NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सीएम साय ने सिमगा में ढाबा में किया भोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सीएम साय ने सिमगा में ढाबा में किया भोजन
रायगढ़रायपुर

सीएम साय ने सिमगा में ढाबा में किया भोजन

स्थानीय लोगों से की आत्मीय बातचीत, सुशासन तिहार की व्यस्तता के बाद भी आमजन से मिलने का नहीं छोड़ा अवसर

lochan Gupta
Last updated: May 28, 2025 12:12 am
By lochan Gupta May 28, 2025
Share
2 Min Read

रायपुर/रायगढ़। जिले के दौरे से लौटते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज सिमगा में एक साधारण से ढाबा में रुके और वहां बैठकर स्थानीय व्यंजन का स्वाद लिया। सुशासन तिहार के अंतर्गत दिनभर की व्यस्त दिनचर्या के बावजूद उन्होंने ढाबे में भोजन किया और आमजन से सहजता से संवाद स्थापित किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने ढाबा पर मौजूद लोगों से आत्मीयता से बातचीत की, हालचाल जाना और उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना। न कोई तामझाम, न कोई सुरक्षा का दिखावा—बस एक जननेता की तरह लोगों के बीच बैठकर उन्होंने विश्वास और अपनापन बाँटा। इस दृश्य ने वहाँ मौजूद हर व्यक्ति के मन में मुख्यमंत्री की सरलता और जमीन से जुड़ेपन की एक मजबूत छवि बनाई।
सिमगा स्थित आनंद ढाबे पर आम नागरिकों ने भी मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर हर्ष व्यक्त किया और कहा कि यह उनकी नेतृत्व शैली की सादगी और जनभावनाओं से जुड़ाव का प्रतीक है। भोजन के दौरान कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं और उत्साहपूर्वक उनसे बातचीत की। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह और मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद सहित अन्य अधिकारी एवं स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि मैं जहाँ भी जाता हूँ, वहाँ के लोगों से मिलकर मुझे ऊर्जा मिलती है। ये मुलाकातें मेरे लिए औपचारिकता नहीं, आत्मीयता हैं। उनके इस सहज और मानवीय रूप ने यह स्पष्ट कर दिया कि सुशासन केवल मंचों पर नहीं, बल्कि आम जीवन के स्पर्श में भी झलकता है।

You Might Also Like

फलों से तौले गए शंकरलाल अग्रवाल

गारे-पेलमा 2 कोल ब्लॉक में मुआवजे के लालच में हो रहा ताबड़तोड़ अवैध निर्माण

स्वेच्छा अनुदान से गरीब छात्रों, युवाओं को मदद मिलते देख बौराई कांग्रेस : शहर महामंत्री सुमीत

जनादेश ईवीएम में पर रोज हो रहे नए दावे

भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाला : ईओडब्लू ने 10 आरोपियों के खिलाफ पेश किया 7 हजार 6 सौ पन्नों का चालान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पुलिस ने तस्करों से 4 गौ वंशों को कराया मुक्त, दो गिरफ्तार
Next Article गढ़बेंगाल के पंडीराम मंडावी को पद्मश्री सम्मान

खबरें और भी है....

छत्तीसगढ़ बोर्ड : 10वीं व 12वीं में छात्राओं का दबदबा
पूर्वांचल के गौरव बुनकर के बेटे लोकनाथ ने रायगढ़ का बढ़ाया मान
24 घंटे में लापता नाबालिग दस्तयाब
कुख्यात गौ तस्कर रब्बुल खान ने किया सरेंडर
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में महिला थाना रायगढ़ की त्चरित कार्रवाई

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
छत्तीसगढ़ बोर्ड : 10वीं व 12वीं में छात्राओं का दबदबा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?