NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सरकार ने धान खरीदी की सुविधा नहीं बढ़ाई : अमरजीत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > सरकार ने धान खरीदी की सुविधा नहीं बढ़ाई : अमरजीत
रायपुर

सरकार ने धान खरीदी की सुविधा नहीं बढ़ाई : अमरजीत

मंत्री बोले- कांग्रेस सरकार का हाल सबको मालूम

lochan Gupta
Last updated: November 9, 2024 11:58 pm
By lochan Gupta November 9, 2024
Share
2 Min Read

रायपुर। प्रदेश सरकार 14 नवंबर से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू करेगी। इसे लेकर अब राज्य में राजनीति शुरू हो गई है। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने सरकार पर धान खरीदी पर किसानों के लिए सुविधाएं नहीं बढ़ाने का आरोप लगाया है। इस पर पलटवार करते हुए मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि, जब कांग्रेस की सरकार थी 110 लाख मैट्रिक टन से ऊपर धार नहीं खरीद पाई। हमारी सरकार ने इस साल 160 लाख टन खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। अमरजीत भगत ने कहा कि, कांग्रेस की सरकार ने हर साल धान खरीदी पर टारगेट बढ़ाया। साथ ही सुविधाएं भी बढ़ाई थी। किसानों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं दी थी, धान खरीदी केंद्र और समय को बढ़ाया था। इससे कालाबाजारी और बिचौलियों को फायदा होगा। सरकार ने धान खरीदी के लिए क्या सुविधाएं बढ़ाई ? कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बयानों का जवाब देते हुए कहा कि, जब कांग्रेस की सरकार थी। 110 लाख मैट्रिक टन से ऊपर धार नहीं खरीद पाई। हमारी सरकार आने के बाद 160 लाख मैट्रिक टन धान, उनके डेढ़ गुना से थोड़ा कम हम खरीदे। अमरजीत भगत क्या बात करेंगे। उनके समय में किसानों का शोषण, कालाबाजारी होता था। दर-दर की ठोकर खानी पड़ती थी। 2 सालों का पिछला बोनस उन्होंने नहीं दिया। कांग्रेस को किसानों के बारे में बोलने का कोई हक नहीं है। हम 14 तारीख को धान खरीदी करने जा रहे हैं। हमारी पूरी तैयारी है और सरकार किसानों का एक-एक दाना धान खरीदेगी। धान खरीदी किसान पोर्टल पर किसानों का पंजीयन 31 अक्टूबर तक हुआ। खरीदी के लिए बायोमेट्रिक व्यवस्था पूर्व की तरह लागू रहेगी। खरीदी के लिए 4.2 लाख नया जूट बारदाना खरीदा जाएगा। खरीदी केन्द्रों में धान के नियंत्रित और व्यवस्थित रूप से खरीदी के लिए सीमांत और लघु किसानों को अधिकतम दो टोकन और बड़े किसानों को अधिकतम तीन टोकन दिए जाएंगे।

You Might Also Like

प्रदेश के कर्मचारियों का 4 प्रतिशत बढ़ा डीए

सीएम साय के निर्देश पर शास. मेडिकल कालेजों में वित्तीय सुधारों की दिशा में बड़ा कदम

बस्तर में नक्सल ऑपरेशन कमांडर्स से मिलेंगे : अमित शाह

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ सिंचाई परियोजना मंडल की 33वीं बैठक संपन्न

राज्य स्तरीय ‘श्रमिक सम्मेलन‘ का आयोजन आज

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article गुरु घासीदास-तमोर पिंगला रिजर्व को लेकर नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी
Next Article अफीम के साथ झारखंड के तीन युवक गिरफ्तार

खबरें और भी है....

मीनकेतन प्रधान का संदेश सिंगापुर के विश्व हिन्दी दिवस समारोह में प्रसारित
सीएम साय की घोषणा से गदगद हुए अधिकारी-कर्मचारी, छत्तीसगढ़ में 58 प्रतिशत हुआ डीए
सडक़ हादसे में रायगढ़ कलेक्टर के पिता घायल
माजदा की ठोकर से मजदूर घायल
छत्तीसगढ़ की फिल्मी दुनिया को मिलेगी नई उड़ान

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
मीनकेतन प्रधान का संदेश सिंगापुर के विश्व हिन्दी दिवस समारोह में प्रसारित

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?