NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मवेशियों से टकराकर बाइक से गिरे युवक की उपचार के दौरान मौत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > मवेशियों से टकराकर बाइक से गिरे युवक की उपचार के दौरान मौत
रायगढ़

मवेशियों से टकराकर बाइक से गिरे युवक की उपचार के दौरान मौत

lochan Gupta
Last updated: September 2, 2023 12:59 am
By lochan Gupta September 2, 2023
Share
3 Min Read

रायगढ़। एक ही बाइक में तीन युवक बीते दिनों मीना बाजार घुमने आए के लिए आए हुए थे, जहां वापस जाते समय बीच सडक़ में मवेशियों से टकरा जाने से एक युवक को अंदरुनी चोट लगने के कारण मौत हो गई है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा निवासी पवन कुमार मालाकार पिता उग्रसेन मालाकार (26 वर्ष) गांव में ही बढ़ई का काम करता था। ऐसे में विगत 30 अगस्त को अपने दो दोस्तों के साथ एक ही बाइक में रायगढ़ मीना बाजार घुमने के लिए आया हुआ था, यहां देर रात तक मेला देखने के बाद तीनों दोस्त एक ही बाइक में सवार होकर अपने गांव सेमरा जाने के लिए निकले थे। इस दौरान रात करीब एक बजे के आसपास सूपा मेन रोड में पहुंचे थे कि बीच सडक़ में बड़ी संख्या में मवेशी बैठे हुए थे, जिससे रात के अंधेरे में नहीं दिखने के कारण इनकी बाइक मवेशियों से टकरा गई, जिससे तीनों दोस्त अनियंत्रित होकर सडक़ में गिर गए, जिससे बढ़ई पवन कुमार के सिर सहित शरीर के अंदरुनी भाग में गंभीर चोटे आई, साथ ही हाथ-पैर छिल गया था, ऐसे में इसके दोस्तों को लगा कि कोई गंभीर चोट नहीं है, जिससे उसे उठाकर रात में ही उसके घर पर छोड़ दिए, इस दौरान पवन घर जाने के बाद सोया तो 31 अगस्त की सुबह तक वह अचेत ही पड़ा हुआ था, इस दौरान परिजन भी देखे तो हाथ-पैर में हल्की चोट थी, ऐसे में जब काफी देर तक उसे होस नहीं आया तो परिजनों ने उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने टीम ने उसे भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया, लेकिन उसके तबीयत में कुछ खास परिवर्तन नहीं हुआ और दोपहर करीब 3.30 बजे उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को सुबह अस्पताल से भेजी गई तहरीर पर चक्रधरनगर पुलिस ने शून्य में मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मर्ग डायरी संबंधित थाना को भेजने की तैयारी चल रही है।
नहीं पहुंचे दोस्त
इस संबंध में पुलिस का कहना था कि परिजनों के कहने के अनुसार मृतक की बाइक मवेशियों से टकराया था, जिसके चलते पवन को गंभीर चोट आई थी, लेकिन इस दौरान मृतक के कोई भी दोस्त नहीं पहुंचा था, ताकि सही लोकेशन व कारणों का पता चले, ऐसे में अब पीएम रिपोर्ट आने के बाद जांच उपरांत ही वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

You Might Also Like

डॉ आर. एल. हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्स्कों ने दिया मरीज को नया जीवन

