NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक कचरा प्रबंधन हेतु बिलासपुर स्टेशन में बॉटल क्रशर मशीन का शुभारंभ
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक कचरा प्रबंधन हेतु बिलासपुर स्टेशन में बॉटल क्रशर मशीन का शुभारंभ
बिलासपुर

पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक कचरा प्रबंधन हेतु बिलासपुर स्टेशन में बॉटल क्रशर मशीन का शुभारंभ

lochan Gupta
Last updated: May 15, 2025 11:53 pm
By lochan Gupta May 15, 2025
Share
2 Min Read

बिलासपुर। सामान्यत: रेलवे स्टेशनों एवं गाडियों में सफर के दौरान यात्रियों द्वारा अत्यधिक मात्रा में प्लास्टिकयुक्त बोतल बंद पानी का उपयोग किया जाता है तथा खाली बोतलों को गाडियों, प्लेटफार्म तथा यत्र-तत्र जगहों पर फेंक दिया जाता है। प्लास्टिक की बोतलें चारों तरफ फैलकर कचरे के रूप में नालियों एवं सीवरेज सिस्टम को प्रभावित करती है जो कि स्वच्छता के साथ वातावरण को भी दूषित करती है। इसी संदर्भ में मंडल द्वारा पर्यावरण को प्रदूषित करने वाली प्लास्टिक के कचरे का बेहतरीन निपटान प्रबंधन हेतु बिलासपुर स्टेशन के प्लेटफार्म 01 उच्च श्रेणी प्रतीक्षालय के सामने एक और बॉटल क्रशर मशीन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
इस सुविधा का विधिवत शुभारंभ दिनांक 14 मई 2025 को प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक श्री प्रवीण पाण्डेय की विशेष उपस्थिति में एक यात्री के द्वारा कराया गया। इस अवसर पर वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह, मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री एस भारतीयन सहित पर्यवेक्षकगण, कर्मचारीगण तथा यात्रीगण उपस्थित थे। इस बॉटल क्रशर मशीन की विशेष बात यह है कि इस सुविधा का अधिकाधिक उपयोग करने वाले यात्रियों को कोका कोला कंपनी की ओर से आकर्षक रिवार्ड्स (इनाम) प्रदान किए जाएंगे।
वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि स्टेशन परिसर को प्लास्टिक मुक्त बनाना तथा यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना इसका मुख्य उद्देश्य है। यह पहल न केवल हमारे स्टेशन को स्वच्छ बनाएगी, बल्कि प्लास्टिक प्रदूषण को नियंत्रित करने में भी सहायक सिद्ध होगी। हम यात्रियों से अनुरोध करते हैं कि वे खाली बोतलों को इधर-उधर फेंकने के बजाय इस मशीन का भरपूर उपयोग करें और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें।

You Might Also Like

यात्रियों की सुरक्षा के लिए बिलासपुर मंडल की नई पहल

संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने डाक विभाग में कार्यरत 2.56 लाख ग्रामीण डाक सेवकों के लिए वित्तीय उन्नयन योजना का किया शुभारंभ

एसईसीएल मुख्यालय में प्रोक्योरमेंट पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का सफल आयोजन

मंडल रेल परिवार के 32 सदस्य हुये सेवानिवृत्त

स्वच्छता ही सेवा अभियान के छठवें दिन वेस्ट रिसायकल थीम पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article छोटेबेटिया में सुशाशन तिहार कार्यक्रम सम्पन्न
Next Article डिप्टी सीएम शर्मा ने नक्सल हमले में घायल जवानों से की मुलाकात

खबरें और भी है....

सुशासन नीति से नागरिकों को मिलेगी तेज व पारदर्शी सेवा : वित्त मंत्री
102 परीक्षा केंद्रों पर 12वीं की परीक्षा, स्टूडेंट्स बोले- प्रश्नपत्र था सामान्य, 122 एब्सेंट रहे
कोलकाता-लखनऊ मैच में बॉल टू बॉल लगा रहे थे दांव
लाखों की गबन कर फरार ऑटोमोबाइल मैनेजर गिरफ्तार
दातून तोडऩे जंगल गये वृद्ध को हाथी ने कुचला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सुशासन नीति से नागरिकों को मिलेगी तेज व पारदर्शी सेवा : वित्त मंत्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?