June 26, 2025
Share
5 Min Read

रायगढ़। पत्रिका ‘स्पाइल दर्पण’ नार्वे के तत्वावधान में सम्पादक- डॉ. सुरेशचन्द्र शुक्ल शरद ‘आलोक’ द्वारा दिनाँक 25जून 2025 को लोक तंत्र बचाओ विषय पर ऑनलाइन सम्पन्न अन्तर्राष्ट्रीय कवि -गोष्ठी समसामयिक वैश्विक परिदृश्य में अत्यंत सफल एवं सार्थक रही।
इस अन्तर्राष्ट्रीय कवि -गोष्ठी में रायगढ़ छत्तीसगढ़ से सम्मिलित डॉ.मीनकेतन प्रधान पूर्व प्रोफेसर, अध्यक्ष-अध्ययन मंडल हिन्दी-शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ ने बताया कि आयोजन में विश्व के अलग -अलग देशों के साहित्यकारों की गरिमामयी संलग्नता थी।
आयोजक डॉ.सुरेशचन्द्र शुक्ल शरद ‘आलोक’ द्वारा गोष्ठी के प्रारंभ में लोकतांत्रिक व्यवस्था से संचालित विश्व के विभिन्न देशों का उल्लेख करते हुए भारत के संदर्भ में नैतिक जीवन मूल्यों के संरक्षण और वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप नीति-निर्धारण की आवश्यकता पर ज़ोर डाला गया।उन्होंने लोकतंत्र के विकास के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सचेत रहने के साथ ही जन -भावनाओं से सतत जुड़े रहने का आह्वान किया।
कवि -गोष्ठी का आरंभ डॉ.हरनेक सिंह गिल की ‘कामयाबी’ -कविता – ‘उस दरख़्त को देख रहे हो तुम’ से हुआ,जिसमें एक वृक्ष के विकास को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रतीक के रूप में चित्रित कर कामयाबी तक पहुंचने का संकेत किया गया है। इस क्रम में डॉ.वीणा विज ‘उदित’ (जलंधर ) ने अपने सद्य: प्रकाशित लघुकथा संग्रह- ‘रॉन्ग -नंबर की’ 100 लघु कथाओं में से दो लघु कथाओं का वाचन किया। ‘बिकाऊ कोख’ में उन्होंने मानवीय संवेदनाओं का मार्मिक चित्र खींचा है।इसी तरह प्रमिला कौशिक (दिल्ली)ने अपने काव्य संग्रह ‘चाँद पर पहरा’ से – ‘तंत्र मंत्र स्वाहा’ कविता का पठन कर वर्तमान राजनैतिक व्यवस्था की विकृतियों को उजागर किया।उनकी पंक्तियाँ -अपराधी को गिरफ़्तार कौन करेगा अब?,धर्म के ठेकेदार- आदि आज की जीवंत समस्याओं का बयान करती हैं।
शशि स्वरूप पाराशर (दिल्ली) के काव्य संग्रह -‘तुम्हारा दुशाला’ से शीर्षक कविता का वाचन संचालक डॉ.सुरेश चन्द्र शुक्ल (नार्वे)ने किया।उन्होंने स्वयं की कविता -‘जातियों में बाँट गया कौन ?’ की सस्वर प्रस्तुति भी की। उक्त कड़ी में राम बाबू गौतम (अमेरिका )ने -‘पल -पल तड़पा था ‘ रचना के माध्यम से मानवीय भावों की सशक्त अभिव्यक्ति की।डॉ.ऋषि कुमार मणि त्रिपाठी (उत्तर प्रदेश)ने -‘लोक तंत्र क्या बच पायेगा? कविता के माध्यम से वर्तमान समय की राजनैतिक -सामाजिक विसंगतियों से रु-ब-रु कराया।ओम सप्रा (दिल्ली)ने अपने वक्तव्य में लोकतांत्रिक व्यवस्था और भारतीय समाज की स्तिथि को उद्घाटित किया।वहीं अशोक कौशिक (दिल्ली)ने भी लोकतंत्र के वर्तमान स्वरूप को सारगर्भित वक्तव्य के रूप में प्रस्तुत किया। डॉ.