अग्निदग्धा महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ा

धनागर में शाला प्रवेश उत्सव एवं न्योता भोज कार्यक्रम का आयोजन

क्लासिकल कैटेगरी में कथक सोलो में समृद्धि मेहर प्रथम

पंचायत समाधान मंच” बना ग्रामीण समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम रास्ता विवाद से लेकर पेयजल समस्या तक, आपसी सहमति से गांवों में मिल रहा स्थायी समाधान “पंचायत समाधान मंच” से मिल रही है सकारात्मक वातावरण और सामाजिक एकता को भी नई मजबूती रायगढ़। ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे-छोटे विवादों और स्थानीय समस्याओं के त्वरित, सौहार्दपूर्ण और स्थायी समाधान के उद्देश्य से संचालित “पंचायत समाधान मंच” अब ग्रामीणों के लिए भरोसेमंद व्यवस्था के रूप में उभर रहा है। जिले की लगभग 550 ग्राम पंचायतों में गठित यह मंच आपसी संवाद, सामाजिक सहमति और स्थानीय सहभागिता के माध्यम से विवादों कासकारात्मक वातावरण और सामाजिक एकता को भी नई मजबूती भी मिल रही है। निराकरण कर गांवों में शांति, भाईचारा और सामाजिक समरसता को मजबूत कर रहा है। रायगढ़ जिला प्रशासन की पहल पर पंचायत समाधान मंच के माध्यम से ऐसे मामलों को प्राथमिकता से सुलझाया जा रहा है, जिनका समाधान आपसी समझाइश और सामाजिक सहमति से संभव है। इससे ग्रामीणों को अनावश्यक न्यायालयीन प्रक्रिया, थाना-कचहरी के चक्कर एवं आर्थिक-मानसिक परेशानियों से राहत मिल रही है। इसी क्रम में तहसील खरसिया अंतर्गत ग्राम कलमीपाट में लंबे समय से चले आ रहे रास्ता विवाद एवं सांस्कृतिक मंच निर्माण संबंधी विवाद का सफलतापूर्वक समाधान पंचायत समाधान मंच के माध्यम से कराया गया। बैठक में दोनों पक्षों की बात गंभीरता से सुनी गई तथा राजस्व एवं पंचायत अमले की उपस्थिति में विस्तृत चर्चा की गई। आपसी सहमति और समझाइश के बाद दोनों पक्ष समाधान पर सहमत हुए और गांव में शांति एवं भाईचारा बनाए रखने का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर ही विवाद सुलझ जाने से समय और धन दोनों की बचत हो रही है, वहीं अनावश्यक न्यायालयीन परेशानियों से भी राहत मिल रही है। इसी प्रकार विकासखंड लैलूंगा के ग्राम तारागढ़ में पंचायत समाधान मंच के माध्यम से पेयजल समस्या का भी प्रभावी समाधान किया गया। यहां जल जीवन मिशन के तहत निर्मित पानी टंकी में जल आपूर्ति के लिए स्थापित तीन बोर निजी उपयोग में लिए जा रहे थे, जिससे ग्रामीणों को नियमित जलापूर्ति नहीं मिल पा रही थी। मामले को पंचायत समाधान मंच में रखकर राजस्व विभाग एवं जल संसाधन विभाग की मौजूदगी में आम सहमति बनाई गई। इसके बाद सभी बोर में पंप फिट कर टंकी तक जल आपूर्ति शुरू कराई गई। समाधान के बाद वर्तमान में लगभग 150 परिवारों को नल के माध्यम से उनके घरों तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन की पहल की सराहना करते हुए इसे गांव के लिए बड़ी राहत बताया। जिला प्रशासन ने कहा है कि पंचायत समाधान मंच के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में संवाद आधारित समाधान की संस्कृति विकसित हो रही है। इससे न केवल विवादों का त्वरित निराकरण हो रहा है, बल्कि गांवों में सकारात्मक वातावरण और सामाजिक एकता को भी नई मजबूती भी मिल रही है। इस दौरान राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं दोनों पक्षों के सदस्य उपस्थित रहे।

TAGGED:navin kadam
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आज रायपुर में युवाओं को संबोधित करेंगे राहुल गांधी
Next Article 145 सूत्रीय मांग को लेकर घरघोड़ा बायपास में चक्काजाम

खबरें और भी है....

मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टर-एसपी को दिए स्पष्ट निर्देश, जर्जर भवनों की जांच में लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही
ओपी ने कहा- 2013का नहीं, यह मोदी का 2026 का नया भारत है
तेज बारिश में जलमग्न हुआ सांई सर्विस स्टेशन
इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती से रेप, शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध. 45 हजार भी हड़पे, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में साल 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित

Popular Posts

मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टर-एसपी को दिए स्पष्ट निर्देश, जर्जर भवनों की जांच में लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही
ओपी ने कहा- 2013का नहीं, यह मोदी का 2026 का नया भारत है
तेज बारिश में जलमग्न हुआ सांई सर्विस स्टेशन
इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती से रेप, शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध. 45 हजार भी हड़पे, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में साल 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?