NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: निजी डबरी से नंदलाल के सपनों ने ली करवट, सूखे से मिली खेतों को मुक्ति
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > निजी डबरी से नंदलाल के सपनों ने ली करवट, सूखे से मिली खेतों को मुक्ति
रायगढ़

निजी डबरी से नंदलाल के सपनों ने ली करवट, सूखे से मिली खेतों को मुक्ति

lochan Gupta
Last updated: October 16, 2024 12:38 am
By lochan Gupta October 16, 2024
Share
3 Min Read

रायगढ़। नंदगोपाल, जो एक छोटे किसान हैं, ने मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) की सहायता से अपने खेत में निजी डबरी का निर्माण किया। इस डबरी ने उनके जीवन में बड़ा परिवर्तन लाया और सूखाग्रस्त क्षेत्रों में जल प्रबंधन का एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।
रायगढ़ जिला मुख्यालय से 30 कि.मी. दूर जनपद पंचायत खरसिया के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत अंजोरीपाली के लघु कृषक नंद गोपाल राठिया पिता श्री मनीराम राठिया ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनांतर्गत डबरी का निर्माण का कार्य करवाया गया। जिसका मुख्य उद्वेश्य खेतों को सिंचाई के लिये पानी का भण्डारण करना है। नंदगोपाल के गांव में खेती का मुख्य आधार वर्षा थी। सीमित सिंचाई सुविधाओं के कारण फसल उत्पादन में अनिश्चितता बनी रहती थी, जिससे उनकी आय पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता था। पानी की कमी के कारण वे रबी की फसल उगाने में भी असमर्थ थे। ऐसे में मनरेगा उनके जीवन में खुशहाली लाने का काम किया, जब प्रस्ताव तैयार कर उसे जिला प्रशासन के माध्यम से 1.65 लाख रूपए की प्रशासकीय मंजूरी दी गई। इससे मनरेगा योजना के तहत उन्हें अपने खेत में निजी डबरी बनाने की अनुमति मिली। इस योजना के अंतर्गत मजदूरी के साथ-साथ सामग्री का खर्च भी वहन किया गया। डबरी के निर्माण से जहां नंदगोपाल के परिवार को रोजगार मिला, वहीं गांव के अन्य मजदूरों को भी काम के अवसर प्राप्त हुए। बारिश का पानी डबरी में संग्रहीत होने लगा और इससे भूमिगत जलस्तर बढऩे लगा। नंदगोपाल खरीफ के अलावा रबी की फसल भी उगा पा रहे हैं, जिससे उनकी आय में वृद्धि हुई। डबरी में मछली पालन शुरू करने से उनकी आमदनी का एक अतिरिक्त स्रोत विकसित हुआ। गर्मियों में भी डबरी से पशुओं के लिए पानी उपलब्ध रहता है, जिससे पशुपालन में भी सहूलियत हुई। नंदगोपाल की यह सफलता मनरेगा योजना के सकारात्मक प्रभाव का प्रमाण है। इस डबरी ने न केवल उनकी आर्थिक स्थिति को सुधारा बल्कि जल संरक्षण और सतत कृषि का आदर्श भी प्रस्तुत किया। यह कहानी अन्य किसानों के लिए प्रेरणा है कि छोटे-छोटे प्रयासों से भी बड़े परिवर्तन लाए जा सकते हैं। इस तरह की मनरेगा ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट को कम करने और रोजगार के अवसर बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से किडनी रोगी को मिला नि:शुल्क उपचार

भुजबंधान तालाब क्षेत्र का ट्रांसफार्मर हुआ खराब

विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर में जागरूकता शिविर आयोजित

नए बजट को लेकर तैयारी शुरू, 6 से 9 जनवरी तक मंत्री स्तरीय बैठक लेंगे वित्त मंत्री ओपी चौधरी

हजारों दीपों से हुई केलो महतारी की महाआरती

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पुण्य श्लोक अहिल्यादेवी होलकर समिति ने की बैठक का आयोजन
Next Article श्री चक्रधर बाल सदन ‘दुर्गा मंदिर’ में रही डांडिया की धूम

खबरें और भी है....

केंद्रीय बजट विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम- सीएम साय
ऑनलाइन सट्टा लिखतेे बाप-बेटा समेत तीन गिरफ्तार
बाइक चोरी कर फर्जी आरसी से बिक्री करने वाला गिरोह का पर्दाफाश
जंगल में हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत
10 को सजेगा मुख्यमंत्री कन्या विवाह का भव्य मंडप, 190 जोड़े लेंगे सात फेरे

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
केंद्रीय बजट विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?