कुंअर वीर सिंह मार्तण्ड(दिल्ली) ने ’साहित्य त्रिवेणी’ पत्रिका के ‘माँ मंगल’ विशेषांक के वैशिष्ट्य का उल्लेख किया।उन्होंने ‘लोकतंत्र’, ‘लोकतंत्र बचाओ’ शीर्षक कविताओं का पाठ किया। जिसमें सामाजिक और मानवीय मूल्यों को मानव जीवन के लिए आवश्यक निरूपित किया गया । इस क्रम में मीनकेतन प्रधान (रायगढ़ छत्तीसगढ़ )ने अपनी कविता- ‘लोक का तंत्र’ में लोकतांत्रिक व्यवस्था की सफलता के लिए मानवीय मूल्यों को बचाये रखने की बात कही।इसी तरह कामेश्वर पंकज(बिहार )ने साहित्य में लोकतांत्रिक व्यवस्था के उच्चतम आदर्शों की अभिव्यक्ति को आवश्यक बताते हुए ‘कुछ ऐसा हुआ इस बरस हमारे गाँव में’ कविता की सार्थक प्रस्तुति की।अंतिम कड़ी के रूप में डॉ.जवाहर कर्नाड (भोपाल मध्य प्रदेश)ने विश्व के कई देशों में हिन्दी पत्रकारिता की पुरातनता और भाषा-साहित्य के महत्त्व पर प्रकाश डाला।आयोजन में प्रख्यात चिंतक डॉ.संजीव कुमार(दिल्ली )की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के अंत में संचालक -संयोजक डॉ.सुरेशचन्द्र शुक्ल में अपनी समीक्षात्मक टिप्पणियों के साथ आभार प्रकट किया। उक्त आयोजन के लिए गोष्ठी संयोजक डॉ.सुरेश चंद्र शुक्ल (नार्वे), डॉ.वीणा विज उदित (जलंधर ), डॉ. करुणा पाण्डेय, लिंगम चिरंजीव राव (इच्छापुरम आन्ध्रप्रदेश),डॉ.ज्ञानेश्वरी सिंह सखी (पुणे),डॉ.बेठियार सिंह साहू (छपरा बिहार ),सौरभ सराफ(दिल्ली),तथागत श्रीवास्तव (कोलकाता)
अमित सदावर्ती,प्रो. आर .के. पटेल, डॉ.विद्या प्रधान,शशिभूषण पंडा (सम्बलपुर ओडिशा), डॉ.ज्ञानेश्वरी सिंह सखी (पुणे) वाई.के. पंडा,जगदीश यादव, पंकज रथ शर्मा, हरिशंकर गौराहा आदि ने बधाई दी है।

You Might Also Like

मूंगफली चोरी के आरोप में युवक की हत्या

श्रद्धांजलि अर्पित कर डाक्टर दूलीचंद को कर रहे याद

विश्व हिंदी परिषद शैक्षणिक प्रकोष्ठ रायगढ़ के नए अध्यक्ष डॉ. मनीषा अवस्थी व श्रीमती मंजू अवस्थी उपाध्यक्ष नियुक्त

फिर पकड़ाई अवैध कबाड़ से लदी ट्रक

नई दर पर धान खरीदी का इंतजार कर रहे किसान!

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article लोकतंत्र को जीवित रखने सक्रिय भागीदारी अनिवार्य -सीएम साय
Next Article ‘वंदे मातरम्’ के युगनायक बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय

खबरें और भी है....

विधानसभा में सीएम साय ने कांग्रेस पर किया तीखा हमला
नाबालिग से किराए के मकान में रेप
चोरी का फरार आरोपी निलेश साहू गिरफ्तार
पुलिस की मुस्तैदी से नाकाम हुई बैंक लूट की वारदात
ट्रेन की चपेट में आने से आरक्षक की मौत, जांच शुरू

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
विधानसभा में सीएम साय ने कांग्रेस पर किया तीखा हमला
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?