NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: छत्तीसगढ़ की हेमवती राष्ट्रपति से सम्मानित, पीएम से की सीधी बात
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ की हेमवती राष्ट्रपति से सम्मानित, पीएम से की सीधी बात
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की हेमवती राष्ट्रपति से सम्मानित, पीएम से की सीधी बात

बचपन में गुजर गए थे माता-पिता, राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

lochan Gupta
Last updated: December 27, 2024 11:30 pm
By lochan Gupta December 27, 2024
Share
4 Min Read

कोंडागांव। कोंडागांव की रहने वाली हेमवती नाग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों सम्मानित हुई हैं। इतना ही हेमवती आज प्रधानमंत्री से सीधे बात कर रही हैं। 10वीं में पढऩे वाली हेमवती ने 5वीं 2019 में ही अपने माता-पिता को खो दिया था। हेमवती नाग से जब पीएम मोदी ने पूछा कि, आगे क्या सोचा है? इस पर हेमवती का जवाब था कि, ओलंपिक में मेडल लाना है। माता-पिता की मौत के बाद कोंडागांव बालिका गृह पहुंची हेमवती ने साबित कर दिया है, प्रतिभा को केवल अवसर चाहिए। आपको बताते हैं जूडो खिलाड़ी हेमवती की कहानी और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के बारे में जानिए
दरअसल, कोंडागांव की राष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी हेमवती नाग को राष्ट्रपति ने ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से सम्मानित किया। हेमवती को अलग-अलग स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए यह सम्मान मिला है। हेमवती कोंडागांव में आईटीबीपी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। हेमवती के कोच उदय यादव ने बताया कि, हेमवती 10वीं क्लास में पढ़ती है। ग्राम बड़े कनेरा की रहने वाली हैं। मार्च 2019 में हेमवती के माता-पिता की मृत्यु हो गई थी। बालिका गृह कोंडागांव में रहकर पढ़ाई कर रही हैं। 2020 से हेमवती को जूडो की कोचिंग उदय दे रहे हैं। अब तक नेशनल में एक गोल्ड, दो सिल्वर, दो कांस्य पदक जीत चुकी हैं। स्टेट लेवल पर 11 गोल्ड जीते हैं। हेमवती को बचपन में दादी ने ही पाला था। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के चलते महिला बाल विकास विभाग हेमवती को कोंडागांव लेकर आई थी।
राष्ट्रीय बाल पुरस्कार असाधारण योग्यताओं और उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए बच्चों को दिया जाता है। राष्ट्रीय स्तर के ये पुरस्कार 5 से 18 साल के बच्चों को बहादुरी, कला और संस्कृति, पर्यावरण, नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, सामाजिक सेवा और खेल जैसी 7 कैटेगरी में दिए जाते हैं। पीएमआरबीपी के प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक पदक, प्रमाण पत्र और एक प्रशस्ति पुस्तिका दी जाती है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हेमवती नाग को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हेमवती ने कठिन परिस्थितियों में भी अपना हौसला नहीं खोया और अपनी अथक मेहनत और कड़े संघर्ष से खेलो इंडिया और राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और यह उपलब्धि हासिल की। छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने हेमवती को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा ‘बस्तर के कोंडागांव की राष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी हेमबती नाग जी को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार- 2024’ से सम्मानित किया जाना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने खेलो इंडिया नेशनल गेम्स और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। बस्तर बदल रहा है, यहां के लोग अपनी मेहनत और प्रतिभा से अब देश-विदेश में अपना नाम रोशन कर रहे हैं। हेमवती नाग को राष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने जिले की महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम को भी की भी सराहना की।

You Might Also Like

दादी की हत्या कर खून से शिवलिंग पर किया अभिषेक

एसईसीएल प्रबंधन कर रहा युवा अधिकारियों से सीधा संवाद

छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर पुलिस ने पकड़ा 50 लाख का सोना

बीजापुर में नक्सलियों ने 2 ग्रामीणों का काटा गला

विधायक भावना बोहरा ने कवर्धा हादसे में मृतकों के बच्चों को लिया गोद

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article क्रिसमस मनाने के बाद परिजनों को जिंदगी भर का गम दे गई बेटी
Next Article सीएम साय ने पंडित सुंदरलाल शर्मा की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

खबरें और भी है....

डीटीओ की भतीजी ने घर से चुराए 5 करोड़, ओडिशा में सोने के बिस्किट बेचे
42.78 लाख की धोखाधड़ी, कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू जेल दाखिल
सीएम साय ने कहा- बंदूक नहीं, संवाद और विकास ही स्थायी समाधान
पत्नी की हत्या कर आत्महत्या बताने की कोशिश, पति निकला हत्यारा
सूने मकानों में धावा : 3 शातिर चोर पुलिस के हत्थे चढ़े

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
डीटीओ की भतीजी ने घर से चुराए 5 करोड़, ओडिशा में सोने के बिस्किट बेचे
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?