NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: होली पूर्व अवैध शराब के विरुद्ध जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > होली पूर्व अवैध शराब के विरुद्ध जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
जशपुरनगर

होली पूर्व अवैध शराब के विरुद्ध जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

200 ली. से अधिक कच्ची महुआ शराब जप्त, 20 क्विंटल से अधिक महुआ पास को भी किया नष्ट

lochan Gupta
Last updated: March 12, 2025 11:53 pm
By lochan Gupta March 12, 2025
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। आगामी होली पर्व व रमजान के त्यौहार को शांति पूर्वक संपन्न कराने हेतु जशपुर पुलिस के द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन में जिले भर में अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध ऑपरेशन आघात के तहत् विशेष अभियान चलाया गया है, जिसके तहत् जशपुर पुलिस, अवैध शराब बनाने, परिवहन करने, विक्रय करने वालों के विरुद्ध लगातार कारवाही कर रही है। विगत एक दिवस में ही जशपुर पुलिस के द्वारा पूरे जिले में सात से अधिक प्रकरणों में आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई है।
इसी क्रम में आज दिनांक 12.03.25 को जशपुर पुलिस के द्वारा प्रात: में ही एस डी ओ पी जशपुर चंद्र शेखर परमा के नेतृत्व में, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर निरीक्षक श्री आशीष तिवारी के साथ 25 से अधिक पुलिस के अधिकारी, कर्मचारियों को लेकर जिला मुख्यालय जशपुर स्थित डीपा टोली, तेली टोली, टंकी टोली गाढ़ा टोली,बरटोली तथा बस स्टैंड के पीछे मस्जिद पारा, रक्षित कालोनी में अवैध शराब के कोचियों के सम्भावित ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई, रेड की कार्यवाही के दौरान पुलिस को तीन महिला व एक पुरुष आरोपी के पास से 200 लीटर से अधिक की अवैध कच्ची महुआ शराब मिला, जिसे पुलिस के द्वारा जप्त कर लिया गया है। साथ ही चारो आरोपी मंजूसा बाई, उम्र 49 वर्ष, निवासी रक्षित कालोनी जशपुर, अनिता बाई, उम्र 40 वर्ष निवासी विरशा मुंडा चौक के पास जशपुर, पार्वती बाई उम्र 52 वर्ष निवासी बरटोली जशपुर, जीतू यादव, उम्र 30 वर्ष निवासी कोडसा थाना रायडीह, जिला गुमला, वर्तमान में निवासरत गाढ़ा टोली जशपुर। के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है।
उल्लेखनीय है कि छापामारी के दौरान पुलिस को मस्जिद पारा में छुपाकर रखी,महुआ शराब बनाने में उपयोग में लाई जाने वाली महुआ पाश की बड़ी खेप सहित कुल लगभग 2000 किलो का महुआ पास भी मिला, जिसे पुलिस के द्वारा नष्ट कर दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री अनिल कुमार सोनी ने लोगों से अपील की है होली के दौरान नशापान से दूर रहें, शांति पूर्वक त्यौहार मनाए, शराब पीने व अवैध शराब की परिवहन, भंडारण, विक्रय करते पाए जाने पर जशपुर पुलिस उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही करेगी। साथ ही त्यौहार के दौरान शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों व हुड़दंगियों के विरुद्ध भी सख़्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

You Might Also Like

प्राचार्यों एवं संकुल समन्वयकों की बैठक लेकर बी ई ओ ने दिए आवश्यक निर्देश

कुनकुरी में जागव वोटर जाबो कार्यक्रम की हुई शुरुआत

गौ मांस पकाकर खाने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर एवं डीईओ को सौंपा ज्ञापन

पत्थलगांव एसबीआई ब्रांच में सेंधमारी, कैश काउंटर का ताला तोडऩे में रहे नाकाम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article महिला दिवस के अवसर पर श्रद्धा महिला मण्डल ने निविदा कर्मियों को किया सम्मानित
Next Article शहर के खाद्य प्रतिष्ठानों में फुड एण्ड सेफ्टी विभाग की दबिश

खबरें और भी है....

अन्नदाता का मान ही हमारी सरकार की पहचान
मंगल कार्बन प्लांट हादसे में जारी है मौतों का सिलसिला, अब तक मासूम सहित 4 लोगों की जा चुकी जान
भारत माला भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाला
उधारी के 1.5 करोड़ लेने व्यापारी ने निकाली दंडवत यात्रा
‘ऑपरेशन शंखनाद’32 मवेशियों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अन्नदाता का मान ही हमारी सरकार की पहचान
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?