NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शहर सहित अंचल के देवी मंदिरों में हुई माता महागौरी की अराधना
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > शहर सहित अंचल के देवी मंदिरों में हुई माता महागौरी की अराधना
रायगढ़

शहर सहित अंचल के देवी मंदिरों में हुई माता महागौरी की अराधना

मंदिर सहित घर-घर में हुआ कन्या भोज का आयोजन, सुबह से देर शाम तक चला महाभंडारा

lochan Gupta
Last updated: October 12, 2024 12:20 am
By lochan Gupta October 12, 2024
Share
4 Min Read

रायगढ़। शारदीय नवरात्र के नवें दिन देवी मंदिरों सहित घरों में माता महागौरी की पूजा-अर्चना के साथ जगह-जगह कन्या भोज का भी आयोजन किया गया। जिसको लेकर अंचल के देवी मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ लगी रही। इसके साथ शहर में जगह-जगह महाभंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
उल्लेखनीय है कि नवरात्र के नवमी पर्व पर शहर सहित अंचल के देवी मंदिरों में सुबह से भक्त मां गौरी की अराधना के लिए पहुंचे थे, जिससे पूरे दिन पूजा-पाठ व हवन का दौर चलता रहा। साथ ही नव दिनों तक व्रत रखने वाले भक्तों द्वारा पूजा-पाठ के बाद नव कन्या भोज का भी आयोजन किया गया। इस संबंध में पूज्य मां गुरु अघोर शक्ति पीठ भगवानपुर आश्रम के पुजारी पंडित राजकुमार चौबे ने बताया कि शुक्रवार को महानवमी पर्व पर सुबह से ही माता के उपासकों द्वारा माता महागौरी की अराधना में जुट गए थे, जिससे अंचल के सभी देवी मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा, वहीं पंडित चौबे ने बताया कि मान्यता के अनुसार जो भक्त माता गौरी की तन-मन से पूजन करते हैं, उनकी मनोकामनाएं जल्द पूरी होती है, हालांकि साल में दो बार नवरात्र पर्व आता है, जिसमें भक्त माता का ध्यान करके कई सिद्धियां भी प्राप्त करते हैं। साथ ही महात्माओं की मनोकामना को पूर्ण करने वाली, भक्तों की समस्यायों से छुटकारा दिलाने वाली महादेव जी की प्यारी महागौरी हैं। इनके दर्शन मात्र से ही कई समस्याओं का निराकरण होता है, यही वजह है कि नवरात्र के दिनों में माता के नौ दिनों तक अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। ऐसे में शुक्रवार को शहर के प्रसिद्ध बुढ़ी माई मंदिर, राजापारा स्थित समलाई माता मंदिर, समलेश्वरी मंदिर, अनाथालय स्थित दुर्गा मंदिर व केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड स्थित दुर्गा मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी थी।
नवरात्र के अंतिम दिन शहर के देवी मंदिरों में कन्याभोज के साथ महाभंडारे का आयोजन किया गया, इस दौरान शहर के गोगा मंदिर, लोचन नगर स्थित दुर्गा मंदिर, सावंडिय़ा विल्डिंग परिसर सहित घर-घर में भक्तों द्वारा कन्या भोज व महाभंडारे का आयोजन किया गया था, वहीं कई जगह तो सहुलियत के अनुसार बफर सिस्टम भी लगाया गया था, जिसमे लोगों ने माता के प्रसाद स्वरूप भंडारे का आनंद उठाया।
कन्या भोज का भी हुआ आयोजन
शुक्रवार को महा नवमी पर्व पर कई उपासकों द्वारा कन्या भोज का भी आयोजन किया गया। इस दौरान लोग सुबह से कन्याओं को अपने घर लाने की जुगत में लग गए थे, जिससे कन्या भोज का दौर शाम तक चलता रहा। वहीं देवी मंदिरों में भी कई दोपहर को कन्या भोज कराया गया। वहीं बताया जाता है कि नौ दिनों तक माता के उपासक व्रत तोडऩे से पहले नौ कन्याओं का भोजन कराते है, इसके बाद भी व्रत तोड़ते है, ऐसा करने से उनकी मनोकामना पूर्ण होती है, इसी मान्यता के कारण नवरात्र के अंतिम दिन जगह-जगह कन्या भोज का आयेाजन किया जाता है।
भगवानपुर मंदिर में भंडारा आज
इस संबंध में भगवानपुर स्थित पूज्य मां गुरु अघोर शक्ति पीठ आश्रम के पुजारी पंडित राजकुमार चौबे ने बताया कि महानवमी शनिवार को सुबह तक है, इस कारण उदित तिथि के अनुसार यहां शनिवार को सुबह महागौरी की पूजन हवन के बाद नव कन्या भोज होगा, इसके बाद महा भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पहले से ही तैयारी पूरी कर ली गई है।

You Might Also Like

वेटरन कप वन ड्यूज के विजेता रहे एस जी इलेवन

संजय मार्केट से चोरी बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार

रंग, हर्ष और उल्लास का पर्व होली आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की वर्षा करे : सीएम साय

डेढ लाख से अधिक का 15 किलो गांजा के साथ दो पकड़ाये

संकुल केन्द्र औराईमुड़ा अंतर्गत शालाओं में शाला प्रवेशोत्सव मनाने तैयारी जोरों पर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रायगढ़ में विकास का नया अध्याय लिखने हो रहा कार्य-वित्त मंत्री
Next Article कॉलेज परिसर से लोहे की पाईप चुराने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

खबरें और भी है....

सीएम हाउस में भाजपा का उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह
एबी-पीएमजेएसवाई के तहत ईलाज में छत्तीसगढ़ का चौथा स्थान
सडक़ हादसे में अड़ानी के डीजीएम की मौत
विशेष पिछड़ी जनजातियों को विकास की सबसे ज्यादा जरूरत -सीएम साय
रेलवे स्टेशन में ओएचई कार्य के चलते दो घंटे का रहा ब्लाक

Popular Posts

सीएम हाउस में भाजपा का उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?