NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जशपुरनगर

‘स्पेस ऑन व्हील्स’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

इसरो से वैज्ञानिक डॉ. आर श्रीनिवास पहुंचे जशपुर

lochan Gupta
Last updated: February 10, 2025 11:37 pm
By lochan Gupta February 10, 2025
Share
4 Min Read

जशपुरनगर। जिले के विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान और इसरो की उपलब्धियों से परिचित कराने के लिए ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ कार्यक्रम केंद्रीय विद्यालय जशपुर में अन्वेषण कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया। कलेक्टर रोहित व्यास की पहल और इसरो (ढ्ढस्क्रह्र) के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
स्पेस साइंस और टेक्नोलॉजी के मॉडल और कॉन्सेप्ट्स से सुसज्जित वाहन केंद्रीय विद्यालय जशपुर के प्रांगण में डेमोंसट्रेशन के लिए खड़ा रहा। ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ कार्यक्रम के लिए नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर हैदराबाद के वैज्ञानिक व हेड, स्टूडेंट एंड पब्लिक आउटरीच डिविजन डॉ. आर. श्रीनिवास विशेष रूप से हैदराबाद से आए। कार्यक्रम में समाजसेवी राजीव नंदे, डिप्टी कलेक्टर प्रशांत कुशवाहा, जिला शिक्षा अधिकारी पी.के. भटनागर, संकल्प प्राचार्य विनोद गुप्ता, केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य नरेंद्र कुमार की उपस्थिति में आयोजित हुआ।
वैज्ञानिक डॉ आर श्रीनिवास ने विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान को जानने का अवसर उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर रोहित व्यास की सराहना की और इसरो की उपलब्धियों और अंतरिक्ष विज्ञान के कॉन्सेप्ट्स की जानकारियां दी। स्पेस आन व्हील्स में सुसज्जित स्पेस मॉडल्स चंद्रयान, मंगलयान, आरएलवी, पीएसएलवी, जीएसएलवी, रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट, कम्युनिकेशन सैटेलाइट, नेवीगेशन सेटेलाइट और उनकी कार्यप्रणाली व संभावनाओं के विषय में अधिकारियों को बताया।
कलेक्टर रोहित व्यास ने सभी को संबोधित करते हुए भारत के पहले रॉकेट को साइकिल पर ले जाने की जानकारी देते हुए डॉ. विक्रम साराभाई के द्वारा इसरो को एक वैश्विक स्पेस एजेंसी के रूप में स्थापित करने के संघर्ष का भी उल्लेख किया। उन्होंने यह भी कहा कि आज हम गर्व के साथ इसरो का नाम लेते हैं। भारत अब अंतरिक्ष अनुसंधान में दुनिया का प्रमुख देश बन चुका है। विद्यार्थियों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए ऐसे कार्यक्रम होने चाहिए। इसमें करियर की अपार संभावनाएं हैं। वे चाहते हैं कि आने वाले स्पेस मिशन में जशपुर की प्रतिभाएं भी रहे। समाजसेवी राजीव नंदे ने कहा कि उत्सुकता विज्ञान की जननी होती है। कार्यक्रम के जशपुर में आयोजन के उद्देश्य के साथ प्राचीन ऋ षियों जैसे आर्यभट्ट के कार्यों का उदाहरण देते हुए उन्होंने प्रेरणा दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी क्षमता पर विश्वास रखने को कहा।
प्राचार्य विनोद गुप्ता ने कार्यक्रम के विषय में अतिथियों को संक्षिप्त जानकारी दी। केंद्रीय विद्यालय, मॉडल स्कूल और प्रयास विद्यालय के विद्यार्थियों ने अंतरिक्ष विज्ञान की गतिविधियों को समझा। इस अवसर पर यशस्वी जशपुर के अवनीश पांडेय, मॉडल स्कूल के प्राचार्य वकारूज्जमा खान, नव संकल्प के विनीत पाठक सहित केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों को इसरो के वैज्ञानिक डॉ आर श्रीनिवास द्वारा बस के अंदर स्थित विभिन्न सैटेलाइट, रॉकेट्स तथा अन्य मॉडल्स का विस्तार से जानकारी देते हुए इसरो की तकनीकी सफलता और गौरव शाली इतिहास को प्रभावी ढंग से बताया गया स यह स्पेस ऑन व्हील्स बस 20 फऱवरी तक जिले के आठों विकास खंडों के 40 हाई और हायर सेकेण्डरी स्कूलों का भ्रमण करेगी और लगभग छह हज़ार विद्यार्थियों को अंतरिक्ष ज्ञान तथा इसरो की सफलता का जीवंत प्रमाण प्रस्तुत करेगी स इस कार्य के लिए सभी संबंधित स्कूलों के एक एक भौतिक विषय के व्याख्याताओं को प्रशिक्षित भी किया गया है।

You Might Also Like

ई-जिला प्रबंधक और जनपद सीईओ कुनकुरी सम्मानित

अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए प्राचार्य बेहतर प्रबंधन के साथ कार्य करें : अभिषेक कुमार

विधायक रायमुनी भगत ने सन्ना में खोला विधायक कार्यालयक्षेत्र में विकास की बयार लाने के बाद अब क्षेत्रीय समस्याओं का निपटारा त्वरित करने

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योग को दिलाई वैश्विक पहचान : सीएम साय

वीसी के माध्यम से सीएम कैम्प के जनदर्शन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु जिले के 84 मतदान दल हुए रवाना
Next Article भाजपा के पक्ष में मतदान हेतु ओपी जीवर्धन अरूणधर दीवान की अपील

खबरें और भी है....

सीएम हाउस में भाजपा का उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह
एबी-पीएमजेएसवाई के तहत ईलाज में छत्तीसगढ़ का चौथा स्थान
सडक़ हादसे में अड़ानी के डीजीएम की मौत
विशेष पिछड़ी जनजातियों को विकास की सबसे ज्यादा जरूरत -सीएम साय
रेलवे स्टेशन में ओएचई कार्य के चलते दो घंटे का रहा ब्लाक

Popular Posts

सीएम हाउस में भाजपा का उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?