NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बिलासपुर मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जन-जागरूकता रैली एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > बिलासपुर मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जन-जागरूकता रैली एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
बिलासपुर

बिलासपुर मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जन-जागरूकता रैली एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

lochan Gupta
Last updated: May 24, 2025 12:07 am
By lochan Gupta May 24, 2025
Share
3 Min Read

बिलासपुर। बिलासपुर मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस अभियान 2025 (22 मई से 5 जून) के अंतर्गत विभिन्न स्थलों पर पर्यावरण संरक्षण हेतु जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष का अभियान केवल एक दिन तक सीमित न होकर एक विस्तारित कालखंड में क्रियान्वित किया जा रहा है, जिसमें चरणबद्ध रूप से जागरूकता, संवाद, और व्यवहार परिवर्तन पर केंद्रित गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।
इसी क्रम में कल दिनांक 22.05.2025 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय, बिलासपुर में विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम “श्वठ्ठस्र क्कद्यड्डह्यह्लद्बष् क्कशद्यद्यह्वह्लद्बशठ्ठ” को ध्यान में रखते हुए जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना एवं इसके समाधान की दिशा में सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना था।
इसकी शुरुआत प्रात: 07 बजे महाप्रबंधक कार्यालय परिसर से स्टेशन परिसर तक प्रभात फेरी निकाली गई 7 जिसमें स्कूल के बच्चे, स्काउट्स एवं गाइड्स, सेंट जॉन एम्बुलेंस के स्वयंसेवक, उसलापुर प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षु, हृश्वढ्ढ संस्थान के स्वयंसेवक, तथा सिविल डिफेंस के सदस्य, प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता संजय विश्वास, वरि.उप महाप्रबंधक मनोज गुरुमुखी, प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ भरत लाल, मुख्य यांत्रिक अभियंता (पर्यावरण) जी अप्पाराव, अपर मंडल रेल प्रबंधक चंद्रभूषण, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ बी जमकियार, मंडल पर्यावरण एवं हाउस कीपिंग प्रबंधक श्री एस साईं रमेश सहित मुख्यालय एवं बिलासपुर मंडल के विभिन्न विभागों के लगभग 340 अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए।
बिलासपुर स्टेशन परिसर में कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा प्रस्तुत किए गए, जिनमें प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्परिणामों और इससे बचाव के उपायों को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। साथ ही, इंग्लिश मीडियम स्कूल के बच्चों द्वारा थीम आधारित गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित दर्शकों को अत्यंत प्रभावित किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने प्लास्टिक मुक्त वातावरण की दिशा में कार्य करने की प्रतिज्ञा ली और समाज में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रसारित करने का संकल्प लिया। इसी क्रम में आज दिनांक 23 मई 2025 को मंडल के कोचिंग डिपो सहित विभिन्न वर्कशॉप में प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाए रखने के प्रति सभी को जागरूक किया गया।

You Might Also Like

बजट 2024-25 में राज्य में रेल विकास के लिए 6922 करोड़ रुपये का प्रावधान

अपने ऐतिहासिक महत्व को समेटे बिलासपुर स्टेशन की बदल रही तस्वीर

कर्मचारियों को उनके कार्यस्थलों में ही स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने की पहल!

2000 करोड़ के शराब घोटाले में एपी त्रिपाठी को बेल

एसईसीएल के सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गयी विदाई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मुख्यमंत्री ने शहीद मेहुल भाई को दी श्रद्धांजलि
Next Article सांसदों के साथ रेलवे महाप्रबंधक की बैठक सम्पन्न

खबरें और भी है....

डबल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार
छत्तीसगढ़ विधानसभा उत्कृष्ट कार्य संस्कृति और स्वस्थ संसदीय परंपरा का जीवंत उदाहरण : राज्यपाल श्री रमेन डेका
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई
जशपुर पुलिस का गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, तीन कार में मिला साढ़े 5 क्विंटल मादक पदार्थ
14 सितंबर से सुर, ताल व घुंघरुओं की झंकार से गूंजेगा चक्रधर समारोह का मंच, स्थानीय प्रतिभाओं और छत्तीसगढ़ी कलाकारों को मिलेगा मंच

Popular Posts

डबल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?