NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कलेक्टर ने विधि विधान से किया धान खरीदी का शुभारंभ
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > कलेक्टर ने विधि विधान से किया धान खरीदी का शुभारंभ
सारंगढ़

कलेक्टर ने विधि विधान से किया धान खरीदी का शुभारंभ

राज्य सरकार हमेशा किसान हितैषी ऐसी व्यवस्था बनाए रखें-किसान अनंत पटेल

lochan Gupta
Last updated: November 14, 2024 11:30 pm
By lochan Gupta November 14, 2024
Share
3 Min Read

सारंगढ़ बिलाईगढ। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने सेवा सहकारी समिति मर्यादित अमझर में धान खरीदी का शुभारंभ पूजा अर्चना और फीता काटकर किया। कलेक्टर ने किसानों और अधिकारियों की उपस्थिति में तौल मशीन का पूजा किया और तौल मशीन में बरदाना से भरे धान का तौल कर धान खरीदी का शुभारंभ किया। अमझर समिति के अधीन ग्राम सरायपाली के अनंत पटेल पहले किसान हैं, जिनके धान से धान खरीदी कार्य का शुभारंभ हुआ है। कलेक्टर ने इस अवसर पर बरदाना की उपलब्धता के संबंध में समिति से जानकारी ली।
किसान अनंत पटेल ने कहा कि वे सौभाग्यशाली हैं कि उनके 90 क्विंटल धान से राज्य सरकार के धान खरीदी का शुभारंभ जिले में हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को प्रति क्विंटल 3100 रुपए समर्थन मूल्य के लिए और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी के लिए आभार व्यक्त किया है। राज्य सरकार ने प्रति क्विंटल 3100 रुपए का रेट देकर किसानों के धान का वाजिब मूल्य दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इस प्रकार समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से खेती नहीं करने वाले किसान भी प्रेरित होकर उत्साहित हैं। राज्य सरकार ऐसी व्यवस्था हमेशा बनाए रखे, जिससे किसान हमेशा उन्नति करते रहें। किसान अनंत पटेल ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से गुजारिश की है कि धान की फसल की तरह दलहन तिलहन फसलों के प्रोत्साहन के लिए भी कोई कार्यक्रम योजना बनाएं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान, एसडीएम प्रखर चंद्राकर, डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू, वर्षा बंसल, खाद्य अधिकारी चितरंजन सिंह, मार्कफेड अधिकारी शीतल भोई, सहकारिता अधिकारी व्यास नारायण साहू, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा अपेक्स बैंक के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
जिले में केंद्र, पंजीयन और रकबा
खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में 86 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें जिले के 89 हजार 442 किसानों ने धान बिक्री के लिए पंजीयन किया है। पंजीकृत किसानों के धान का रकबा 92 हजार 742.23 हेक्टेयर है।उल्लेखनीय है कि खरीफ वर्ष 2023-24 में 86406 पंजीकृत किसान थे, जिनका धान का रकबा 94334.38 हेक्टेयर था।

You Might Also Like

नारी के सम्मान रक्षार्थ विजेंद्र की पहल

कलेक्ट्रेट में किया वृक्षारोपण

कलेक्टर ने जारी किया आदेश, शासकीय अर्द्धशासकीय विश्राम गृहों में राजनीतिक प्रचार प्रसार प्रतिबंधित

कौशल्या साय का जबर्दस्त स्वागत विश्राम गृह में

हत्या का आरोपी जमानत मिलने पर गन दिखाकर दहशत बरपा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article धान खरीदी प्रारंभ, प्रथम दिवस 85560/रुपए की धान खरीदी
Next Article पटवा-नामदेव समाज ने यादगार मनाई संत नामदेव जयंती

खबरें और भी है....

रजत जयंती वर्ष में प्रदेश को मिलेगा नया विधानसभा भवन-सीएम साय
छत्तीसगढ़ के शिवभक्तों के लिए आस्था का केंद्र है उड़ीसा का केदारनाथ शिव मंदिर
चोरी के मामले में नाबालिग समेत 6 गिरफ्तार
भारतमाला परियोजना में लगे उपकरणों की चोरी करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ‘ज्ञान धारा-शिक्षा संवाद’ कार्यक्रम में हुए शामिल

Popular Posts

रजत जयंती वर्ष में प्रदेश को मिलेगा नया विधानसभा भवन-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?