NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: श्रीराम-फाइनेंस के 3 कर्मचारियों ने 1.30 करोड़ का किया फ्रॉड
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > श्रीराम-फाइनेंस के 3 कर्मचारियों ने 1.30 करोड़ का किया फ्रॉड
रायगढ़

श्रीराम-फाइनेंस के 3 कर्मचारियों ने 1.30 करोड़ का किया फ्रॉड

26 लोगों के फर्जी दस्तावेज बनाए, बिजनेस लोन पास कराया, फिर हड़प लिए पैसे

lochan Gupta
Last updated: November 10, 2025 1:19 am
By lochan Gupta November 10, 2025
Share
4 Min Read

रायगढ़। जिले में श्रीराम फाइनेंस कॉर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में 1 करोड़ 30 लाख 50 हजार रुपए की धोखाधड़ी की गई है। कंपनी के 3 कर्मचारियों ने अपने एजेंटों के साथ मिलकर घरघोड़ा शाखा से 26 फर्जी ग्राहकों को बिजनेस लोन दिलाया, फिर पैसे हड़प लिए। वारदात सामने आने पर कंपनी के लीगल मैनेजर ने घरघोड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घरघोड़ा शाखा के कर्मचारी वीरेंद्र प्रताप पुरसेठ (30), खेमराज गुप्ता (37) और सुधीर निषाद (31) ने साल 2017 से 2019 के बीच फर्जीवाड़ा किया। श्रीराम फाइनेंस कंपनी के लीगल डिपार्टमेंट मैनेजर राकेश तिवारी ने बताया कि इन तीनों ने कंपनी के 26 ग्राहकों को व्यापार लोन दिलाने के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार किए। इसके बाद 1.30 करोड़ रुपए से अधिक की राशि का गबन किया।
कौन बने फर्जी ग्राहक
फर्जी लोन जिन लोगों के नाम से स्वीकृत किए गए, उनमें खरसिया के जैमुरा निवासी हेमंत कुमार पटेल, धौराभांठा के छबिशंकर गुप्ता, बहिरकेला के सुलित राठिया, भालूमुड़ा के पितांबर राठिया, हिंझर के शंकर लाल यादव, नवागढ़ के धनसाय गोड़, कसडोल के मनोज गुप्ता, पाली के भगतराम खंडित, महलोई के गंगाराम मिर्धा और बड़े गुमड़ा के धनुराज गुप्ता शामिल हैं। इसके अलावा कया, एडुकला छाल, नवापारा, भालूमार, बांधापाली, चिर्रामुड़ा, तिलाईपाली, गोढ़ी, खुरूसलेंगा और मिलुपारा के कई अन्य लोगों के नाम पर भी फर्जी लोन स्वीकृत किए गए। बताया जा रहा है कि कुछ को मामूली हिस्सेदारी दी गई, जबकि कई ‘ग्राहकों’ को रकम कभी दी ही नहीं गई।
पूर्व मैनेजर सहित दो आरोपी गिरफ्तार
धोखाधड़ी के इस षडय़ंत्रकारी मामले का पर्दाफाश करते हुए घरघोड़ा पुलिस ने आज 9 नवंबर को मुख्य आरोपी पूर्व मैनेजर वीरेन्द्र प्रताप पुरसेठ पिता मनोरथ प्रसाद पुरसेठ उम्र 34 वर्ष निवासी वार्ड 08 नावापारा घरघोड़ा तथा दलाल राजकुमार साहू पिता रंगमोहन साहू उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम बहिरकेला को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिन्होंने अपराध करना स्वीकार किया। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, वहीं अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है।
अब जानिए कैसे हुआ लोन फ्रॉड?
दरअसल, वीरेंद्र प्रताप पुरसेठ, खेमराज गुप्ता और सुधीर निषाद ने कंपनी से करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की साजिश रची। तीनों ने खुद को ‘व्यवसायी’ बताया, जिनका कोई व्यवसाय नहीं था। उन्होंने दूसरों की दुकानों की तस्वीरों का इस्तेमाल किया। तस्वीरों को लोन फाइल में शामिल किया। एजेंटों की मिलीभगत से फर्जी सत्यापन किए गए। बदले में एजेंटों को कमीशन दिया गया, जबकि कई वास्तविक ग्राहकों को पूरी रकम कभी नहीं मिली। जब कंपनी को 2019 में गड़बड़ी के बारे में पता चला, तो संबंधित कर्मचारियों को समझाइश दी गई। पैसे वापस करने को कहा गया। हालांकि, उनमें से किसी ने भी लोन नहीं चुकाया। इसके बाद 15 जनवरी, 2025 को, कानूनी प्रबंधक राकेश तिवारी को औपचारिक जांच करने का काम सौंपा गया। जांच दल (जिसमें विकास वर्मा, प्रवीण सोनी और सौरभ कलार शामिल थे) ने सभी ‘ग्राहकों’ से पूछताछ की। पाया कि पूरा मामला धोखाधड़ी का था। ग्राहकों ने कभी लोन नहीं लिया।
एजेंटों की मिलीभगत से हुआ गबन
जांच में जिन एजेंटों की संलिप्तता पाई गई, उनमें राजकुमार साहू, मदनसुंदर साहू, खेमराज पटेल, नीलाम्बर यादव, नीलांचल गुप्ता, संजय गुप्ता और रामकुमार पोर्ते शामिल हैं। सभी पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी दस्तावेजों की व्यवस्था और राशि के बंटवारे में सहयोग किया। कंपनी की रिपोर्ट पर घरघोड़ा पुलिस ने वीरेंद्र प्रताप पुरसेठ, खेमराज गुप्ता, सुधीर निषाद और सातों एजेंटों के खिलाफ बीएनएस की धारा 120-बी (षड्यंत्र), 419 (छल), 420 (धोखाधड़ी), 467, 468, 470, और 471 (जालसाजी से संबंधित धाराएं) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

You Might Also Like

शिक्षा के नाम पर चल रही लूट

ज्ञान से गति की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़

बड़े बकायादार की फिर हुई 11 दुकान सील

माल वाहक पिकअप में जानवरों की तरह भरे जा रहे इंसान

नगर पंचायत में भ्रष्टाचार पैसे का हुआ बंदरबांट

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नाबालिग से जबरन किया दुष्कर्म, रेप के आरोपी को 20 साल की सजा
Next Article प्रदेश में 200 यूनिट बिजली-बिल हाफ की प्लानिंग

खबरें और भी है....

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शहर में चल रहे करोड़ों रुपए की परियोजनाओं का किया निरीक्षण
कन्हाई शंकर मुखर्जी का निधन
हाई कोर्ट का किरायेदार के विरुद्ध ऐतिहासिक फैसला
रेत से भरी टै्रक्टर-ट्राली पलटी, सात मजदूर घायल, दो गंभीर
एनएसएस शिविर में पुलिस का जागरूकता सत्र

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शहर में चल रहे करोड़ों रुपए की परियोजनाओं का किया निरीक्षण
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?