NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: चेकिंग के दौरान नया बस स्टैंड में पकड़ाया 8 करोड़ का सोना
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > चेकिंग के दौरान नया बस स्टैंड में पकड़ाया 8 करोड़ का सोना
रायपुर

चेकिंग के दौरान नया बस स्टैंड में पकड़ाया 8 करोड़ का सोना

बस्तर के रास्ते लाया जा रहा था रायपुर

lochan Gupta
Last updated: October 19, 2024 12:27 am
By lochan Gupta October 19, 2024
Share
3 Min Read

रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों की ज्वेलरी बरामद हुई है। शहर के टिकरापारा इलाके में यह जेवरात मिले हैं। गहने इतनी ज्यादा तादाद में है कि थानेदार की मेज ही भर गई। पुलिस ने इसकी खबर आयकर विभाग को भी दे दी है।
पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि इसका वजन 12 किलो 800 ग्राम है। इसकी बाजार में कीमत 8 करोड़ रुपए है। जानकारी के मुताबिक, ये गोल्ड रायपुर के एक कारोबारी का है। फिलहाल कारोबारी के नाम का खुलासा पुलिस ने नहीं किया है लेकिन उसके कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।
शुक्रवार की सुबह नया बस स्टैंड में चेकिंग के दौरान पुलिस ने ये सोना पकड़ा। इतनी ज्यादा संख्या में जेवरात के पैकेट्स देख तुरंत इसे थाने लाया गया और इनकम टैक्स को जानकारी दी गई। रायपुर दक्षिण सीट पर उपचुनाव के चलते आचार संहिता लागू है लिहाजा प्रशासन भी इस पूरी कार्रवाई को मॉनिटर कर रहा है। टिकरापारा थाने में जांच के बीच ये बात सामने आई है कि कारोबारी के कर्मचारी दो-तीन दिन पहले गोल्ड लेकर जगदलपुर गए थे। वहां कुछ माल की डील हो गई, बचा हुआ सोना लेकर वो रायपुर आ रहे थे। इसी बीच चेकिंग में पकड़े गए। हालांकि जांच में पुलिस को गहनों से जुड़े लीगल डॉक्यूमेंट नहीं दिखा पाए। थाना प्रभारी टिकरापारा मनोज कुमार साहू ने बताया कि भाठागांव बस स्टैंड में यात्रियों की रूटीन चेकिंग चल रही थी। तभी वहां तेलीबांधा बीएसयूपी कॉलोनी का रहने वाला 34 साल का लिंगराज नायक उसका साथी 27 साल का हितेश तांडी और 28 साल शुभम पात्रों पकड़ा गया। इनके बैग से 8 करोड रुपए के आभुषण मिले। ये तीनों रायपुर के सराफा कारोबारी के कर्मचारी हैं। कारोबारी के नाम का खुलासा थाना प्रभारी ने अपने आधिकारिक बयान में नहीं किया।
क्या क्या मिला
10 से ज्यादा पैकेट में सोने की अंगूठियां हैं। गले में पहले जाने वाले 10-15 लाख रु के हार के कई सेट हैं। सोने के कड़े और चूडिय़ों के साथ झुमके के भी पैकेट्स मिले हैं। कई तरह के लॉकेट और चेन भी बरामद की गई है।

You Might Also Like

कांग्रेस ने 152 प्रतिशत के रेट में बंदरबांट के लिए घटाई थी जमीन दरें- वित्तमंत्री

29 फरवरी को बीजेपी के 100 उम्मीदवारों की लिस्ट संभव

पुलिस ने 60 लाख की डकैती का किया खुलासा

नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध मौत

जीजीपी से गठबंधन के बाद बसपा ने 17 सीटों पर नामों का किया ऐलान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शहर में घुस रहे भारी वाहनों को अब तक लग चुकी सवा 8 लाख की चपत
Next Article करवा चौथ की खरीदी करने बाजार में बढ़ी भीड़, महिलाएं रविवार को रखेंगी व्रत

खबरें और भी है....

डबल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार
छत्तीसगढ़ विधानसभा उत्कृष्ट कार्य संस्कृति और स्वस्थ संसदीय परंपरा का जीवंत उदाहरण : राज्यपाल श्री रमेन डेका
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई
जशपुर पुलिस का गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, तीन कार में मिला साढ़े 5 क्विंटल मादक पदार्थ
14 सितंबर से सुर, ताल व घुंघरुओं की झंकार से गूंजेगा चक्रधर समारोह का मंच, स्थानीय प्रतिभाओं और छत्तीसगढ़ी कलाकारों को मिलेगा मंच

Popular Posts

डबल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?