NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कार्यकर्ताओं को बनाएंगे नेतृत्वकर्ता-नितिन नबीन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > कार्यकर्ताओं को बनाएंगे नेतृत्वकर्ता-नितिन नबीन
रायपुर

कार्यकर्ताओं को बनाएंगे नेतृत्वकर्ता-नितिन नबीन

25 जनवरी तक भाजपा करेगी महापौर उम्मीदवारों का ऐलान, प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई कोर ग्रुप की बैठक

lochan Gupta
Last updated: January 10, 2025 12:14 am
By lochan Gupta January 10, 2025
Share
4 Min Read

रायपुर। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी 25 जनवरी तक महापौर पद के प्रत्याशियों का ऐलान कर सकती है। इसी के आसपास वार्ड के पार्षदों के टिकट की स्थिति भी स्पष्ट हो जाएगी। गुरुवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में कोर ग्रुप की बैठक हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव की मौजूदगी में मंथन किया गया।
पंचायत से पार्लियामेंट तक लहराए भगवा
पार्टी के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने बैठकों में इस बात पर फोकस किया है कि कार्यकर्ताओं को चुनाव लडऩे का मौका मिले। मीडिया से चर्चा में भी उन्होंने ये बात कही- पंचायत से पार्लियामेंट तक भगवा लहराने का सपना प्रधानमंत्री मोदी ने देखा है हम सब इसे पूरा करेंगे। कार्यकर्ताओं को नेतृत्वकृर्ता बनाने की प्रक्रिया में ये चुनाव लड़ा जाएगा। हमारा मानना है कि पंचायत से पार्लियामेंट तक भगवा लहराने में हम काबयाब रहेंगे। छत्तीसगढ़ में जिस प्रकार से 1 साल में विष्णुदेव सरकार ने जनता से जुड़े हुए हर मुद्दे को एड्रेस किया तो जनता आज खड़ी है। हमारे नेतृत्वकर्ताओं की टीम कार्यकर्ताओं के पीछे खड़े होकर उनको चुनाव जीताने में लगेगी।
शताब्दी वर्ष में हो रहे कई कार्यक्रम- किरणदेव
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने कहा- ये हमारे संविधान लागू होने का 75वां वर्ष है। संविधान जागरुकता के हमारे कई कार्यक्रम तय हुए हैं। 25 जनवरी तक कई कार्यक्रम होंगे। हमारे छत्तीसगढ़ के निर्माता भारत रत्न आदरणीय अटल जी का जो जयंती वर्ष है उसका यह शताब्दी वर्ष चल रहा है। इसके भी पूरे साल के कार्यक्रमों पर बात हुई है। निकाय चुनाव पर भी बड़े नेताओं का मार्गदर्शन मिला है।
नेताओं के साथ हुई वर्कशॉप
इसके बाद प्रदेश कार्यालय के ऑडिटोरियम में राज्य से आए तमाम नेताओं के साथ निकाय चुनाव को लेकर वर्कशॉप हुई। इस वर्कशॉप में मौजूद सूत्रों ने बताया कि अलग-अलग कार्यक्रमों के लिए तारीख तय की गई है। भारतीय जनता पार्टी 2 दिन के भीतर निकाय चुनाव को लेकर अलग-अलग समितियां तैयार कर लेगी। भूपेंद्र स्वन्नी और सौरभ सिंह पर इसकी जिम्मेदारी है। यह समितियां इसके बाद संगठन की ओर से दी गई तारीखों के अंदर वार्ड के पार्षदों और नगर निगम में महापौर का प्रत्याशी कौन होंगे, उनके नामों का पैनल प्रदेश संगठन को भेजेगी।
11 से 25 जनवरी तक संविधान गौरव आयोजन
भारतीय जनता पार्टी 11 जनवरी से 25 जनवरी तक संविधान गौरव अभियान का आयोजन कर रही है। इसमें प्रदेशस्तरीय समिति भी गठित की गई है। यह जानकारी भाजपा प्रदेश महामंत्री जगदीश (रामू) रोहरा ने दी। समिति के संयोजक पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल बनाए गए हैं। भाजपा विधायक गुरु खुशवंत साहेब समिति के सह संयोजक होंगे। नीलकंठ टेकाम, अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और नवीन मार्कण्डेय और किरण बघेल को सदस्य नियुक्त किया गया है।
प्रदेशभर में होंगे 50 गोष्ठियों का आयोजन
इस अभियान में 11 जनवरी से 25 जनवरी तक सभी प्रदेशों की राजधानी और प्रमुख केन्द्रों पर 50 गोष्ठियों का आयोजन किया जायेगा। इन गोष्ठियों में केन्द्र सरकार के मंत्री और भाजपा नेताओं का संबोधन होगा। इसी प्रकार सभी जिला केन्द्रों में अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा ‘हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान’ पर गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय शिक्षण संस्थानों में हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान विषय पर क्विज, निबंध और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

You Might Also Like

सीएम साय ने की माता कौशल्या की पूजा-अर्चना

बस्तर में नक्सल ऑपरेशन कमांडर्स से मिलेंगे : अमित शाह

रविशंकर यूनिवर्सिटी में एसीबी की रेड, क्लर्क गिरफ्तार

शिक्षक अपने विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल होता है : रमेन डेका, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा : सीएम साय

महापौर प्रत्याशी का नामांकन रद्द

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आरक्षण होते ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का हुआ शंखनाद
Next Article महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के मध्य है अटूट सांस्कृतिक सम्बन्ध : सीएम साय

खबरें और भी है....

आरकेएम पावर प्लांट में हादसा, 131 फीट ऊंचाई से गिरी लिफ्ट, 4 मजदूर की मौत
15 नवंबर से होगी धान खरीदी, सीएम साय ने किया ऐलान
बीमा अवधि में बीवी की मृत्यु, कंपनी ने दावा किया खारिज
फिर एक विवाहिता दहेज प्रताडऩा की हुई शिकार, पति, सास, ससुर व ननद पर जुर्म दर्ज
हेड मास्टर को 3 लोगों ने पीटा, 5 हजार भी लूट लिए, पीडि़त ने एसपी से शिकायत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
आरकेएम पावर प्लांट में हादसा, 131 फीट ऊंचाई से गिरी लिफ्ट, 4 मजदूर की मौत
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?